सामग्री पर जाएँ

तुलोदोंग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

श्री महाराजा रकाई लेयांग द्याह तुलोदोंग मध्य जावा के माताराम राज्य के महाराजा थे।[1]:127 वो दक्ष के उत्तराधिकारी थे और उनका शासनकाल सन् 919 से आरम्भ होकर सन् 924 या 928 तक रहा। इतिहासकारों का मानना है कि तुलोदोंग बलितुंग के पुत्र थे जिनका शासन तुलोदोंग के आरम्भ होने से लगभग आठ वर्ष पहले समाप्त हो गया था।

तुलोदोंग
माताराम के राजा
शासनावधि919 – 924
पूर्ववर्तीरकाई लेयांग द्याह तुलोदोंग
उत्तरवर्तीमपु वागिस्वारा
जन्मद्याः तुलोदोंग
शासनावधि नाम
श्री महाराजा रकाई लेयांग द्याह त्लोधोंग श्री सज्जन सन्मतानुरागट्टुंगगदेव
(लिंटाकन शिलालेख)
घरानासंजय
पितारकाई वतुकुर द्याः बलितुंग
धर्मशैव हिन्दू

तुलोदोंग सम्भवतः राजनीति से बाहर के व्यक्ति थे क्योंकि उन्हें अपने पूर्ववर्ती सरकार के सदस्य होने का कोई स्रोत नहीं मिला।[2] उनके बाद राके पंगकाया वावा ने पदभार सम्भाला जिन्होंने फ़रवरी 928 तक सत्ता सम्भाली थी।[3]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Coedès, George (1968). Walter F. Vella (ed.). The Indianized States of Southeast Asia. trans.Susan Brown Cowing. University of Hawaii Press. ISBN 978-0-8248-0368-1.
  2. Munoz, Paul Michel (2006). Early Kingdoms of the Indonesian Archipelago and the Malay Peninsula. Continental Sales, Incorporated.
  3. Van der Meulen, W. J. (1979). "King Sañjaya and His Successors". Southeast Asia Program Publications at Cornell University. 28 (28): 49, 51. जेस्टोर 3350894.