तुलसी गेबार्ड
तुलसी गेबार्ड | |
|---|---|
| Member of the U.S. House of Representatives from हवाई राज्य's Hawaii 2nd District district | |
| पदस्थ 3 जनवरी 2013 | |
| सदस्य, होनोलूलू नगर परिषद का ६ठा जिला | |
| कार्यकाल 2 जनवरी 2011 – 16 अगस्त 2012 | |
| Member of the हवाई House of Representatives from the 42वाँ district | |
| कार्यकाल 2002–2004 | |
| व्यक्तिगत जानकारी | |
| जन्म | 12 अप्रैल 1981 लेलोलो, अमेरिकन समो, संयुक्त राज्य अमेरिका |
| दल | डैमोक्रेटिक पार्टी |
| पत्नी | एडूरडो टामयो (वि॰ 2002; वि॰वि॰ 2006) अब्राहम विलियम्स (वि॰ 2015) |
| माता-पिता | माइक गेबार्ड करोल पोर्टर |
| शिक्षा | हवाई पेसिफिक विश्वविद्यालय (बैचलर ऑफ साइन्स) |
| हस्ताक्षर | |
| वेबसाइट | House website |
| सैन्य सेवा | |
| निष्ठा | |
| शाखा/सेवा | |
| पद | |
| इकाई | आर्मी |
| युद्ध | इराक युद्ध |
तुलसी गेबार्ड अमेरिका की प्रथम हिन्दू कांग्रेसवुमन हैं। जो अमेरिकी हाउस ऑफ रेप्रेसेंटटिव में डेमोक्रैटिक पार्टी की ओर से,हवाई राज्य का प्रतिनिधित्व करती हैं।[1] तुलसी अमेरिकी सेना (नैशनल गार्ड) में पिछले 16 वर्षों से सेवारत हैं और इस समय उनकी रैंक मेजर है।[2]
वह डॉनल्ड ट्रम्प की घोर विरोधी महिला नेता है। तुलसी गाबार्ड ने बचपन में ही हिन्दू पन्थ अपना लिया था। उन्होने अमेरिकी कांग्रेस पद की शपथ भी, हिन्दू मान्यताओं की धार्मिक पुस्तक, भगवद गीतापर हाथ रख कर ली। 2016 के डेमोक्रैटिक पार्टी के राष्ट्रपतिपद के प्रत्याशी चुनावों में, पार्टी की कार्यकारिणी द्वारा बर्नी सैंडर्स के विरुद्ध हस्तक्षेप करने के आरोप सामने आने पर इन्होंने कार्यकारिणी को त्याग पत्र देकर अपना विरोध जारी किया और बर्नी सैंडर्स को अपना समर्थन दिया।[3] इस साहसिक व नैतिक कदम के लिए उनकी बहुत सराहना हुई।
अब 2020 में होने वाले चुनाव में राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी हैं।[4][5]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "वीडियो तुलसी गाबार्ड का परचम". ज़ी न्यूज़. 11 नवंबर 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 13 जनवरी 2019.
{{cite web}}: line feed character in|title=at position 7 (help) - ↑ Stevens, Matt (October 19, 2019). "तुलसी गैबर्ड कौन हैं और उनके विचार क्या हैं". New York Times. https://www.nytimes.com/interactive/2020/us/elections/tulsi-gabbard.html.
- ↑ "Congresswoman quits DNC and endorses Bernie Sanders". Reuters. February 28, 2016. https://www.reuters.com/article/us-usa-election-sanders-gabbard/congresswoman-quits-democratic-national-committee-endorses-bernie-sanders-idUSMTZSAPEC2S9JDNKG.
- ↑ "तुलसी गबार्ड 2020 के चुनाव में ट्रंप को चुनौती देंगी". NBT.
- ↑ "डेमोक्रेट सांसद ने अगले वर्ष होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मैदान उतरने का किया दावा". उदयपुर किरण. मूल से से 14 जनवरी 2019 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 13 जनवरी 2019.