तुम्म से तुम्म तक
तुम्म से तुम्म तक यह एक हिंदी भाषिक रोमँटिक ड्रामा धारावाहिक ह। इस धारावाहिक का प्रीमियर ७ जुलै २०२५ ज़ी टीवी पर हुवा था। इसमें निहारिका चौकसे और शरद केलकर है।
- अनु के रूप में निहारिका चौकसे
- आर्यवर्धन के रूप में शरद केलकर
== Plot ==
तुम्म से तुम तक एक भारतीय ड्रामा सीरीज़ है, जिसकी कहानी दिल्ली के चांदनी चौक की एक मध्यमवर्गीय लड़की अनु शर्मा और एक सफल उद्योगपति आर्यवर्धन (आर्या) के इर्द-गिर्द घूमती है। आर्यवर्धन ‘वर्धन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़’ के मालिक हैं, जबकि अनु के पिता एक स्थानीय दुकान में काम करते हैं, जहाँ राजनंदिनी साड़ियाँ बेची जाती हैं — यह ब्रांड आर्यवर्धन की कंपनी का ही हिस्सा है।
कहानी तब शुरू होती है जब आर्यवर्धन की साइकिल खराब हो जाती है, और वे एक कॉलेज के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जा रहे होते हैं। उसी कार्यक्रम में अनु को भाषण देना होता है। दोनों अनजाने में एक ही ऑटो-रिक्शा में सफर करते हैं, लेकिन अनु को पता नहीं होता कि उसके साथ बैठा व्यक्ति कौन है। कॉलेज में भाषण के दौरान अनु से हुई एक छोटी सी गलती के बावजूद, आर्यवर्धन उसकी ईमानदारी और आत्मविश्वास से प्रभावित होकर उसे अपनी कंपनी में नौकरी का प्रस्ताव देते हैं।
समय के साथ अनु और आर्यवर्धन के बीच एक गहरा भावनात्मक रिश्ता बनने लगता है। इसी बीच, अनु के परिवार वाले उसका रिश्ता विपिन नाम के युवक से तय करते हैं। यह रिश्ता रघु नामक एक चालाक व्यक्ति की साज़िश होती है, जो अपने निजी फायदे के लिए अनु की ज़िंदगी में हस्तक्षेप करता है। आर्यवर्धन अपनी समझदारी और नई कंपनी नीति के ज़रिए रघु की सच्चाई सामने लाते हैं और अनु को उस झूठे रिश्ते से बचाते हैं।
कहानी में सामाजिक वर्ग का अंतर, उम्र का फासला, और आर्यवर्धन के करीबी झेंडे तथा सहायक मीरा का विरोध — इन सबके बीच अनु और आर्यवर्धन का रिश्ता मज़बूती से आगे बढ़ता है। तुम्म से तुम तक प्यार, आत्मसम्मान और संघर्ष की एक संवेदनशील कहानी पेश करती है।