तीरथ सिंह रावत
तीरथ सिंह रावत | |
---|---|
![]() | |
तीरथ सिंह रावत | |
देहरादून
| |
पद बहाल 10 मार्च 2021 – 2 जुलाई 2021 | |
पूर्वा धिकारी | त्रिवेंद्र सिंह रावत |
उत्तरा धिकारी | पुष्कर सिंह धामी |
चुनाव-क्षेत्र | चौबट्टाखाल (2012-2017) |
जन्म | 9 अप्रैल 1964 सीरों, पट्टी असवालस्यूं, पौड़ी गढ़वाल |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
जीवन संगी | डॉक्टर रश्मी त्यागी रावत |
व्यवसाय | भाजपा राष्ट्रीय सचिव |
धर्म | हिन्दू |
जालस्थल | आधिकारिक जालस्थल |
तीरथ सिंह रावत भारतीय जनता पार्टी से सम्बन्धित राजनीतिज्ञ है। 10 मार्च 2021 को इन्होने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। वह फरवरी 2013 से दिसम्बर 2015 तक उत्तराखण्ड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे और चौबट्टाखाल से भूतपूर्व विधायक (2012-2017) है, तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के साथ साथ गढ़वाल लोकसभा से सांसद भी हैं। पौड़ी सीट से भाजपा के उम्मीदवार के अतिरिक्त 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया था।[1] [2] [3] [4] [5] [6] [7] [8] [9] [10] [11]
प्रारम्भिक जीवन
[संपादित करें]उनका जन्म सीरों, पट्टी असवालस्यूं पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड में हुआ था। उनके पिता श्री कलम सिंह रावत थे।
राजनैतिक जीवन
[संपादित करें]तीरथ सिंह रावत भारतीय जनता पार्टी से सम्बन्धित राजनीतिज्ञ है। वर्ष 2000 में नवगठित उत्तराखण्ड के प्रथम शिक्षा मंत्री चुने गए थे। इसके बाद 2007 में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री चुने गए तत्पश्चात प्रदेश चुनाव अधिकारी तथा प्रदेश सदस्यता प्रमुख रहे। 2013 उत्तराखण्ड दैवीय आपदा प्रबन्धन सलाहकार समिति के अध्यक्ष रहे, वर्ष 2012 में चौबटाखाल विधान सभा से विधायक निर्वाचित हुए और वर्ष 2013 में उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने।
इससे पूर्व वर्ष 1983 से 1988 तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (उत्तराखण्ड) के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री रहे
हेमवती नंदन गढ़वाल विश्व विधालय में छात्र संघ अध्यक्ष और छात्र संघ मोर्चा (उत्तर प्रदेश) में प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे। इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे। इसके बाद 1997 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य निर्वाचित हुए तथा विधान परिषद् में विनिश्चय संकलन समिति के अध्यक्ष बनाये गए।
10 मार्च 2021 को तीरथ सिंह रावत उत्तराखण्ड के 10वें मुख्यमंत्री बने। श्री रावत जी को पौड़ी सीट से भारत के 17वें लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाया गया था, जिसमें वे भारी मतों से विजयी हुए। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी कांग्रेस के श्री मनीष खंडूड़ी को 2,85,003 से अधिक मतों से हराया।
विवाद
[संपादित करें]मार्च 2021 में, तीरथ सिंह रावत ने विवाद यह कहते हुए किया जहां वो महिलाओं के रिप्ड यानी फटी डिजाइनिंग वाली जींस पहनने को लेकर टिप्पणी कर रहे थे और कह रहे थे कि ये कैसे संस्कार हैं। [12][13][14] प्रियंका गांधी ने गलत टिप्पणी पर रावत की आलोचना की और सफेद शर्ट और खाकी शॉर्ट्स (आरएसएस की वर्दी) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तस्वीरें भी पोस्ट कीं।[15]
रावत ने यह भी कहा कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम और कृष्ण का अवतार माना जाएगा, जिसके लिए उनकी आलोचना की गई थी। लेकिन तीरथ सिंह रावत को जनता का समर्थन भी मिला।[16][17]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Tirath Singh Rawat was nominated as Uttarakhand BJP chief". Timesofindia.indiatimes.com. 2013-02-11. 10 अप्रैल 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2016-11-27.
- ↑ "Tirath Singh Rawat to head Uttarakhand BJP". द हिन्दू. 2013-02-11. 27 नवंबर 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2016-11-27.
{{cite news}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Teerath Singh Rawat Biography - About family, political life, awards won, history". Elections.in. 27 नवंबर 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2016-11-27.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Teerath Singh Rawat(Bharatiya Janata Party(BJP)):Constituency- CHAUBATAKHAL(PAURIGARHWAL) - Affidavit Information of Candidate:". Myneta.info. 27 नवंबर 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2016-11-27.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Bharatiya Janata Party (Uttarakhand)". Tirath Singh Rawat. 2015-02-03. मूल से से 27 अगस्त 2019 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2016-11-27.
- ↑ "Tirath Singh Rawat News: Latest News and Updates on Tirath Singh Rawat at News18". News18.com. 27 नवंबर 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2016-11-27.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Tirath Singh Rawat". Facebook. 19 अक्तूबर 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2016-11-27.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "BJP wins big in Uttarakhand civic polls". Timesofindia.indiatimes.com. 2013-05-02. 19 अक्तूबर 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2016-11-27.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "BJP wins all five seats in Uttarakhand". द हिन्दू. 2014-05-16. 27 नवंबर 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2016-11-27.
{{cite news}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Uttarakhand Elections 2017: Tirath Singh appointed BJP's national secretary". Timesofindia.indiatimes.com. 2017-02-05. 29 मार्च 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2017-05-02.
- ↑ "National Office Bearers". Bharatiya Janata Party. 2017-05-01 कुछ भी. 22 अक्तूबर 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2017-05-01.
{{cite web}}
: Check date values in:|date=
and|archive-date=
(help) - ↑ "तीरथ सिंह रावत: 'औरतों की फटी जींस' वाले बयान पर लड़कियां क्या बोलीं?".
- ↑ "Controversy For New Uttarakhand Chief Minister With "Ripped Jeans" Remark".
- ↑ "'A word picked up, blown up': Tirath Rawat's wife on his ripped jeans remark".
- ↑ "In Priyanka Gandhi's Takedown Of "Ripped Jeans" Comment, A Photo Of PM".
- ↑ "People will consider Modi as avatar of Ram, Krishna: Uttarakhand CM Tirath Rawat".
- ↑ "Opposition lashes out at Uttarakhand CM Tirath Singh Rawat for comparing PM Modi with Lord Ram".