सामग्री पर जाएँ

तिहार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
तिहार
तिहार के अवसर पर रात्रि में काठमाण्डू का दृष्य (२००९)
अन्य नामभाई टीका, दीपावली, यमपंचक
प्रकारआध्यात्मिक
उद्देश्यपशुओं से प्रेम करना; लक्ष्मी, यमराज की पूजा-अर्चना; भाई-बहन का प्यार
उत्सवघरों को प्रकाशित करना, फूलों से सजाना, एकत्र्र्करण, पूजा, गीत-नृत्य, भैलो, जुआ खेलना आदि
अनुष्ठानपूजापाठ आदि
शुरुआतकार्तिक कृष्ण त्रयोदशी
अंतकार्तिक शुक्ल त्रयोदशी
आवृत्तिवार्षिक
संबंधितदीपावली, बन्दी छोड दिवस, स्वन्ति, सोहराइ, बन्दना

तिहार एक हिन्दू त्यौहार है जिसे नेपाल के अधिकांश लोग तथा भारत के कुछ भागों ( सिक्किम, दार्जिलिंग और असम ) के नेपाली और भारतीय गोरखा लोग मनाते हैं। यह पांच दिवसीय प्रकाश पर्व है। [1] [2] [3] यह त्योहार दिवाली के दिन मनाया जाता है और उसी के समान है किन्तु इसकी कुछ विशिष्ट अपनी विशेषताएं भी हैं। [4]

काठमांडू घाटी में नेवारी लोग तिहार को यमपंचक तिहार और मधेस प्रांत में मधेसी लोग इसे दीपावली तिहार के नाम से मनाते हैं। नेपाल के शेष भागों में और भारत के सिक्किम राज्य और गोरखा बहुल क्षेत्र में दिवाली को तिहार पर्व ही कहते हैं।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Read, James. "Primer on Tihar" (PDF). Oxford University.
  2. Bruce Vivash Jones (2021). The History of Veterinary Medicine and the Animal-Human Relationship. 5m Books Ltd. p. 214. ISBN 978-1-78918-177-7.
  3. Sarit K. Chaudhuri; Sameera Maiti; Charisma K. Lepcha (2020). The Cultural Heritage of Sikkim. Routledge. p. 43. ISBN 978-1-000-07922-7.
  4. "Nepal festival celebrates 'day of the dogs'". BBC News. 6 November 2018. मूल से से 16 September 2025 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 17 October 2025.

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]