तिलैया
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
तिलैया Tilaiya | |
---|---|
निर्देशांक: 24°19′19″N 85°31′59″E / 24.322°N 85.533°Eनिर्देशांक: 24°19′19″N 85°31′59″E / 24.322°N 85.533°E | |
देश | ![]() |
प्रान्त | झारखंड |
ज़िला | कोडरमा ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 24,133 |
भाषा | |
• प्रचलित | हिन्दी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
तिलैया (Tilaiya) भारत के झारखंड राज्य के कोडरमा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह झुमरी तिलैया से अलग शहर है, जो इस से लगभग 13 किमी उत्तर में स्थित है।[1][2]
तिलैया बाँध[संपादित करें]
स्वतंत्रता से पहले, सन् १९४३ में यहाँ से बहने वाली बराकर नदी तथा बिहार व बंगाल की अन्य नदियों में भयंकर बाढ़ का प्रकोप हुआ। बाढ़-बचाव, सिंचाई और ऊर्जा उत्पादन के लिए सन् १९५३ में दामोदर घाटी परियोजना के तहत तिलैया में बराकर नदी पर एक बाँध बनाया गया। इस से बाँध के पीछे ३६ वर्ग किमी सतही क्षेत्रफल का एक बड़ा जलाशय भी बन गया। अब तिलैया इस के किनारे बसा हुआ है और यह पर्यटन आकर्षित करने वाला एक रमणीय क्षेत्र है। बाँध में जलविद्युत बनाने वाले २ मेगावॉट के दो जेनेरेटर सम्मिलित हैं।
इन्हें भी देखें[संपादित करें]
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ "Tourism and Its Prospects in Bihar and Jharkhand Archived 2013-04-11 at the Wayback Machine," Kamal Shankar Srivastava, Sangeeta Prakashan, 2003
- ↑ "The district gazetteer of Jharkhand," SC Bhatt, Gyan Publishing House, 2002