तिरुचित्रम्बालम

तिरुचित्रम्बालम सन् 2022 की तमिल भाषा की हास्य रूमानी फिल्म है।[1] इसे मित्रन आर. जवाहर ने लिखा और निर्देशित किया है। तथा सन पिक्चर्स ने इसका निर्माण किया है। फिल्म में धनुष शीर्षक भूमिका में हैं।[2] जबकि नित्या मेनन, भारतीराजा, प्रकाश राज, राशी खन्ना और प्रिया भवानी शंकर अन्य मुख्य भूमिकाओं में हैं।[3]
फिल्म में, तिरुचित्रम्बालम एक डिलीवरी मैन है जो अपने पिता और दादा के साथ रहता है।[4] वह अपनी माँ और बहन के खोने के लिए अपने पिता को दोषी ठहराता है। इस कारण उसके अपने पिता के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं। इस बीच, उसका प्रेम जीवन भी उतना सफल नहीं होता है।
कहानी
[संपादित करें]तिरुचित्रम्बालम (धनुष) एक खाद्य वितरण कंपनी में डिलीवरी मैन है। वह अपने सख्त पिता इंस्पेक्टर नीलकंदन (प्रकाश राज) और दादा के साथ रहता है। उनका नाम भी तिरुचित्रम्बालम है। उसके पिता की लापरवाही के कारण उसकी माँ और बहन की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। वह अपने पिता को माफ़ नहीं कर पाया है। भले ही वे एक ही छत के नीचे रहते हों लेकिन वह उनसे बात करने से बचता है। उसका एकमात्र सहारा उसकी बचपन की दोस्त शोभना (नित्या मेनन) है। उसके साथ वह खुलकर बात करता है। फिर तिरुचित्रम्बालम अपने बचपन के प्यार अनुषा (राशी खन्ना) के प्यार में पड़ जाता है। वह शोभना से मदद मांगता है और वह अनुषा से अपने प्यार का इज़हार करने को कहती है।
एक दिन वह अनुषा के सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त करता है। लेकिन वह मना कर देती है। इस बीच, वह नीलकंदन के साथ सुलह कर लेता है। वे शोभना के साथ एक शादी के लिए उसकी मां के गांव जाते हैं। वह शादी में रंजनी (प्रिया भवानी शंकर) से मिलता है और उससे प्यार करने लगता है। वह फिर से शोभना से मदद मांगता है। चेन्नई रवाना होने से कुछ मिनट पहले शोभना उन दोनों के बीच मुलाकात का इंतजाम करती है। तिरुचित्रम्बालम रंजिनी से उसका फोन नंबर मांगता है लेकिन वह यह कहकर उसके अनुरोध का मजाक उड़ाती है कि वे दोनों अजनबी हैं। इससे वह शरमिंदा हो जाता है। घर आने के बाद वह अपने दादा, तिरुचित्रम्बालम बात करता है। उसे प्यार में अपनी बुरी किस्मत पर दुःख होता है। उसके दादा उससे शोभना और उसके रिश्ते के बारे में सोचने को कहते हैं।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ डेस्क, एबीपी एंटरटेनमेंट (3 मई 2024). "हिंदी फिल्मों को देखकर भर गया मन तो, देख लें साउथ की ये टॉप फिल्में". Retrieved 8 जुलाई 2024.
- ↑ "धनुष की फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' ने 100 करोड़ के क्लब में बनाई जगह". इण्डिया टीवी. 6 सितम्बर 2022. Retrieved 8 जुलाई 2024.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
(help) - ↑ "Thiruchitrambalam Day 7: बॉक्स ऑफिस पर धनुष की फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' का जलवा कायम, सातवें दिन की इतनी कमाई". अमर उजाला. Retrieved 8 जुलाई 2024.
- ↑ "'Thiruchitrambalam' में फूड डिलीवरी बॉय बनकर 2 एक्ट्रेस संग रोमांस करते हैं धनुष, 5 वजहों से देखनी चाहिए फिल्म". न्यूज़ 18. 18 अगस्त 2022. Retrieved 8 जुलाई 2024.