तियानमेन चौक

तियानानमेन चौक (चीनी: 天安门广场 (सरलीकृत), 天安門廣場 (पारम्परिक); अंग्रेज़ी: Tiananmen Sqaure, Tian'anmen Square)[1] एक शहरी चौक है जो बीजिंग, चीन के शहर के केन्द्र में स्थित है। इसका नाम उत्तर दिशा में स्थित तियानानमेन ("स्वर्गीय शांति का द्वार") के नाम पर रखा गया है, जो इसे निषिद्ध नगर के शाही महल परिसर से अलग करता है। इस चौक में लोगन के नायकों का स्मारक, जनता का भव्य सभागार, चीन का राष्ट्रीय संग्रहालय और माओ ज़ेडॉन्ग का स्मारिक-समाधि स्थित हैं। माओ ज़ेडॉन्ग ने इस चौक में १ अक्टूबर १९४९ को चीन की जनता गणराज्य की स्थापना की घोषणा की; इस घटना की वर्षगाँठ आज भी यहीं मनायी जाती है।[2] तियानानमेन चौक का आकार ७६५ × २८२ मीटर है (२१५,७३० वर्ग मीटर या ५३.३१ एकड़)। इसका सांस्कृतिक महत्व गहरा है क्योंकि यह चीनी इतिहास की कई महत्वपूर्ण घटनाओं का स्थल रहा है।
विदेशों में यह चौक विशेष रूप से १९८९ के प्रदर्शनों और उस दमनकारी हत्याकांड के लिए जाना जाता है, जो अंतरराष्ट्रीय संचार माध्यमों की व्यापक रिपोर्टिंग, अंतरजाल और वैश्विक जुड़ाव, इसके राजनीतिक निहितार्थ और अन्य कारणों से सैन्य दमन के साथ समाप्त हुआ।[3][4][5] चीन के भीतर उन दमनकारी कार्रवाइयों के बारे में जानकारी पर चीनी साम्यवादी दल द्वारा कड़ी सेंसरशिप लागू है।[6]
यह भी देखें
[संपादित करें]पैनोरमा
[संपादित करें]
चित्रशाला
[संपादित करें]- तियानानमेन चौक के उत्तर में स्थित तियानानमेन द्वार
- चौक के पूरब तट पर स्थित चीन का राष्ट्रीय संग्रहालय
- चौक के पश्चिम तट पर स्थित जनता का भव्य सभागार
- तियानानमेन चौक के दक्षिण छोर को चिह्नित करता हुआ झेन्गयांगमेन गेट टावर
- लोगों के नायकों का स्मारक और माओ ज़ेडॉन्ग का समाधि-समारक चौक के मध्य में स्थित हैं
- तियानानमेन चौक में माओ की समाधि के सामने स्थित स्मारक
- १ अक्टूबर १९४९ को चीन की जनता गणराज्य की स्थापना समारोह में भाग ले रहे छात्र
- २०११ में चीनी साम्यवादी दल की नब्बेवीं वर्षगाँठ को चिह्नित करने के लिए तियानानमेन चौक में अस्थायी स्मारक
- १९ मई २००८ को सिचुआन भूकम्प के पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय शोक
- तियानानमेन चौक में प्रदर्शन के लिए इकट्ठे होते छात्र, ल॰ १९१७–१९१९
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ साँचा:Cite dictionary
- ↑ The Columbia Encyclopedia, 6th ed
- ↑ Miles, James (2 June 2009). "Tiananmen killings: Were the media right?". BBC News. अभिगमन तिथि: 3 November 2010.
- ↑ "Tiananmen Square protest death toll 'was 10,000'". BBC News. 23 December 2017. अभिगमन तिथि: 3 June 2019.
- ↑ "The Truth Behind The Tiananmen Square Massacre -" (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). CBS News. 2009-06-04. अभिगमन तिथि: 2023-06-30.
- ↑ Ruan, Lotus; Knockel, Jeffrey; Ng, Jason Q.; Crete-Nishihata, Masashi (December 2016). "One App, Two Systems". figure 9. मूल से से 10 October 2019 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 30 September 2019.