सामग्री पर जाएँ

तालियादिपरंबिल विटप्पा रामचंद्र शिनॉय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
शिणोय का चित्र

तालियादिपरंबिल विटप्पा रामचंद्र शिनॉय (10 जून 1941 – 17 अप्रैल 2018) भारतीय पत्रकार थे।[1] शिनॉय साप्ताहिक पत्रिका द वीक और संडे मैल में सम्पादक भी रहे तथा इंडियन एक्सप्रेस और मलयाला मनोरमा में भी विभिन्न पदों पर रहा।

शिनॉय ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारपत्रों, वेबसाइट और पत्रिकाओं में राष्ट्रीय राजनीति, अर्थशास्त्र, सामाजिक मामले, अंतरराष्ट्रीय सम्बंध से लेकर वर्तमान स्थितियों पर योगदान दिया। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस, ग्लफ़ न्यूज़, रिडिफ, न्यूज़टाइम्स, मातृभूमि, इंडिया फर्स्ट फाउंडेशन में लिखा।

वो मूल रूप से केरल राज्य के एर्नाकुलम के चेरायी से थे।[2]

वो इंडिया फर्स्ट फाउंडेशन के न्यासी बोर्ड के सदस्य थे।[3] उन्हें सन् 2003 में भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।[4]

17 अप्रैल 2018 को मणिपाल के कस्तुर्बा अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनकी पत्नी का निधन 9 अप्रैल 2023 को हुआ जो एर्नाकुलम के महाराज कॉलेज में राजनीति की शिक्षिका थीं। उनके अजीत शिनॉय नामक एक पुत्र था जिनका निधन 13 अक्टूबर 2023 को हो गया।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Editor Who Saw The Future". द इंडियन एक्सप्रेस (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 2018-04-19. अभिगमन तिथि: 2018-06-25.
  2. "Veteran journalist T.V.R. Shenoy passes away at 76 in Mangaluru". इंडिया टुडे (अंग्रेज़ी भाषा में). 18 अप्रैल 2018. अभिगमन तिथि: 18 अक्टूबर 2018.
  3. "Veteran journalist T.V.R. Shenoy passes away". द वीक (अंग्रेज़ी भाषा में). 17 अप्रैल 2018. अभिगमन तिथि: 18 अक्टूबर 2018.
  4. "Padma Awards" (PDF). Ministry of Home Affairs, Government of India. 2015. मूल से (PDF) से 15 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2015.