सामग्री पर जाएँ

ताकाओ हयाशी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

ताकाओ हयाशी (जन्म 1949) एक जापानी गणित-शिक्षक तथा भारतीय गणित में विशेषज्ञता रखने वाले गणित के इतिहासकार हैं।

हयाशी का जन्म जापान के निगाता में हुआ था। उन्होंने 1974 में जापान के सेन्डाई स्थित टोहोकू विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक की डिग्री ली। उसके बाद 1976 में तोहुकु विश्वविद्यालय, सेंदाई, जापान से मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री और 1979 में क्योटो विश्वविद्यालय, जापान से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने 1985 में डेविड पिंगरी के मार्गदर्शन में ब्राउन विश्वविद्यालय, यू. एस. ए. से डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री प्राप्त की। वह इलाहाबाद के मेहता रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर मैथेमैटिक्स एंड मैथमेटिकल फिजिक्स में एक शोधकर्ता थे। इस्के बाद 1982 से 1983 तक वे क्योटो महिला महाविद्यालय में एक व्याख्याता थे। वे 1986 में दोशीशा विश्वविद्यालय, क्योटो में विज्ञान के इतिहास में व्याख्याता के रूप में शामिल हुए और 1995 में प्रोफेसर के रूप में पदोन्नत हुए।   उन्होंने जापान के विभिन्न विश्वविद्यालयों में भी विभिन्न क्षमताओं में काम किया है।[1]

प्रकाशन

[संपादित करें]

हयशी ने भारतीय गणित के इतिहास से संबंधित बड़ी संख्या में शोध प्रकाशन किये हैं। उन्होंने कई विश्वकोशों में अध्यायों का भी योगदान दिया है।[2] उनकी प्रमुख प्रकाशित पुस्तके निम्नलिखित हैंः [1]

  • द बख्शाली मैन्युस्क्रिप्ट : एन एनसिएंट इंडियन मैथमेटिकल ट्रीटीज, एगबर्ट फोर्स्टन पब्लिशिंग, 1995
  • गणितसारकौमुदी : एस. आर. शर्मा, तकनोरी कुसुबा और मिचियो यानो के साथ ; थाकुरा फेरू, मनोहर पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स, 2009
  • गणेश की गणितमञ्जरी : भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, 2013
  • भास्करप्रभा : संयुक्त रूप से क्लेमेंसी मोंटेल, के. रामसुब्रमण्यन ; स्प्रिंगर सिंगापुर, 2018 के साथ)

सम्मान एवं पुरस्कार

[संपादित करें]

हयाशी को प्रदान किये गये प्रमुख पुरस्कार निम्नलिखित हैं-[1]

  • सालोमोन रेनाच फाउंडेशन पुरस्कार, इंस्टीट्यूट डी फ्रांस (2001)
  • कुवाबारा पुरस्कार, जापान की इतिहास की गणित सोसायटी (2005)
  • प्रकाशन पुरस्कार, जापान की गणितीय सोसायटी (2005)

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. 1 2 3 "Hayashi Takao". J-Global. Japan Science and Technology Agency. अभिगमन तिथि: 28 July 2023. उद्धरण त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; "J-Global" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  2. "Takao Hayashi". Britannica. Encyclopedia Britannica. अभिगमन तिथि: 28 July 2023.