तलश्शेरी दुर्ग
दिखावट
थालश्शेरी दुर्ग | |
---|---|
स्थान | थलश्शेरी तालुक, केरल, भारत |
निर्देशांक | 11°44′54″N 75°29′10″E / 11.748292°N 75.486134°E |
थलस्सरी क़िला (अंग्रेज़ी:Tellicherry Fort) भारत के दक्षिणतम राज्य केरल के कन्नूर शहर में स्थित एक दुर्ग है। यह किला तलश्शेरी कस्बे के तिरूवल्लपद पर्वत बना हुआ है और दक्षिणी कन्नूर से २० किलोमीटर दूरी पर है। तालश्शेरी क़िले का निर्माण ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने १७०८ ई० में करवाया था। यह दुर्ग लाल ईटों से बना है और दो एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।[1] अंग्रेज़ों ने इस क़िले का उपयोग मुख्यतः टकसाल और कारागार के रूप में किया था। अंग्रेज़ों ने मैसूर के शासक हैदर अली की सेना के अनेक नेताओं को यहाँ कैद किया गया था। इस क़िले के निकट ही सेन्ट जॉन चर्च है। मान्यता अनुसार एडवर्ड ब्रेन्नन ने विश्राम किया था।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "थलस्सरी क़िला कन्नूर". भारतकोश. २२ फ़रवरी २०१८. मूल से से 10 अप्रैल 2019 को पुरालेखित।.
{{cite web}}
: Cite has empty unknown parameters:|month=
,|accessmonthday=
, and|coauthors=
(help)