तरलोक सिंह
तरलोक सिंह (निधन 10 दिसम्बर 2005[1]) भारत का योजना आयोग के सदस्य और भारतीय सीविल सेवक थे। वो मूल रूप से पंजाब के थे।
सिंह ने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में अध्ययन किया। उन्होंने भारत के योजना आयोग की स्थापना से सन् 1967 तक इसमें सेवायें दी। उन्होंने सन् 1937 से 1962 तक भारतीय सीविल सेवा में सेवायें दी। उन्होंने भारत के पहले योजना आयोग को लिखा।
सिंह भारत का प्र्थम प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरू के पहले निजी सचिव रहे। वो शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए निर्मित पंजाब में पुनर्वास महानिदेशक थे। सन् 1970 से 1974 तक यूनिसेफ के उप कार्यकारी निदेशक (योजना) के रूप में कार्य किया।[2]
वो भारतीय सामाजिक विज्ञान संस्थानों के संघ के पहले अध्यक्ष थे अब उनके नाम पर एक वार्षिक स्मारक व्याख्यान प्रायोजित किया जाता है।[1] उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा पद्म विभूषण (2000)[3] पद्म भूषण (1962)[4] और सन् 1954 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।[5]
सिंह को स्टॉकहोम में रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस द्वारा सन् 1970 में अर्थशास्त्र के लिए सोडरस्ट्रॉम पदक से भी सम्मानित किया गया था।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- 1 2 "Tarlok Singh Memorial Lecture Series". Indian Association of Social Science Institutions. मूल से से 2010-09-16 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 3 नवम्बर 2012.
- ↑ "Deputy Executive Directors". यूनिसेफ. अभिगमन तिथि: 3 नवम्बर 2012.
- ↑ "Padma Vibhushan Awardees". भारत सरकार. अभिगमन तिथि: 3 नवम्बर 2012.
- ↑ "Padma Bhushan Awardees". भारत सरकार. अभिगमन तिथि: 3 नवम्बर 2012.
- ↑ "Padma Awards" (PDF). गृह मंत्रालय, भारत सरकार. 2015. मूल से (PDF) से 15 अक्टूबर 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 जुलाई 2015.
| यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |