तनु वेड्स मनु

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
तनु वेड्स मनु

तनु वेड्स मनु का पोस्टर
निर्देशक आनंद राय
अभिनेता माधवन,
कंगना राणावत,
प्रदर्शन तिथियाँ
25 फरवरी, 2011
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 10 करोड़

तनु वेड्स मनु आनन्द एल॰ राय द्वारा निर्देशित और शैलेश आर॰ सिंह द्वारा निर्मित भारतीय रूमानी हास्य फ़िल्म है। इसमें माधवन, कंगना राणावत और जिमी शेरगिल ने मुख्य अभिनय भूमिका निभाई।[1] फ़िल्म की कहानी हिमांशु शर्मा ने लिखीइ है, संगीत निर्देशन कृष्णा सोलो ने और गीत लेखन का कार्य राजशेखर ने किया है। फ़िल्म २५ फरवरी २०११ को जारी हुई थी।[2] फ़िल्म ने जारी होते ही सफलता अर्जित की और मुख्य रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में फ़िल्म सफल रही।[3] इसको जर्मन में भी अनूदित किया गया और तनु उंद मनु त्रौयन सिक नाम से जारी किया गया।[4] फ़िल्म की उत्तरकृति तनु वेड्स मनु रिटर्न्स शीर्षक के साथ २२ मई २०१५ को जारी की गयी।

संक्षेप[संपादित करें]

मनोज "मनु" शर्मा (माधवन) लंदन में रहने वाला एनआरआई डॉक्टर है। वह एक भारतीय दुल्हन खोजने के लिए और शादी करने के लिए भारत के लिए आता है। जब वो आता है, तब वो तनुजा "तनु" त्रिवेदी (कंगना राणावत) से मिलने के लिए अपने माता-पिता और दोस्त पप्पी (दीपक डोबरियाल) के साथ कानपुर जाता है। तनु शुरू में अपने घूंघट के पीछे चुप और शर्मीली लगती है, लेकिन मनु अंततः जान जाता है कि वास्तव में वो सो रही है।

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."साड्डी गली"लहम्बर हुसैन पुरी04:24
2."यूँ ही"मोहित चौहान04:19
3."रंगरेज़"कृष्णा सोलो06:12
4."पिया"रूप कुमार राठोड़05:29
5."जुगनी"मिका सिंह03:11
कुल अवधि:23:35

परिणाम[संपादित करें]

बॉक्स ऑफिस[संपादित करें]

तनु वेड्स मनु ने १८५0 लाख रुपये रिलीज के पहले हफ्ते में कमाए। फिल्म ने 85.0 लाख के आसपास रुपये अपने दूसरे सप्ताह में कमाए। इसके दो सप्ताह के कुल कमाई 272,50 लाख थी। अपने तीसरे सप्ताह में 50 लाख। तीन सप्ताह में कुल 322,5 दस लाख। तथा चौथे सप्ताह में 35.0 लाख रुपये इस फिल्म एकत्र किये। अपने चार सप्ताह संग्रह ले रही है। ३६०० लाख रूपये इक्क्ठा किये।

समीक्षा[संपादित करें]

फिल्म को मिली-जुली समीक्षाएँ प्राप्त हुई।[5]

पार्ट 2[संपादित करें]

इस फिल्म की सफलता के बाद एक अगली कड़ी तनु वेड्स मनु: रिटर्न्स 2015 में रिलीज़ हुई। इसमें कंगना के दो किरदार है।[6]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Preview: Tanu Weds Manu" [पूर्वप्रदर्शन: तनु वेड्स मनु] (अंग्रेज़ी में). टिकट प्लीज न्यूज़ डेस्क. १८ फ़रवरी २०११. मूल से ३१ अगस्त २०११ को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ७ जून २०१५.
  2. "Tanu Weds Manu : Complete Cast and Crew details" [तनु वेड्स मनु: पूर्ण पात्र और कर्मीदल विवरण] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. २५ फ़रवरी २०११. मूल से २ नवम्बर २०११ को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ७ जून २०१५.
  3. "Tanu Weds Manu Dominates Proves Hit in North" [तनु वेड्स मनु का उत्तर में चलना इसे सफल बनाता है] (अंग्रेज़ी में). बॉक्स ऑफ़िस इंडिया. मूल से १२ अगस्त २०११ को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ७ जून २०११.
  4. "Madhavan's film in German" [माधवन की फ़िल्म जर्मन में] (अंग्रेज़ी में). बिहाइंडवूड्स. ८ अक्टूबर २०११. मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ६ जून २०१५.
  5. समय ताम्रकर. "तनु वेड्स मनु : फिल्म समीक्षा'". वेबदुनिया. मूल से 30 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 मई 2015.
  6. "फिल्म रिव्यू: 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स'". बीबीसी हिन्दी. 22 मई 2015.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]