तखतगढ़

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(तखतगढ से अनुप्रेषित)
तखतगढ़
Takhatgarh
{{{type}}}
तखतगढ़ तालाब पर उगता सूरज
तखतगढ़ तालाब पर उगता सूरज
तखतगढ़ is located in राजस्थान
तखतगढ़
तखतगढ़
राजस्थान में स्थिति
निर्देशांक: 25°20′N 73°00′E / 25.33°N 73.00°E / 25.33; 73.00निर्देशांक: 25°20′N 73°00′E / 25.33°N 73.00°E / 25.33; 73.00
देश भारत
प्रान्तराजस्थान
ज़िलापाली ज़िला
ऊँचाई221 मी (725 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल16,729
भाषा
 • प्रचलितराजस्थानी, हिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिनकोड306912
दूरभाष कोड02933
वाहन पंजीकरणRJ-22
लिंगानुपात948 /

तखतगढ़ (Takhatgarh) भारत के राजस्थान राज्य के पाली ज़िले में स्थित एक नगर है। यह जालौर ज़िले की सीमा रेखा पर स्थित है।[1][2]

इतिहास[संपादित करें]

किवदन्ती है कि इसका नाम जोधपुर के राजा तखतसिंह के नाम पर तखतगढ़ रखा गया। यह नगर लगभग १५० साल पुराना है।

प्रशासन[संपादित करें]

बस स्थानक स्थित नगरपलिका कार्यालय

गांव के प्रथम सरपंच श्री सरेमल केसरीमल संघवी थे। १९७४ में तखतगढ़ को चतुर्थ श्रेणी की नगरपालिका घोषित कर दिया गया। १९५१ में भी यह कस्बा नगपालिका बना दिया गया था, लेकिन १९६१ में नगरपालिका की परिभाषा बदल जाने पर १९६१ से १९७४ तक यहां पर ग्राम पंचायत की व्यवस्था थी। 1995 में जयंती जैनम अध्यक्ष थे और 2005 में श्रीमती कंचन जैनम अध्यक्ष थे। अभी यहां पर २० वार्ड है। वर्तमान मे यहां नगरपालिका अध्यक्ष रजना घाची है, जो कि 2015 में प्रासद द्वारा सीधे निर्वाचित है।

अर्थव्यवस्था[संपादित करें]

यहां की अर्थव्यवस्था मुख्यतया कृषि आधारित है। कई लोग अपने गुजारे के लिये महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु आदि राज्यों में जाते हैं। स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर, एम जी बी ग्रामीण बैंक एवं पाली सेन्ट्रल कॉ-ऑपरेटिव बैंक एवं बैंक ऑफ बडोदा यहां के बैंक है। १९६१-६२ में देश में सर्वाधिक प्रति व्यक्ति आय रू. १७.८६ तखतगढ़ ग्राम पंचायत में रिकॉर्ड की गई थी।[3] यह ग्राम पंचायत उस समय राजस्थान में सबसे धनी थी।

यातायात[संपादित करें]

तखतगढ़ बस स्थानक

जवाई बाँध रेलवे स्टेशन है

तखतगढ़ का स्वामी विवेकानंद बस स्टैंड श्रीमती कंचन जैनम के कार्यकाल में बना और उसका उद्घाटन, माननीय सांसद पुष्प जैन के द्वारा हुआ।राजस्थान परिवहन निगम की बसें यहां के यातायात का प्रमुख साधन है। वहीं कुछ गांवो के लिये निजी बसे ही उपलब्ध हैं। लम्बी दूरी के स्थानों के लिये फालना रेलवे स्टेशन से रेलगाडी का उपयोग किया जाता है।

शि‍क्षा[संपादित करें]

वि‍द्यालय शि‍क्षा[संपादित करें]

वि‍द्यालय शि‍क्षा प्राप्‍त करने के लि‍ए नि‍म्‍न वि‍द्यालय सचांलि‍त हो रहे हैं।

कम्‍प्‍युटर शि‍क्षा[संपादित करें]

  • इन्‍नोवेशन आईटी इंस्टीट्यूट आफॅ टेक्नोलोजी तखतगढ़, नेहरू रोड, तखतगढ़।

कॉलेज शि‍क्षा[संपादित करें]

सुमेरपुर की कोलेज है। वर्तमान में तखतगढ़ में राजकीय कन्या महाविद्यालय है

सुविधाएँ[संपादित करें]

तगतगढ़ शहर में तगतगढ़ वाल्ट द्वारा सेफ डिपॉजिट लॉकर, पुराना बस स्टैंड पर राजेश्वर कांपलेक्स में जयंती जैनम द्वारा यह सुविधा दी जा रही है। उसी के साथ अभी प्राइवेट ATM भी राजेश्वर कॉन्प्लेक्स में पुराना बस स्टैंड पर 1 अप्रैल 2018 से शुरू हो गया है। तगतगढ़ नगर वासियों को यह अनमोल सुविधा जयंती जैनम द्वारा दी जा रही है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332
  2. "Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990
  3. Sugan Chand Jain (1967). "Community development and panchayati raj in India", p. 180