सामग्री पर जाएँ

डोलोमाइट (शैल)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्लोवाकिया की ट्राइएसिक डोलोमिटिक चट्टानें

डोलोमाइट (जिसे डोलोमाइट रॉक, डोलोस्टोन या डोलोमिटिक रॉक भी कहा जाता है) एक तलछटी कार्बोनेट शैल है जिसमें डोलोमाइट खनिज CaMg(CO3)2 की अधिक मात्रा होती है।[1] डोलोमाइट का अधिकांश निर्माण लिथिफ़िकेशन से पहले चूना पत्थर या चूने की मिट्टी के मैग्नीशियम प्रतिस्थापन के रूप में हुआ।[2] कैल्साइट के डोलोमाइट में बदलने की भू-वैज्ञानिक प्रक्रिया को डोलोमाइटीकरण कहा जाता है और इस प्रक्रिया के दौरान बनने वाले किसी भी मध्यवर्ती उत्पाद को डोलोमिटिक चूना पत्थर कहा जाता है।

उत्पत्ति

[संपादित करें]

डोलोमाइट काफी जगहों पर पाया जाता है हालांकि यह चूना पत्थर जितना आम नहीं है। यह आमतौर पर चूना पत्थर या इवैपोराइट परतों के साथ पाया जाता है और अक्सर चूना पत्थर की परतों के बीच में स्थित होता है। समय के साथ इसकी मात्रा में कोई एक जैसा बदलाव नहीं दिखता लेकिन ज़्यादातर डोलोमाइट समुद्र तल के ऊंचे हिस्सों पर बना हुआ है। सीनोज़ोइक परतों (65 मिलियन साल से कम पुरानी परतें) में बहुत कम डोलोमाइट पाया जाता है।

डोलोमाइट का उपयोग चूना पत्थर के समान कई उद्देश्यों के लिए किया जाता है। कृषि में मिट्टी की अम्लता को बेअसर करने तथा कैल्शियम और मैग्नीशियम की आपूर्ति करने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता हैं। डोलोमाइट का इस्तेमाल मैग्नीशियम रसायन जैसे कि एप्सम नमक बनाने में किया जाता है और इसे मैग्नीशियम पूरक के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। इसका उपयोग आग रोक सामग्री के निर्माण में भी किया जाता है।[3]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "डोलोमाइट". geology.com. अभिगमन तिथि: 17 जून 2026.
  2. ज़ेंगर, डोनाल्ड एच.; माज़ुलो, एस. जे।. डोलोमाइटाइजेशन (अंग्रेज़ी भाषा में). हचिंसन रॉस. ISBN 978-0-87933-416-1. अभिगमन तिथि: 17 जून 2026.
  3. स्मदर्स, विलियम जे. (2009). रिफैक्ट्री डोलोमाइट रॉ मैटीरियल्स (अंग्रेज़ी भाषा में). जॉन विली एंड संस. p. 119. ISBN 978-0-470-32048-8. अभिगमन तिथि: 19 जून 2026.