डॉ रमेश सिंह पाल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

डॉ रमेश सिंह पाल, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक और लेखक है।[1][2][3] डॉ पाल के शोध लेखपत्र विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं।[4] डॉ पाल वर्तमान में यूनेस्को समावेशी नीति लैब के विशेषज्ञ भी है।[5]

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा[संपादित करें]

रमेश सिंह पाल का जन्म 2 अगस्त 1981 को नजीबाबाद, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। उन्होंने जी बी पंत कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।[6] डॉ पाल ने 2010 में कृषि मंत्रालय, भारत सरकार के तहत कृषि अनुसंधान सेवा (आईसीएआर, भारत) की अर्हता प्राप्त की।

पुस्तकें[संपादित करें]

रमेश सिंह पाल द्वारा लिखित पुस्तकों में से प्रमुख है, वर्ष २०१८ में अपना स्वरूप (हिंदी) [7] और वर्ष २०२० में स्पिरिचुअल विजडम: गारन्टीड प्रिस्क्रिप्शन ऑफ़ सक्सेस एंड हैप्पीनेस (अंग्रेजी)।[8] डॉ पाल अपनी पुस्तकों और सार्वजनिक वार्ताओं के द्वारा आध्यात्मिकता के लिए समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए भी जाने जाते है।[9]

पुरस्कार[संपादित करें]

  • वैश्विक आर्थिक प्रगति और अनुसंधान संघ नई दिल्ली के द्वारा भारत रत्न मदर टेरेसा गोल्ड मेडल पुरस्कार (२०१६-१७).
  • एईडीएस विशिष्ट युवा वैज्ञानिक पुरस्कार (२०२०-२१).
  • सामाजिक कार्य और सेवा श्रेणी के तहत इंडिया रिकॉर्ड्स एक्सीलेंस अवार्ड, २०२१.

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "आईसीएआर-वीपीकेएएस पर वैज्ञानिककी प्रोफाइल" (PDF). ICAR-Vivekananda Parvatiya Krishi Anusandhan Sansthan. 2021-04-09.
  2. "डॉ. रमेश सिंह पाल की पुस्तकों में निहित है आनन्दपूर्ण आध्यात्मिक जीवन जीने का सार, जगा रहे हैं ज्ञान की अलख". creativenewsexpress.com. 2020-12-05. अभिगमन तिथि 2021-01-03.
  3. "अनुशासन से ही प्राप्त किया जा सकता है आदर्श जीवन". अमर उजाला. 2019-05-27. अभिगमन तिथि 2021-01-03.
  4. "डॉ रमेश सिंह पाल-गूगल विद्वान्". scholar.google.com. 2021-04-08. अभिगमन तिथि 2021-04-08.
  5. "डॉ रमेश सिंह पाल-यूनेस्को समावेशी नीति लैब के विशेषज्ञ". UNESCO Inclusive Policy Lab. अभिगमन तिथि 2021-04-08.
  6. "शिक्षा एवं अहर्ता". orcid. अभिगमन तिथि 2021-04-08.
  7. पाल, रमेश सिंह (30 November 2018). अपना स्वरुप (Hindi में). educreation Publishing. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9789388381369.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  8. Pal, Ramesh Singh (19 November 2020). Spiritual Wisdom: Guaranteed Prescription of Success & Happiness (अंग्रेज़ी में). Notion Press; 1st edition. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9781636695952.
  9. "अपनी किताबों के जरिए आध्यात्मिकता की अलख जगा रहे हैं डा0 रमेश सिंह पाल". शक्ति न्यूज़. 2020-12-04. मूल से 15 अप्रैल 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2021-04-15.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]