डॉग मैन (फ़िल्म)
| डॉग मैन | |
|---|---|
| निर्देशक | पीटर हेस्टिंग्स |
| पटकथा | पीटर हेस्टिंग्स |
| आधारित |
डेव पिल्की द्वारा डॉग मैन |
| निर्माता | करेन फ़ोस्टर |
| अभिनेता | |
| छायाकार | स्कॉट कुलेन |
| संपादक | ब्रायन हॉपकिंस |
| संगीतकार | टॉम होवे |
निर्माण कंपनी |
|
| वितरक | यूनिवर्सल पिक्चर्स |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
89 मिनट[1] |
| देश | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| भाषा | अंग्रेज़ी |
| लागत | $40 मिलियन |
| कुल कारोबार | $145.6 मिलियन[2][3] |
डॉग मैन[a] एक 2025 में बनी अमेरिकी एनिमेटेड एक्शन कॉमेडी फ़िल्म है, जिसका निर्माण ड्रीमवर्क्स एनिमेशन ने किया है। यह फ़िल्म डेव पिल्की की बच्चों के लिए बनी ग्राफिक नॉवेल श्रृंखला डॉग मैन पर आधारित है। यह कैप्टन अंडरपैंट्स: द फर्स्ट एपिक मूवी (2017) का एक स्पिन-ऑफ़ है और कैप्टन अंडरपैंट्स फ़्रैंचाइज़ी की दूसरी फ़िल्म है। इस फ़िल्म का लेखन और निर्देशन पीटर हेस्टिंग्स ने किया है। पीट डेविडसन, लिल रेल होवेरी, इस्ला फिशर, लुकास हॉपकिंस काल्डेरोन और रिकी जर्वाइस ने फ़िल्म के पात्रों को अपनी आवाज़ दी है, जबकि हेस्टिंग्स ने मुख्य किरदार के लिए विशेष ध्वनि प्रभाव दिए हैं।
ड्रीमवर्क्स एनिमेशन ने दिसंबर 2020 में डॉग मैन पर आधारित फ़िल्म बनाने की घोषणा की थी। पीटर हेस्टिंग्स को निर्देशक के रूप में चुना गया, क्योंकि उन्होंने पहले भी डेव पिल्की के साथ द एपिक टेल्स ऑफ़ कैप्टन अंडरपैंट्स (2018-20) में काम किया था। करेन फ़ोस्टर जनवरी 2024 में निर्माता के तौर पर इस प्रोजेक्ट से जुड़ीं, और कलाकारों के नामों की घोषणा सितंबर में की गई।
डॉग मैन का प्रीमियर 15 जनवरी 2025 को अल्प डी'हुएज़, फ़्रांस में आयोजित फ़ेस्टिवल डी ल'अल्प डी'हुएज़ में हुआ। 31 जनवरी को यूनिवर्सल पिक्चर्स ने इसे संयुक्त राज्य अमेरिका के सिनेमाघरों में रिलीज़ किया। फ़िल्म को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और इसने विश्व स्तर पर 145.6 मिलियन डॉलर की कमाई की। फ़िल्म का सीक्वल बनाने की योजना भी चल रही है।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Dog Man (U)". British Board of Film Classification. December 24, 2024. अभिगमन तिथि: December 26, 2024.
- ↑ "Dog Man – Financial Information". The Numbers. अभिगमन तिथि: May 24, 2025.
- ↑ "डॉग मैन". बॉक्स ऑफ़िस मोजो. आईएमडीबी. अभिगमन तिथि: May 24, 2025.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- ↑ जिसे ड्रीमवर्क्स डॉग मैन के रूप में प्रचारित किया गया है
<ref> टैग्स हैं मगर कोई संबंधित <references group="lower-alpha"/> टैग नहीं मिला।