डेविड हान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

डेविड चार्ल्स हान (अंग्रेजी:David Charles Hahn, अक्टूबर 30, 1976 – सितम्बर 27, 2016) जिसे कभी-कभी रेडियोएक्टिव बॉय स्काउट या न्यूलियर बॉय स्काउट भी कहा जाता है, एक अमेरिकन था जिसने 1994 के दौरान 17 साल की उम्र में एक घरेलु ब्रीडर रीएक्टर बनाने का प्रयास किया। यह बॉय स्काउट ऑफ़ अमेरिका में एक स्काउट था, इसने अपने एक्सपेरीमेंट अपने पिछवाड़े बनी झोपड़ी में किये। हालांकी इसका रिएक्टर कभी भी क्रिटिकल मास पर नहीं पहुंचा। कुछ समय बाद पुलिस को भी इस बात की जानकारी हो गयी , इसके घर को पर्यावरण संरक्षण एजेंसी द्वारा साफ़ किया गया और इसकी लैब को नष्ट कर दिया गया।[1]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 18 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 जनवरी 2017.