डेवाओ शहर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
डेवाओ शहर
Dakbayan sa Dabaw
Lungsod ng Dabaw
अति शहरीकृत शहर
दावाओ शहर
(From top, left to right): Ateneo de Davao, San Pedro Cathedral, City Hall of Davao, People's Park, Skyline of Davao City, Marco Polo Hotel Davao, Davao River, Davao Chinatown
(From top, left to right): Ateneo de Davao, San Pedro Cathedral, City Hall of Davao, People's Park, Skyline of Davao City, Marco Polo Hotel Davao, Davao River, Davao Chinatown
डेवाओ शहर का आधिकारिक सील
सील
ध्येय: जीवन यहाँ है
गान: Tayo'y Dabawenyo (हम डेवाआनो हैं)
डेवाओ शहर is located in पृथ्वी
डेवाओ शहर
डेवाओ शहर
देश फिलीपींस
क्षेत्रदावाओ क्षेत्र
प्रांतदावाओ देल सूर (भौगोलिक रूप से केवल)
एक शहर के रूप में स्थापित29 जुन, 1848
निगमित16 अक्टुबर, 1936
सिटी हुड16 मार्च, 1937
अति शहरीकृत शहर22 दिसम्बर, 1979
संस्थापकगुईपज़कोआ, स्पेन के डॉन जोस क्रूज़ डी ओआंगुरन
शासन[1]
 • महापौरSara Z. Duterte-Carpio (HUGPNG)
 • उपमहापौरPaolo Z. Duterte (HUGPNG)
क्षेत्र[2][3]2443.61 किमी2 (943.48 वर्गमील)
 • नगरीय293.78 किमी2 (113.43 वर्गमील)
 • महानगर3964.95 किमी2 (1,530.88 वर्गमील)
ऊँचाई6 मी (22.3 फीट)
जनसंख्या
 • महानगर25,16,216
समय मण्डलपीएसटी (यूटीसी+8)
वेबसाइटwww.davaocity.gov.ph विकिडाटा पर सम्पादित करें

डेवाओ शहर या दावाओ शहर, फिलीपींस के सबसे अधिक जनसंख्या वाले शहरों में से एक है। यह भौगोलिक रूप से दावाओ देल सूर प्रान्त में स्थित है और इस प्रांत के तहत फिलीपीन सांख्यिकी प्राधिकरण द्वारा समूहीकृत है। लेकिन यह एक बेहद शहरीकृत शहर है। और इसे राजनीतिक रूप से स्वतंत्र शासित और प्रशासित किया जाता है। शहर का क्षेत्रफल 2,443.61 किमी2 (943.48 वर्ग मील) है, और 2015 की जनगणना के आधार पर 1,632,991 लोगों की आबादी है। इसके अनुसार यह फिलीपींस में तीसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर और मिंडानाओ में सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है।

भूगोल[संपादित करें]

तालोमो जिले में डेवाओ नदी का मुंहाना
माउंट आपो, फिलीपींस में सबसे ऊंचा पहाड़ है

डेवाओ शहर मनीला से लगभग 588 मील (946 किमी) दुर, दक्षिण-पूर्व की ओर स्थित है, और यहाँ से समुद्र तट कि दुरी 971 किमी है। यह शहर दक्षिण पूर्वी मिंडानाओ में, दावाओ खाड़ी के उत्तर-पश्चिम तट पर सामल द्वीप के सामने स्थित है।

डेवाओ शहर की स्थलाकृति, पश्चिम की ओर पहाड़ी इलाके (मारीलोग जिला) से नीचे कि ओर ढलान लेते हुए दक्षिणी किनारे तक जाती हैं। माउंट आपो, फिलीपींस में सबसे ऊंची चोटी है, जोकि शहर के दक्षिण-पश्चिमी नोक पर स्थित है। माउंट आपो नेशनल पार्क (पर्वत और इसके आस-पास के आसपास के क्षेत्र) का उद्घाटन राष्ट्रपति मैनुअल क्यूज़न (8 मई, 1936 को) के द्वारा आसपास के पर्वत श्रृंखला के वनस्पतियों और जीवों की रक्षा के लिए किया गया था। माउंट आपो कई पक्षी प्रजातियों का घर है, जिनमें से 111 के लिए यह स्थानिय घर हैं। यहाँ दुनिया के सबसे बड़े और गंभीर रूप से लुप्तप्राय फ़िलिपिनी गस्र्ड (ईगल) पाये जाते हैं, जोकि इस देश का राष्ट्रीय पक्षी भी हैं।

डेवाओ नदी शहर का प्राथमिक जल आपुर्ति एवं निकासी का स्रोत है।

डेवाओ में तापमान में थोड़ा मौसमी बदलाव के साथ एक उष्णकटिबंधीय वर्षावन जलवायु है। औसतन मासिक तापमान हमेशा 26 डिग्री सेल्सियस (78.8 डिग्री फारेनहाइट) से ऊपर होता है, और औसत मासिक बारिश 77 मिलीमीटर (3.03 इंच) से अधिक होता है। जिसके कारण शहर में शुष्क मौसम के बिना ही एक उष्णकटिबंधीय जलवायु होता है; जबकि सर्दियों में भी वर्षा होती रहती है। गर्मियों के महीनों में सबसे अधिक वर्षा होती है।

डेवाओ शहर के पैसिफिक रिंग ऑफ फायर के एशियाई हिस्से में मौजूद होने के बावजूद, शहर में कुछ ही भूकंप आए हैं और इनमें से अधिकांश कम तीव्रता के थे। शहर से 40 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम पर स्थित माउंट आपो, एक निष्क्रिय ज्वालामुखी है।

जनसांख्यिकी[संपादित करें]

2015 की जनगणना के अनुसार, डेवाओ शहर की जनसंख्या 1,632,991 हैं। 2015 में, शहर के केंद्र के रूप में महानगर डेवाओ कि आबादी लगभग 2.5 मिलियन थी, जो इसे फिलीपींस में तीसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाले महानगरीय क्षेत्र और मिंडानाओ में सबसे अधिक आबादी वाला शहर बना दिया। 20वीं शताब्दी के दौरान शहर की आबादी में अधिक बढ़ोतरी हुई, जोकि देश के अन्य हिस्सों से आने वाली बड़े पैमाने पर आव्रजन के चलते हुई थी और यह आज भी जारी है।

यहाँ मोरो जातीय समूह में मागुंदनाओंस, मारानाओस, इरानन्स, संगीरेसे और समा-बेजॉस आदि शामिल हैं। यहाँ इंडोनेशियाई, मलेशियाई, कोरियाई, चीनी, जापानी और भारतीय जैसे गैर-फिलिपिनो एशियाई लोग भी एक छोटे समुदाय के रूप में स्थित है। गैर-एशियाई विदेशी जैसे कि अमेरिकी और यूरोपीय भी शहर में मौजूद हैं।

डेवाओ शहर की अधिकांश आबादी 80%, रोमन कैथोलिक हैं। शेष दो प्रतिशत आबादी में गैर-ईसाई धर्मों से संबंधित हैं, जिसमें मुख्यतः इस्लाम एवं अन्य सिख धर्म, हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जीववाद, यहूदी धर्म और गैर-धार्मिक आदि के लोग शामिल हैं।

अर्थव्यवस्था[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Mayor - Message". Davaocity.gov.ph. मूल से 14 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-11-07.
  2. "Province: Davao del Sur". PSGC Interactive. Makati City, Philippines: National Statistical Coordination Board. मूल से 15 October 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 May 2014.
  3. CY 2008 FINAL INTERNAL REVENUE ALLOTMENT FOR LGUs, Department of Budget and Management of the Philippines. Archived 2011-09-28 at the वेबैक मशीन