डेरॉन ऐसमोग्लू
| डेरॉन ऐसमोग्लू | |
|---|---|
|
2016 में ऐसमोग्लू | |
| जन्म |
कामेर डेरोन ऐसमोग्लू 3 सितम्बर 1967 इस्तांबुल, तुर्की |
| नागरिकता |
Turkey United States |
| जीवनसाथी | Asu Ozdaglar |
कामेर डेरोन ऐसमोग्लू (जन्म - 3 सितम्बर 1967) एक तुर्की-अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। ऐसमोग्लू 1993 से मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में रहे है और यहां ये अभी एलिजाबेथ और जेम्स किलियन अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं।[1] इनके मुख्य शोध क्षेत्रों में राजनीतिक अर्थव्यवस्था, विकास अर्थशास्त्र और श्रम अर्थशास्त्र शामिल हैं। 2024 में ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स एलन रॉबिनसन को राज्यों और साम्राज्यों के बीच समृद्धि में तुलनात्मक अध्ययन के लिए अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।[2]
आरंभिक जीवन और शिक्षा
[संपादित करें]कामेर डेरॉन ऐसमोग्लू का जन्म 3 सितंबर 1967 को इस्तांबुल में अर्मेनियाई माता-पिता के यहाँ हुआ। इनके पिता केवोर्क एसेमोग्लू (1938–1988) इस्तांबुल विश्वविद्यालय में वाणिज्यिक वकील और लेक्चरर थे। इनकी माँ इरमा एसेमोग्लू (निधन 1991) एक कवयित्री थीं और कादिकोय में स्थित अर्मेनियाई प्राइमरी स्कूल 'अरामन उनकुयान' की प्रिंसिपल थीं। किशोरावस्था में ही एसेमोग्लू की राजनीति और अर्थशास्त्र में रूचि हो गयी।
1989 में इन्होंने यॉर्क विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में बीए की डिग्री ली। 1990 में लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से अर्थमिति और गणितीय अर्थशास्त्र में एमएससी की डिग्री ली और 1992 में अर्थशास्त्र में पीएचडी की।[3]
व्यक्तिगत जीवन
[संपादित करें]ऐसमोग्लू के पास संयुक्त राज्य अमेरिका की नागरिकता है। इनका विवाह एमआईटी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान के प्रोफेसर असुमन ओज़्डाग्लर से हुआ है जो तुर्की सरकार के पूर्व मंत्री इस्माइल ओज़्डाग्लर की बेटी हैं।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "डेरॉन ऐसमोग्लू". प्रीमियोस फ्रोंटेरास. मूल से से 4 नवंबर 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 7 जून 2026.
- ↑ "स्वरिजेस रिक्सबैंक प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज इन मेमोरी ऑफ अल्फ्रेड नोबेल 2024". NobelPrize.org. अभिगमन तिथि: 7 जून 2026.
- ↑ "फैकल्टी एंड रिसर्च - डारोन ऐसमोग्लू". mitsloan.mit.edu. मूल से पुरालेखन की तिथि: 9 सितंबर 2017. अभिगमन तिथि: 7 जून 2026.
{{cite web}}: CS1 maint: bot: original URL status unknown (link)