डेजर्ट रेन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
डेजर्ट रेन
लाइव एल्बम इंडियन ओशॅन द्वारा
जारी १९९७
संगीत शैली फ्यूज़न, रॉक, जैज़
लंबाई ४२ मिनट
लेबल कॉस्मिक
इंडियन ओशॅन कालक्रम

इंडियन ओशॅन
(१९९३)
Desert Rain कन्दीसा
(२०००)

डेजर्ट रेन भारतीय रॉक बैंड, इंडियन ओशॅन की दूसरी एल्बम है। विक्रम बत्रा द्वार रिकॉर्ड की गयी यह एल्बम किसी भारतीय बैंड की पहली लाइव एल्बम है।[1] १९९७ में दिल्ली के आसपास संचलन के लिए एल्बम के सीमित-संस्करण की प्रति को जारी किया गया था। बैंड की भारी लोकप्रियता को देखते हुए इसे २००२ में कॉस्मिक द्वारा इसे पुनः कैसेट तथा सीडी पर जारी किया गया था।

१ जुलाई १९९७ को इंडियन ओशॅन नई दिल्ली के मण्डी हाउस में वार्षिक प्रदर्शनी, सहमत में प्रदर्शन कर रहे थे। उसी समय बैंड के सदस्यों ने एक डीएटी रिकॉर्डर देखा। इसके बाद उन्होंने एक टेप खरीदा और संगीत कार्यक्रम को रिकॉर्ड किया। कोई भी बड़ा रिकॉर्ड लेबल उस समय एक लाइव एल्बम को जारी करने का जोखिम लेने के लिए तैयार था, इसलिए एल्बम को रिलीज़ करने के लिए 'इंडिपेंडेंट म्यूजिक' नामक रिकॉर्ड लेबल बनाया गया।

गीत सूची[संपादित करें]

क्र॰शीर्षकअवधि
1."डेजर्ट रेन"५:३३
2."यूफोरिया"५:५८
3."गोइंग टू आईटीओ"३:२९
4."विलेज डैमसेल"६:४७
5."फ्रॉम द रूइंस"७:५५
6."बोली वीविल"५:१७
7."मेलांचोलिक एक्स्टसी"८:००
कुल अवधि:४२:००

परिणाम[संपादित करें]

कैसेट और सीडी पर जारी की गई डेजर्ट रेन अपने समय में, और आज के लिए भी एक मील का पत्थर माना जाता है। साउंड इंजीनियर विक्रम मिश्रा ने इसे एक डीएटी टेप पर रिकॉर्ड किया था, और इसके बाद भी इसकी गुणवत्ता इतनी प्रभावशाली थी कि लगभग एक दशक बाद भी यह बिक्री पर है। आलम्यूजिक.कॉम के भास्कर गुप्ता ने एल्बम की समीक्षा में इसे बैंड के संगीत के विकास और उनके शुरुआती प्रेरणा के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी माना है।[2]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Indian Ocean co-founder Susmit Sen quits band". NDTV. June 12, 2013. मूल से 11 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-11-17.
  2. Gupta, Bhasker. "Review: Desert Rain: Indian Ocean Live". Allmusic. अभिगमन तिथि 2011-07-26.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]