डूलिटिल (फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
डूलिटिल

पोस्टर
निर्देशक स्टीफन गेगन
पटकथा
  • स्टीफन गेगन
  • जॉन विटिंगटन
कहानी थॉमस शेफर्ड
निर्माता
अभिनेता
छायाकार गुइलर्मो नवार्रो
संपादक
संगीतकार डैनी एल्फमैन[1]
निर्माण
कंपनियां
वितरक यूनिवर्सल पिक्चर्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • जनवरी 17, 2020 (2020-01-17) (संयुक्त राज्य)
देश संयुक्त राज्य
भाषा अंग्रेजी
लागत $175 मिलियन

डूलिटिल एक अमेरिकी फैंटसी एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है। स्टीफन गेगन द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म की पटकथा गेगन और जॉन व्हिटिंगटन द्वारा थॉमस शेफर्ड की कहानी पर लिखी गयी है। यह ह्यू लॉफ्टिंग द्वारा निर्मित चरित्र डॉक्टर डूलिटिल पर आधारित है। रॉबर्ट डॉनी जुनियर ने शीर्षक चरित्र के रूप में, एंटोनियो बैंडेरास और माइकल शीन के साथ लाइव एक्शन भूमिकाओं में अभिनय किया है जबकि वॉयस कास्ट में एमा थॉम्पसन, रामी मालेक, जॉन सीना, कुमैल नाँजियानी, ओक्टाविया स्पेंसर, टॉम हॉलैंड, क्रेग रॉबिन्सन, रेफ फाइन्स, सेलिना गोमेज़ और मार्यों कॉटियार्ड शामिल हैं। फिल्म १७ जनवरी २०२० को रिलीज हूइ।

कथानक[संपादित करें]

सात साल पहले अपनी पत्नी को खोने के बाद, विक्टोरियन इंग्लैंड के प्रसिद्ध डॉक्टर और पशुचिकित्सक जॉन डूलिटिल (डाउनी) अपने आप को डूलिटिल मैनर की ऊंची दीवारों के पीछे बंद कर लेता है, जहाँ उसके साथ केवल उसके जानवर रहते हैं। लेकिन जब महारानी विक्टोरिया (जेसी बकली) गंभीर रूप से बीमार पड़ जाती है, तो एक अनिच्छुक डूलिटिल को इलाज की तलाश में एक पौराणिक द्वीप पर एक साहसिक यात्रा करने के लिए मजबूर किया जाता है, जहाँ अपनी बुद्धि और साहस को पुनः प्राप्त करते हुए वह अपने कुछ पुराने सलाहकारों से मिलता है और चमत्कारिक प्राणियों का सामना करता है।[2]

पात्र[संपादित करें]

रिलीज़[संपादित करें]

यह फिल्म मूल रूप से यूनिवर्सल पिक्चर्स द्वारा २४ मई २०१९ को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन स्टार वार्स: द राइज़ ऑफ़ स्काईवॉकर के साथ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए इसे १२ अप्रैल २०१९ को स्थानांतरित कर दिया गया।[4] बाद में इसकी रिलीज़ तिथि को १७ जनवरी २०२० तक आगे बढ़ा दिया गया,[5] जबकि द राइज़ ऑफ़ स्काईवॉकर को भी २० दिसंबर २०१९ तक बढ़ा दिया गया था।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Danny Elfman to Score 'The Voyage of Doctor Dolittle'". Film Music Reporter. मूल से 16 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 July 2018.
  2. Lattanzio, Ryan; Lattanzio, Ryan (2019-10-13). "'Dolittle' Trailer: Robert Downey Jr. Turns His Franchise Hopes to a Pack of Wild Animals". IndieWire (अंग्रेज़ी में). मूल से 22 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-10-13.
  3. "Kasia Smutniak: «Sul set con Robert Downey Jr.»". VanityFair.it (इतालवी में). 2018-06-18. मूल से 28 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-08-28.
  4. Kit, Borys (April 28, 2017). "Robert Downey Jr.'s 'Doctor Dolittle' Moves Release to Avoid 'Star Wars'". The Hollywood Reporter (अंग्रेज़ी में). मूल से 28 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि April 29, 2017.
  5. Lang, Brent (October 1, 2018). "'Voyage of Doctor Dolittle' With Robert Downey Jr. Pushed Back to 2020". Variety. मूल से 2 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि October 2, 2018.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]