डिब्रूगढ़

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(डिब्रूगढ से अनुप्रेषित)
डिब्रूगढ़
Dibrugarh
ডিব্ৰুগড়
{{{type}}}
डिब्रूगढ़ is located in असम
डिब्रूगढ़
डिब्रूगढ़
असम में स्थिति
निर्देशांक: 27°29′N 95°00′E / 27.48°N 95.00°E / 27.48; 95.00निर्देशांक: 27°29′N 95°00′E / 27.48°N 95.00°E / 27.48; 95.00
ज़िलाडिब्रूगढ़ ज़िला
प्रान्तअसम
देश भारत
ऊँचाई108 मी (354 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल1,54,019
भाषा
 • प्रचलित भाषाएँअसमिया
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिनकोड7860 XX
दूरभाषा कोड+91 - (0) 373 - XX XX XXX
वाहन पंजीकरणAS-06
वेबसाइटwww.dibrugarh.nic.in
डिब्रूगढ़ का दृश्य
डिब्रूगढ़ में एक चाय बागान

डिब्रूगढ़ (Dibrugarh) भारत के असम राज्य के डिब्रूगढ़ ज़िले में स्थित एक शहर है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है। अहोम भाषा की बुरंजी ऐतिहासिक कृतियों में शहर का नाम ती-फाओ (Ti-Phao) दिया गया है, जिसका अर्थ "स्वर्ग-स्थल" है।[1]

विवरण[संपादित करें]

डिब्रूगढ़ ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा हुआ है और हिमालय की शृंखलाओं के समीप है। यह पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण है और एक ऐतिहासिक शहर है। डिब्रूगढ़ शहर असम के दो मुख्य शहर मैं से एक हैं जिसे एशियाई विकास बैंक से आर्थिक सहायता मिली है।[2]

पर्यटन स्थल[संपादित करें]

डिब्रूगढ़ चाय बागानों की एक यात्रा असम की चाय दुनिया भर में जानी जाती है। शहर भर में कई चाय के बागान हैं, जो ब्रिटिश के समय से हैं। यहाँ भारी संख्या में पर्यटक आते हैं।

ब्रह्मपुत्र नदी[संपादित करें]

भारत में ब्रह्मपुत्र नदी विशाल नदियों में से एक मानी जाती है। हर साल यह हिमालय से वृहद रूप में नीचे आती है, शहरों और जंगलों को बाढ़ से ढक लेती है। डिब्रूगढ़ भी ब्रह्मपुत्र के बेहिसाब प्रवाह का एक बड़ा हिस्सा देखता है। फिर भी यह शहर की सुंदरता को बढ़ाती है।

डिब्रूगढ़ सतराओं की धार्मिक यात्रा[संपादित करें]

डिब्रूगढ़ के सतरा डिब्रूगढ़ पर्यटन के अभिन्न रूप हैं। अहोम राजाओं द्वारा पीछे छोड़ दी गई सांस्कृतिक धरोहरों सामाजिक, सांस्कृतिक और साथ ही धार्मिक संस्थाओं को सतरा कहा जाता है। यही सतरा ही डिब्रूगढ़ पर्यटन के प्रमुख आकर्षण हैं। दिन्जोय सतरा, कोली आई थान और दिहिंग सतरा घूमे बगैर अधूरी मानी जाती है। कोली आई थान असम में सबसे पुराना 'थान' माना जाता है, वहीं दिन्जोय सतरा और दीहिंग सतरा दोनों इतिहास और विरासत के साथ प्रभावकारी रूप से स्‍थापित हैं। आज ये सतरा असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के मूर्त रूप बन गए हैं।

यातायात[संपादित करें]

डिब्रूगढ़ ट्रेनों, विमानों और सड़क परिवहन के माध्‍यम से देश के बाकी हिस्सों से अच्छी तरह जुड़ा है। दिलचस्प बात है कि, देश के पूरबी शहर में डिब्रूगढ़ एक ऐसा शहर है जहां रेलवे स्टेशन है। यहां पर एक हवाई अड्डा भी है।

मौसम[संपादित करें]

डिब्रूगढ़ में साल भर एक सुखद मौसम रहता है। यहां का जलवायु पर्यटकों को वर्ष के किसी भी समय इस जगह की यात्रा करने के लिए संभव बनाता है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "District Census 2011". Census2011.co.in. 2011. मूल से 11 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-09-30.
  2. "ADB approves $200m loan for Assam". 4 October 2011. मूल से 25 जून 2018 को पुरालेखित.