डिज़्नीलैंड पार्क (एनाहीम)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(डिज़्नीलैंड (एनाहीम) से अनुप्रेषित)
डिज़्नीलैंड में एक कैसल।

डिज़्नीलैंड एक मनोरंजन पार्क है डिज़्नीलैंड अमेरिका के कैलिफोर्निया के एनाहिम में स्थित है डिज़्नीलैंड का स्वामित्व और संचालन वॉल्ट डिज़्नी पार्क्स के पास है।

मूल डिज़्नीलैंड की स्थापना 27 जुलाई, 1955 को हुई। 28 जुलाई 1955 से डिज़्नीलैंड को आम लोगों के लिए खोल दिया गया। डिज़्नीलैंड का निर्माण वॉल्ट डिज़्नी ने कराया था। जाहिर है वॉल्ट डिज़्नी के नाम पर डिज़्नीलैंड का नाम रखा अभी तक डिज़्नीलैंड पार्क में 51.5 करोड़ पर्यटक आ चुके हैं, पर्यटकों में कई राष्ट्रपति, शाही लोग और अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी हैं। डिज़्नीलैंड रेज़ोर्ट कॉम्प्लेक्स से भिन्नता प्रदान करने के लिए, 1998 में इसे "डिज़्नीलैंड पार्क" के नाम से पुनः नामित किया गया। वर्ष [2007] में यहाँ 1.48 करोड़ पर्यटक आए पर्यटकों के क्षेत्र में वॉल्ट डिज़्नी वर्ल्ड के मैजिक किंग्डम के बाद दूसरे स्थान पर था।

सुन्दर कल्पना की रचना[संपादित करें]

यह बड़ा रोचक किस्सा है, जब डिज़्नीलैंड जैसे सुंदर कॉन्सेप्ट की रचना हुई। रविवार का दिन था, वॉल्ट डिज़्नी अपनी दोनों प्यारी बच्चियों डियान और भोरॉन के साथ ग्रिफिश पार्क घूमने गए थे। वहाँ उपस्थित दूसरे बच्चे तो खूब मस्ती कर रहे थे, लेकिन वॉल्ट डिज्नी के बच्चों को यह पार्क थोड़ा भी रास नहीं आया। वे बोर हो रहे थे। यह देखकर डिज्नी सोच में पड़ गए। उनके मन में विचार आया कि क्यों नहीं एक ऐसी जगह हो, जहाँ बच्चों के साथ-साथ बड़े भी मस्ती करें। बस फिर क्या था, वे एक ऐसी ही थ्रिलर और मस्ती भरी दुनिया के निर्माण में जुट गए। लंबे प्रयासों और परिश्रम के बाद आखिर उनका सपना डिज्नीलैंड के रूप में साकार हुआ, जिसकी दीवानगी आज बच्चों के साथ बड़ों में खूब देखी जा सकती है।

यहाँ के आकर्षण[संपादित करें]

आठ अलग-अलग सुंदर विषयवस्तु पर बने डिज्नीलैंड पार्क का क्रेज देखते ही बनता है। यहाँ के मुख्य आकर्षण इस प्रकार हैं:

मेन स्ट्रीट, यूएसए[संपादित करें]

यह स्थान विक्टोरिया काल के अमेरिका की याद दिलाता है। आप जब डिज्नीलैंड पार्क में प्रवेश करते हैं, तो आपकी दृष्टि सबसे पहले इसी जगह पर पड़ती है। इसके बाद आप सेंट्रल प्लाजा तक पहुँचते हैं। मैजिक किंगडम और सेंट्रल प्लाजा के तुरंत बाद उत्तर दिशा में एक सुंदर कैस्टल है, जहाँ से होकर आप फैंट्सीलैंड के प्रवेश द्वार पर पहुँचते हैं। इस कैस्टल के आसपास एडवेंचर लैंड, फ्रंटियर लैंड और टूमारो लैंड है। वैसे, मेन स्ट्रीट का खास आकर्षण है टाउन्स स्क्वायर। यहाँ मूवी थियेटर, सिटी हॉल, फायर हाउस, इम्पोरियम, शॉप्स आदि में दर्शकों की भारी भीड़ लगी रहती है।

एडवेंचर लैंड[संपादित करें]

इस लैंड की कल्पना एक अलग ही दुनिया के रूप में की गई है। जहाँ हर चीज में रोमांच बसा है। एडवेंचर लैंड को देखने से ऐसा लगता है मानो पृथ्वी की सभ्यता और संस्कृति से अलग हम कहीं किसी दूसरी दुनिया में पहुँच गए हों। जैसे एशिया या अफ्रीका के सुदूर वनों में। यहाँ के विशेष आकर्षण हैं: इंडियाना जोन्स टेंपल ऑफ द फॉरबिडेन आई और पेड पर टारजन का घर आदि।

न्यू ऑरलियंस स्क्वायर[संपादित करें]

यह विषयवस्तु १९वीं सदी के न्यू ऑरलियंस पर आधारित है। डिज्नीलैंड के दर्शकों के बीच यह बहुत लोकप्रिय है। पॉयरेट्स ऑफ द कैरिबियन और माउंटेड मेंसन यहाँ की मुख्य विशेषताएँ हैं।

फ्रंटियरलैंड[संपादित करें]

यह लैंड अमेरिकन फ्रंटियर के पायनियर-डे का निर्माण करता है। यह उन दिनों को ऐसे प्रदर्शित करता है, जैसे सब कुछ आज भी सजीव हो। यहाँ के मुख्य आकर्षण हैं: बिग थंडर माउंटेन रेलरोड, मार्क ट्वेन रिवरबोट।

क्रिटर कंट्री[संपादित करें]

इसकी स्थापना बीयर कंट्री के रूप में हुई थी। बाद में इसका नाम पड़ गया क्रिटर कंट्री। क्या आपने भालू को गाना गाते देखा है? इस लैंड पर आकर आपको भालू के कुछ इसी प्रकार के अनोखीं कलाबाजियाँ देखने को मिलेंगी। यहाँ स्पलैश माउंटेन, डार्क राइड आदि हैं, जो बहुत लोकप्रिय हैं।

फैंटॅसीलैंड[संपादित करें]

इसकी कल्पना स्वप्न-नगरी के रूप में की गई है। जैसे कि आप सितारों की दुनिया में सैर कर रहे हों। यहाँ के मुख्य आकर्षण डार्क राइड्स, चिल्ड्रेन्स राइड्स आदि हैं।

मिकी टूनटाउन[संपादित करें]

यह दर्शकों के लिए १९९३ में खुला है। मिकी टूनटाउन १९३० का कार्टून पात्र है। इसे डिज्नीलैंड के विशेष कार्टून पात्र में से एक माना जाता है। यहाँ मिकी माउस और मिनी माउस जैसे कार्टून चरित्रों का घर भी है।

टुमारोलैंड[संपादित करें]

आने वाले कल की सुंदर कल्पना ही इस लैंड का विषयवस्तु है। इस सुंदर कल्पना को देखना बहुत दिलचस्प और रोमांचकारी होता है। यहाँ आप स्पलैश माउंटेन, द डिज्नीलैंड मोनोरेल, द एस्टरो आरबिटर आदि देख सकते हैं।

कुछ तथ्य[संपादित करें]

  • अब तक ५१ करोड से अधिक लोग इस रोमांचक दुनिया का आनंद ले चुके हैं। अकेले वर्ष २००७ में ही लगभग एक करोड अड़तालीस लाख दर्शकों ने डिज्नीलैंड पार्क का भ्रमण किया था।
  • डिज्नीलैंड पार्क वस्तुत: एक परिधि के अंदर चार मुख्य क्षेत्रों में विभाजित है। कोई दर्शक जब किसी एक क्षेत्र में प्रवेश करता है तो वह केवल उसी क्षेत्र से परिचित हो पाता है। यानी वह दूसरे क्षेत्र को नहीं देख पाता है।
  • डिज्नीलैंड घूमने के लिए रेलरोड, मोनोरेल सिस्टम, मेन स्ट्रीट आदि की व्यवस्था है। इनकी सहायता से कम समय में डिज्नीलैंड की दुनिया को देखा जा सकता है।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]