उदित राज

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

उदित राज

उदित राज


कार्यकाल
16 मई 2014 – 23 मई 2019
पूर्व अधिकारी कृष्णा तीरथ
उत्तराधिकारी हंस राज हंस
निर्वाचन क्षेत्र उत्तर पश्चिम दिल्ली

जन्म 1 जनवरी 1961 (1961-01-01) (आयु 63)
रामनगर, इलाहाबाद
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनैतिक पार्टी कांग्रेस पार्टी
जीवन संगी सीमा राज (वि॰ 1990)
संतान अभिराज, सावेरी
विद्या अर्जन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, 1980
ओस्मानिया विश्वविद्यालय (एमए, 1988)
इमैनुएल बाइबल कॉलेज और सेमिनरी, कोटा, राजस्थान (ऑनर्स डॉ. 2003)
व्यवसाय प्रशासनिक सेवा
वेबसाइट uditraj.com

उदित राज (राम राज) का जन्म ०१ जनवरी १९५८ को उत्तर प्रदेश के राम नगर के खटीक (दलित) परिवार में हुआ। वो सोहलवीं लोकसभा में सांसद हैं।

राजनैतिक जीवन

उन्होंने ईडियन जस्टिस पार्टी की स्थापना की। फ़रवरी २०१४ में उन्होंने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया।[1]

निजी जीवन

उदित राज ने 1990 में अपनी सहपाठी सीमा राज से विवाह किया।[2] इनके दो बच्चे अभिराज और सावेरी हैं। उदित राज भारतीय राजस्व सेवा में सन १९८८ से २००३ तक कार्यरत थे।

उपलब्धियां

डॉक्टर उदित राज के जीवन और संघर्ष पर बनी डॉक्यूमेंट्री “द क्रूसेडर” जो 26 जुलाई 2018 को डॉ अम्बेडकर अन्तरराष्ट्रीय केन्द्र में 15 जनपथ में प्रदर्शित की गई। [3]

इस समारोह में करीब 1500 लोग उपस्थित रहे जिनमें दिल्ली लोकसभा अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद थे। उदित राज ऑल इंडिया एससी एसटी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कॉंग्रेस पार्टी के सदस्य भी हैं। [4]

'द क्रूसेडर' को 7वें बैंगलोर शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल -2018 में जूरी पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।[5]

यह शार्ट फ़िल्म अजय चिटनीस द्वारा निर्देशित व प्रोड्यूस की गई।

सन्दर्भ

  1. समीरात्मज मिश्र (२४ फ़रवरी २०१४). "भाजपाई बने उदित राज का 'दलित एजेंडा'". बीबीसी हिन्दी. मूल से 3 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २४ फ़रवरी २०१४.
  2. "Udit Raj(Bharatiya Janata Party(BJP)):Constituency- NORTH WEST DELHI(NATIONAL CAPITAL TERRITORY OF DELHI) - Affidavit Information of Candidate:". myneta.info. अभिगमन तिथि 12 अप्रैल 2021.
  3. "'The Crusader' – Documentary On The Life Of Dr Udit Raj Screened In Delhi Amidst Power-Packed Dignitaries". मूल से 24 जनवरी 2019 को पुरालेखित.
  4. "Documentary On The Life Of Dr Udit Raj Screened In Delhi". मूल से 24 जनवरी 2019 को पुरालेखित.
  5. "उदित राज के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री द क्रूसेडर". मूल से 25 जनवरी 2019 को पुरालेखित.