डार्विन का मेहराब

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
डार्विन का मेहराब
डार्विन का मेहराब, 2006
डार्विन का मेहराब is located in गैलापागोस द्वीपसमूह
डार्विन का मेहराब
डार्विन का मेहराब
Location in the Galápagos Islands
डार्विन का मेहराब is located in प्रशांत महासागर
डार्विन का मेहराब
डार्विन का मेहराब
Location in the Pacific Ocean
भूगोल
अवस्थितिSoutheast of Darwin Island, Galápagos Islands, Ecuador
निर्देशांक1°40′19.2″N 91°59′26.6″W / 1.672000°N 91.990722°W / 1.672000; -91.990722निर्देशांक: 1°40′19.2″N 91°59′26.6″W / 1.672000°N 91.990722°W / 1.672000; -91.990722
द्वीपसमूहGalápagos Islands
चौड़ाई[convert: needs a number]
प्रशासन

डार्विन का मेहराब एक प्राकृतिक निर्मित मेहराब है, जो प्रशांत महासागर में गैलापागोस द्वीपसमूह के डार्विन द्वीप पर स्थित थी। यह मेहराब एक जलमग्न पठार पर खड़ा था, जिसका उपनाम थियेटर था। 17 मई, 2021 को प्राकृतिक कटाव के कारण मेहराब ढह गया और अब इसके दो स्वतंत्र स्तंभ रह गए हैं।[1][2][3]

यह मेहराब जिस द्वीप पर स्थित था उसका नाम वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन के नाम पर रखा गया है। यहीं पर चार्ल्स डार्विन ने कई वर्षों तक अध्ययन किया, जिससे उन्हें अपने क्रम-विकास के सिद्धांत को प्रतिपादित करने में सहायता मिली थी।[4]

भूगोल[संपादित करें]

डार्विन द्वीप 2.33 वर्ग किलोमीटर चौड़ा 168 मीटर ऊँचा निर्जन द्वीप है। डार्विन का मेहराब द्वीप के दक्षिण-पूर्व में 1 किलोमीटर की दूरी पर था। मेहराब का एक पुल जैसा रूप था, जो प्राकृतिक कटाव के कारण निर्मित हुआ था। यह मेहराब जिस पठार पर स्थित था वह जलमग्न है। मेहराब 43 मीटर ऊंचा, 70 मीटर लंबा और 23 मीटर चौड़ा था।[5][6]

पर्यटन[संपादित करें]

मेहराब फोटोग्राफरों और क्रूज-जहाज यात्रियों के बीच काफ़ी लोकप्रिय था। मेहराब के चारों ओर के समृद्ध वन्य जीवन ने इसे एक लोकप्रिय स्कूबा डाइविंग का स्थान बना दिया परन्तु पर्यटकों को मेहराब पर पैर रखने की अनुमति नहीं थी। 1978 में गैलापागोस द्वीपसमूह के आसपास के क्षेत्र को विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया था।[7][8]

ढहना[संपादित करें]

17 मई, 2021 को प्राकृतिक कटाव के कारण मेहराब ढह गया है। ईक्वाडोर के पर्यावरण और जल मंत्रालय ने कहा है कि "यह घटना प्राकृतिक क्षरण का परिणाम थी। डार्विन का मेहराब प्राकृतिक पत्थर से बना है जो एक समय में डार्विन द्वीप का हिस्सा रहा था, जो भूमि के दौरे के लिए खुला नहीं था।" कुछ गोताखोरों ने इस घटना को आँखों से देखने का दावा किया है और घटना का वर्णन किया है। मेहराब के ढहने के बाद पर्यटन और गोताखोरी उद्योग में स्थानीय लोगों द्वारा चट्टान के शेष स्तंभों को विकास के स्तंभ[9] का उपनाम दिया गया है। यह उपनाम चार्ल्स डार्विन के शोध के आधार पर रखा गया है क्योंकि इस द्वीप से उनका गहरा संबंध रहा है।[10][11]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Darwin". Galapagos Conservancy, Inc. अभिगमन तिथि 20 मई 2021.
  2. "Breaking News: Darwin's Arch Collapses • Scuba Diver Life" [डार्विन का मेहराब का ढहना]. Scuba Diver Life. 17 मई 2021. अभिगमन तिथि 20 मई 2021.
  3. "Galapagos Islands: Erosion fells Darwin's Arch" [गैलापागोस द्वीपसमूह: प्राकृतिक कटाव के कारण डार्विन का मेहराब ढह गया।]. BBC News. 18 मई 2021. अभिगमन तिथि 20 मई 2021.
  4. "Darwin's Arch, famed Galápagos rock formation, collapses from erosion". Washington Post. अभिगमन तिथि 20 मई 2021.
  5. Harpp, Karen S.; Mittelstaedt, Eric; d'Ozouville, Noémi; Graham, David W. (2014). The Galapagos: A Natural Laboratory for the Earth Sciences (अंग्रेज़ी में). John Wiley & Sons. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-118-85268-2. अभिगमन तिथि 20 मई 2021.
  6. Dixon, Charles (1900). "The story of the birds : being an introduction to the study of ornithology" [पक्षियों की कहानी: पक्षीविज्ञान के अध्ययन के लिए एक परिचय होना]. London : George Allen. अभिगमन तिथि 20 मई 2021.
  7. Welle (www.dw.com), Deutsche. "Ecuador: Galapagos icon, Darwin's Arch, collapses | DW | 18.05.2021". DW.COM. अभिगमन तिथि 20 मई 2021.
  8. "Darwin's Arch collapses, famed Galapagos Island rock formation". Reuters. 19 मई 2021. अभिगमन तिथि 20 मई 2021.
  9. "Famed Darwin's Arch, In Galapagos, Collapses Due To Erosion" [गैलापागोस द्वीपसमूह का डार्विन मेहराब प्राकृतिक कटाव के कारण ढह गया।]. NPR.org (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 20 मई 2021.
  10. "Breaking News: Darwin's Arch Collapses • Scuba Diver Life" [डार्विन का मेहराब का ढहना]. Scuba Diver Life. 17 मई 2021. अभिगमन तिथि 20 मई 2021.
  11. "Galapagos Islands: Erosion fells Darwin's Arch" [गैलापागोस द्वीपसमूह: प्राकृतिक कटाव के कारण डार्विन का मेहराब ढह गया।]. BBC News. 18 मई 2021. अभिगमन तिथि 20 मई 2021.