डारविन पर्वत (ऐन्डीज़)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
डारविन पर्वत
Mount Darwin
Monte Darwin
बाईआ पीआ
उच्चतम बिंदु
ऊँचाई2,438 मी॰ (7,999 फीट)
निर्देशांक54°45′S 69°29′W / 54.750°S 69.483°W / -54.750; -69.483निर्देशांक: 54°45′S 69°29′W / 54.750°S 69.483°W / -54.750; -69.483
भूगोल
डारविन पर्वत Mount Darwin Monte Darwin is located in दक्षिण पैटागोनिया
डारविन पर्वत Mount Darwin Monte Darwin
डारविन पर्वत
Mount Darwin
Monte Darwin
राज्य/प्रांतCL
मातृ श्रेणीकोरदियेरा डारविन (ऐन्डीज़)
आरोहण
प्रथम आरोहण1970 में ऍम॰ ऐन्ड्रूज़, ऍन॰ बैंक्स, ऍम॰ टेलर, पी॰ रैडक्लिफ़, पी॰ जेम्ज़, ऍन॰ बेनेट और आर॰ हेफ़ेर्नन द्वारा[1]

डारविन पर्वत (अंग्रेज़ी: Mount Darwin, स्पेनी: Monte Darwin) तिएर्रा देल फ़ुएगो पर बीगल जलसंधि से उत्तर में स्थित एक पर्वत है। यह ऐन्डीज़ पर्वतमाला की कोरदियेरा डारविन उपशाखा का सदस्य है। शिस्ट पत्थरों के बने इस पहाड़ की ऊँची दक्षिणी ढलानों पर भीमकाय हिमानियाँ (ग्लेशियर) चलती हैं। किसी ज़माने में यह तिएर्रा देल फ़ुएगो का सबसे बुलन्द पर्वत समझा जाता था लेकिन अब यह ख़िताब 'शिप्टन पर्वत' (Monte Shipton) के अनौपचारिक नाम से बुलाए जाने वाले एक २,५८० मीटर (८,४६० फ़ुट) ऊँचा पहाड़ को जाता है।[2]

नामकरण[संपादित करें]

डारविन पर्वत का नाम ब्रिटिश नौसैनिक जहाज़ ऍचऍमऍस बीगल के कप्तान रॉबर्ट फ़िट्ज़रॉय ने १२ फ़रवरी १८३४ में चार्लस डारविन के २५वें जन्मदिन पर उस विख्यात वैज्ञानिक के सम्मान में रखा। डारविन इसी जलयान पर सफ़र करके दक्षिणी अमेरिका में अपने क्रमविकास (ऍवोल्यूशन) के सिद्धांतों के लिये अध्ययन करने आये थे। इस पर्वतीय नामकरण से एक वर्ष पहले यहीं पर एक हिमानी से टूटकर एक विशाल बर्फ़ की सिल्ली समुद्र में गिरी जिस से उनकी नावों को ख़तरा पड़ गया था। डारविन ने अपनी सूझबूझ से नावों को बचवाया था और इसलिए इसी पर्वत से दक्षिण में स्थित एक जलसंधि का नाम भी डारविन जलसंधि रखा गया था।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Cordillera Darwin, Tierra del Fuego, 1970-1, Michael Andrews, American Alpine Journal, page 202, 1974, American Alpine Club, accessdate: March 28, 2012
  2. John Shipton (2004). "Monte Shipton or Monte Darwin?" Archived 2014-04-19 at the वेबैक मशीन. Alpine Journal (London: Alpine Club): 132–142. Retrieved March 28, 2012.