सामग्री पर जाएँ

ट्री (डेटा टाइप)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
इस अवर्गीकृत ट्री में गैर-अद्वितीय मान हैं और यह नॉन-बाइनरी है। सबसे ऊपर स्थित रूट नोड का कोई ऊपरी नोड नहीं है क्योंकि यह ट्री-पदानुक्रम में सबसे ऊँचे स्तर पर है।

ट्री (डेटा टाइप) (अंग्रेज़ी: Tree (Data Type)) कंप्यूटर विज्ञान में व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाला एक प्रकार का अमूर्त डेटा है। यह जुड़े हुए नोड्स के एक समुच्चय के साथ एक पदानुक्रमित ट्री संरचना का निर्माण करता है। ट्री के प्रकार के आधार पर प्रत्येक नोड शून्य या शून्य से अधिक नीचले नोड्स से जुड़े हो सकते हैं और रूट नोड (सबसे ऊपरी नोड) को छोड़कर, प्रत्येक नोड केवल एक ही ऊपरी नोड से जुड़ा होना चाहिए।[1] इन बाधाओं का अर्थ है कि ट्री में कोई चक्र या लूप नहीं होते हैं। ट्री में कोई भी नोड स्वयं का पूर्वज नहीं हो सकता, और हर नीचले नोड को उसके अपने सब-ट्री[2] का रूट नोड माना जा सकता है। इस प्रकार ट्री ट्रैवर्सल के लिए प्रतिवर्तन एक उपयोगी तकनीक बन जाती है। रैखिक डेटा संरचनाओं के विपरीत, कई ट्री को आस-पास के नोड्स के बीच संबंधों द्वारा एक सीधी रेखा में प्रदर्शित नहीं किया जा सकता है।

कंप्यूटर विज्ञान में उपयोग किए जाने वाले बाइनरी ट्री में हर ऊपरी नोड के ज़्यादा से ज़्यादा दो ही नीचले नोड्स हो सकते हैं। बाइनरी ट्री में जब नीचले नोड्स का क्रम निर्दिष्ट किया जाता है, तो यह डेटा संरचना ग्राफ सिद्धांत में एक क्रमबद्ध ट्री के अनुरूप होता है। ट्री के प्रत्येक नोड के साथ कोई मान या अन्य डेटा का पॉइंटर जुड़ा हो सकता है और कभी-कभी केवल लीफ़ नोड्स के साथ जुड़ा होता है, जिनका कोई नीचला नोड नहीं होता।

शब्दावली

[संपादित करें]

नोड एक ऐसी संरचना है जिसमें डेटा और दूसरे नोड्स से संबंध (जिन्हें कभी-कभी एज या लिंक कहा जाता है) हो सकते हैं। आमतौर पर ट्री को ऐसे बनाया जाता है कि अगले नोड्स नीचे की ओर जाते हैं। ट्री में हर नोड के शून्य या उससे अधिक नीचले नोड्स होते हैं। जिस नोड का कोई नीचला नोड होता है, उसे उस नोड का ऊपरी (या पैरेंट) नोड कहा जाता है। सबसे ऊपर वाले नोड को रूट नोड कहा जाता है। रूट नोड को छोड़कर बाकी सभी नोड्स का ठीक एक ऊपरी नोड होता है।[3]

ट्री और ट्री-नहीं के उदाहरण

[संपादित करें]
ट्री नहीं है : दो अलग-अलग हिस्से, A→B और C→D→E। एक से ज़्यादा रूट हैं।
ट्री नहीं है : अनिर्देशित चक्र 1-2-4-3। 4 के एक से ज़्यादा ऊपरी नोड्स हैं।
ट्री नहीं है : B→C→E→D→B चक्र निर्माण। B के एक से ज़्यादा ऊपरी नोड्स हैं।
ट्री नहीं है : A→A चक्र निर्माण। A रूट है, लेकिन इसका एक ऊपरी चक्र भी है।
हर रेखिक सूची सामान्यतः ट्री है।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ "Abstract Tree / Tree ADT" [एब्स्ट्रैक्ट ट्री / ट्री एडीटी]. डिपार्टमेंट ऑफ़ इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग (अंग्रेज़ी भाषा में). यूनिवर्सिटी ऑफ़ वाटरलू. अभिगमन तिथि: 5 सितम्बर 2026.
  2. ↑ एरिक डब्ल्यू, वेइसस्टीन. "Subtree" [सब-ट्री]. वोल्फ्राम मैथवर्ल्ड (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 5 सितम्बर 2026.
  3. ↑ वीरेंद्र, सोनी. "Tree Data Structure: Types, Operations, and Examples" [ट्री डेटा स्ट्रक्चर: प्रकार, ऑपरेशन और उदाहरण]. डब्ल्यूएसक्यूब टेक (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 5 सितम्बर 2026.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]
  • विवरण, एल्गोरिदम और डेटा स्ट्रक्चर का शब्दकोश