ट्रिपल एक्स (फ़िल्म शृंखला)
| ट्रिपल एक्स | |
|---|---|
|
शृंखला का आधिकारिक लोगो | |
| निर्देशक |
|
| लेखक |
|
| निर्माता |
|
| छायाकार |
|
| संपादक |
|
| संगीतकार |
|
निर्माण कंपनियां |
|
| वितरक |
|
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
322 मिनट[1][2] |
| देश |
|
| भाषा | अंग्रेज़ी |
| लागत |
कुल (3 फ़िल्में): $21.5 करोड़ |
| कुल कारोबार |
कुल (3 फ़िल्में): $69.4 करोड़[3] |
ट्रिपल एक्स (xXx) एक अमेरिकी एक्शन और जासूसी फिल्म शृंखला है, जिसका निर्माण रिच विल्क्स ने किया। इस शृंखला में अभी तक तीन दीर्घ फ़िल्में:– ट्रिपल एक्स (2002), ट्रिपल एक्स: स्टेट ऑफ द यूनियन (2005) और ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ ज़ेंडर केज (2017) है। इसके अलावा, एक लघु फिल्म:– द फाइनल चैप्टर: द डेथ ऑफ ज़ेंडर केज भी इसी शृंखला का हिस्सा है। इस शृंखला ने अभी तक कुल 68.3 करोड़ अमरीकी डॉलर की कमाई की है।[4] इसका शृंखला का चलने का कुल समय (Running Time) 332 (5 घंटे 32 मिनट) मिनट हैं।[5][6][7]
फ़िल्में
[संपादित करें]| फ़िल्म | अमेरिकी प्रमोचन तिथि | निर्देशक | पटकथा लेखक | निर्माता |
|---|---|---|---|---|
| ट्रिपल एक्स | 9 अगस्त 2002 | रॉब कोहेन | रिच विल्क्स | नील एच. मोरित्ज़ |
| ट्रिपल एक्स: स्टेट ऑफ द यूनियन | 29 अप्रैल 2005 | ली तामाहोरी | साइमन किनबर्ग | नील एच. मोरित्ज़ और एर्न एल. श्मिट |
| ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ ज़ेंडर केज | 20 जनवरी 2017 | डी. जे. कारूसो | एफ. स्कॉट फ्रेज़ियर | जो रोथ, जेफ किर्श्चेनबाम, विन डीज़ल और सामंथा विंसेंट |
ट्रिपल एक्स (2002)
[संपादित करें]यह फिल्म 9 अगस्त को रिलीज़ हुईं[5], जिसमें विन डीजल ने मुख्य भूमिका में जेंडर केज की भूमिका की, साथ ही इस फ़िल्म में एशिया एजेंटों, मार्टन सोकास और सैमुअल एल जैक्शन भी थे | इसका निर्देशन रॉब कोहेन ने किया
ट्रिपल एक्स: स्टेट ऑफ़ द यूनियन (2005)
[संपादित करें]यह फ़िल्म 29 अप्रैल 2005 को रिलीज़ हुईं[6], इसमें आइस क्यूब ने ट्रिपल एक्स कार्यक्रम में नए जासूस डैरियस स्टोन की भूमिका निभाई| स्टोन को नेताओं के मध्य राजनीतिक संघर्ष को खत्म करने के लिए वॉशिंगटन, डीसी भेजा गया
ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ़ ज़ेंडर केज (2017)
[संपादित करें]यह फ़िल्म 20 जनवरी 2017 को रिलीज़ हुई, इसमें विन डीजल को पुनः जेंडर केज की मुख्य भूमिका में लाया गया, फिल्म में जेंडर को बहुत पहले ही मृत माना जाता रहा, जो एक घातक योद्धा की तरह एवं अपनी टीम के साथ टकराव की राह पर चल पड़ता है | कुछ ऐसा रोमांच होता है, जिसमें जेंडर खुद साजिश में उलझ जाता है, जिसके पीछे मिलीभगत विश्व सरकारों की होती है |[4]
शीर्षक विहीन चतुर्थ: ट्रिपल एक्स (2018)
[संपादित करें]सितंबर 2018 में घोषित चौथी 'ट्रिपल एक्स' फ़िल्म का निर्माण फिलहाल रुक गया है। 'द एच कलेक्टिव' की आर्थिक समस्या और अधिकारों से जुड़े कानूनी विवादों के कारण 2024 में इस फ़िल्म को रोक दिया गया।
लघु फिल्म
[संपादित करें]द फाइनल चैप्टर: द डेथ ऑफ ज़ेंडर केज (2005)
[संपादित करें]2005 में आई पहली फिल्म का निर्देशक कट डीवीडी के साथ 4 मिनट की लघु फिल्म शामिल है
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "XXX (2002)". ब्रिटिश बॉर्ड ऑफ़ फ़िल्म क्लासिफिकेशन. अगस्त 9, 2002. मूल से से अप्रैल 2, 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जुलाई 21, 2016.
- ↑ "XXX: State of the Union (2005)". ब्रिटिश बॉर्ड ऑफ़ फ़िल्म क्लासिफिकेशन. अप्रैल 29, 2005. मूल से से अप्रैल 2, 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जुलाई 21, 2016.
- ↑ "xXx Movies at the Box Office". बॉक्स ऑफ़िस मोजो. अभिगमन तिथि: मई 8, 2019.
- 1 2 गोल्डबर्ग, मैट (2016-02-11). "xXx 3 Synopsis Promises Deadpan Wit and Badass Attitude". कोलाइडर (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-21.
- 1 2 "xXx". बॉक्स ऑफ़िस मोजो. अभिगमन तिथि: 2026-02-21.
- 1 2 "xXx: State of the Union". बॉक्स ऑफिस मोजो. अभिगमन तिथि: 2026-02-21.
- ↑ "xXx: Return of Xander Cage (2017)". बॉक्स ऑफ़िस मोजो. अभिगमन तिथि: 21 फ़रवरी 2026.