ट्यूनिसएर एयरलाइन्स

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ट्यूनिसएर
IATA
TU
ICAO
TAR
कॉलसाइन
TUNAIR
स्थापना 1948 (1948)
प्रचालन आरंभ 1 अप्रैल 1949 (1949-04-01)
केन्द्र टुनिस-कार्थेज इंटरनेशनल एयरपोर्ट
फ़्रीक्वेन्ट फ़्लायर प्रो. फिदेलिस
विमानक्षेत्र लाउंज एसपीएस परिविलिज
बेड़े का आकार 34
गंतव्य 101
मुख्यालय टुनिस, ट्यूनीसिया
प्रमुख व्यक्ति सर्र रेजेब (CEO)[1]
जालस्थल www.tunisair.com

ट्यूनिसएर ट्यूनईशिया की शासकीय एरलाइन्स है। १९४८ में स्थापित यह एरलाइन्स युरोप, आफ्रिका और मध्य एशिया के कई सारे गंतव्यों के लिए उड़ानों का संचालन करती है। इसका मुख्य आधार केंद्र ट्यूनिस-कारतेज इंटरनॅशनल एरपोर्ट है और इसका मुख्य कार्यालय ट्यूनिस एरपोर्ट के निकल स्थित ट्यूनिस नगर में है [2] ट्यूनिसएर अरब एर कॅरियर्स ऑर्गनाइज़ेशन की सदस्य है।

इतिहास[संपादित करें]

ट्यूनिस एर डगलस DC-4 अत पेरिस (ओरली) एयरपोर्ट इन १९५७

इस विमान सेवा की स्थापना ट्यूनईशिया सरकार द्वारा सोसाटे तुनीसीएन्ने डेल एर के रूप में १९४८ के अंत में की गयी थी। इसका आरंभिक निवेश करीब ६० मिलियन एफ. आर. एफ. था और इसमे सरकार (३५%) एर फ्रांस (३५%) और अन्य भागीदार (३०%) की हिस्सेदारी थी। एर फ्रांस ने इस एरलाइन्स को अपना परिचालन आरंभ करने के लिए कुछ डी. सी. -३ विमान और अपने कुछ मार्ग (जैसे कि ट्यूनिस–बोने–आल्जियर्स, ट्यूनिस–आजक्सिओ–नाइस, ट्यूनिस–बस्तिया–नाइस, ट्यूनिस–रोम, और ट्यूनिस से मार्साइज़ के मध्य एक माल वाहक सेवा शामिल थे) प्रदान किए और १ अप्रैल १९४९ से इसने अपनी सेवाएँ शुरू की। इसके पहले मॅनेजिंग डाइरेक्टर वाज़ रेने लेफेवर थे।

कंपनी संबंधी जानकारी[संपादित करें]

स्वामित्व[संपादित करें]

वर्तमान ट्यूनिसएर में ट्यूनईशिया सरकार की हिस्स्सेदारी ७४% है। [3]

प्रमुख व्यक्ति[संपादित करें]

सितंबर २०१६ की जानकारी के अनुसार श्रीमती सररा रेजेब इस एरलाइन्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी थी। इन्हे अप्रैल २०१५ में ट्यूनईशिया के परिवहन मंत्रालय ने सलौआ सघार (जो २०१२ से इस पद पर थी) के स्थान पर नियुक्त किया था

मुख्य कार्यालय[संपादित करें]

ट्यूनिसएर का मुख्य कार्यालय ट्यूनिस नगर के ट्यूनिस-कारतेज एरपोर्ट के निकट रूट एक्स पर स्थित है।

गंतव्य[संपादित करें]

ट्यूनिसएर [4] आफ्रिका, एशिया, युरोप और उत्तरी अमेरिका में फैले कई गंतव्यों के लिए सेवा प्रदान करता है। इसका मुख्य आधार स्थल ट्यूनिस-कारतेज इंटरनॅशनल एरपोर्ट पर स्थित है।

विमान दस्ता[संपादित करें]

१९९७ में तीन एरबस ए-३१९ और चार ए-३२० खरीदने का अनुबंध करने के साथ ही ट्यूनिस एर अफ्रीका और अरब जगत में एरबस की पहली ग्राहक बन गयी। [5]

उसी साल एक और सौदे के तहत ट्यूनिसएर ने चार बोयिंग ७३७-६०० हासिल कर लिए। पहले इन विमानो को मई १९९९ में शामिल किया जाना था। एरलाइन्स ने तीन और विमान खरीदने का विकल्प भी खुला रखा पर उनके विशिष्ट प्रकरों के बारे में कोई अनुबंध नहीं किया गया।

इन दोनों करारों में शामिल विमानों को बेड़े में कार्यरत बोयिंग विमानों को स्थानातरित करने के उद्देश्य से लिया जाना था। ट्यूनिसएर ने अगस्त १९९८ में अपना पहला ए ३१९ विमान हासिल किया। ट्यूनिस एर ने इसके बाद तीन और बोयिंग ७३७-६०० विमान हासिल किए और अप्रैल २००१ में सातवें विमान को बेड़े में शामिल किया।

साल २००० में दो सेकंड हॅंड एरबस ए ३००-६०० आर की खरीद की गयी। २००१ में इसी श्रेणी का तीसरा विमान बेड़े में शामिल किया गया। [6] एक विस्तृत उड़ान क्षमता वाला ए-३१९ २००६ में शामिल किया गया।

जुलाई २००८ में ट्यूनिस एर ने तीब एरबस ए-३५० एक्स डब्ल्यू बी, तीन एरबस ए ३३०-२०० और दस एरबस ए-३२० को खरीदने का अनुबंध किया। [7] इस करार में २०१३ के मध्य में बदलाव करते हुए ट्यूनिस एर ने ए-३५० का खरीदा जाना रद्द कर दिया।

जून २०१५ में पहला ए-३००-२०० बेड़े में शामिल हुआ २०१६ में एरबस के सौदे में फिर बदलाव किया गया और एक ए३३० और चार ए३२० की जगह चार एरबस ए ३२० नियो को खरीदने का फ़ैसला किया गया।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 3 जनवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अक्तूबर 2016.
  2. "ट्यूनिसएर टुनिस Archived 2011-07-16 at the वेबैक मशीन." ट्यूनिसएर रेट्रिएवेद न २१ जून २०१०. "हेड ऑफिस एजेंसी ट्यूनिसएर BD du ७ नवम्बर १९८७ २०३५ टुनिस कार्थेज"
  3. "एनुअल रिपोर्ट २०१४". अफ्रीकन एयरलाइन्स एसोसिएशन. २०१४. मूल से 23 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अक्तूबर 2016.
  4. "ट्यूनिसएर एयरलाइन्स". क्लेरट्रिप.कॉम. मूल से 17 मई 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३ अक्टूबर २०१६.
  5. "ट्यूनिसएर इस फर्स्ट अरब कस्टमर फॉर A319". फ़्लइटग्लोबल. २२ अक्टूबर १९९७. मूल से २२ फेब्रुअरी २०१४ को पुरालेखित. |archivedate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  6. बोन्नाससीएस, ओलिवियर (२३ जुलाई २०१२). "ट्यूनिसएर टू सेल A300s". फ़्लइटग्लोबल. मूल से १ जून २०१४ को पुरालेखित.
  7. कमिन्स्की-मोरौ, डेविड (१५ जुलाई २००८). "FARNBOROUGH 2008: ट्यूनिसएर फर्म्स आर्डर फॉर A350s, A330s एंड A320s". फ़्लइटग्लोबल. फ्लाइट इंटरनेशनल. मूल से १ जून २०१४ को पुरालेखित.