सामग्री पर जाएँ

टैरेन्टुला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मैक्सिकन रेडरम्प टैरेन्टुला

टैरेन्टुला थेराफोसिडे परिवार के बड़े और अक्सर बालों वाले मकड़ियों का एक समूह है। टैरेन्टुला के लगभग 200 वंश में एक हज़ार से ज़्यादा प्रजातियों की पहचान की गई है।[1] पालतू जानवर के तौर पर रखी जाने वाली नयी दुनिया की कई प्रजातियों में सेटे (चुभने वाले बाल के रूप में जाना जाता है) होते हैं जो त्वचा में जलन पैदा कर सकते हैं और बहुत ज़्यादा गंभीर मामलों में आँखों को भी नुकसान पहुँचा सकते हैं।

टैरेन्टुला को माइगैलोमोर्फे गण के दूसरे सदस्यों जैसे ट्रैपडोर स्पाइडर, फ़नल-वेब स्पाइडर और पर्सवेब स्पाइडर के साथ भ्रमित किया जा सकता है। इन्हें एरेनोमोर्फे गण के कुछ सदस्यों जैसे लाइकोसिडे परिवार के साथ भी भ्रमित किया जा सकता है। इनके बाल आमतौर पर दूसरी मकड़ियों की तुलना में ज़्यादा ध्यान देने लायक होते हैं। ये अपने जालों का इस्तेमाल शिकार के लिए नहीं करते बल्कि उन्हें निर्माण सामग्री या ट्रिपवायर के तौर पर इस्तेमाल करते हैं।[2]

जीवन चक्र

[संपादित करें]

दूसरी मकड़ियों की तरह टैरेन्टुला को भी बड़े होने पर समय-समय पर अपना बहिःकंकाल छोड़ना पड़ता है इस प्रक्रिया को निर्मोचन कहते हैं। एक छोटा टैरेन्टुला परिपक्व होने की प्रक्रिया के तहत साल में कई जबकि पूरी तरह से बड़े हुए टैरेन्टुला साल में सिर्फ़ एक बार या उससे भी पहले अपने खोए हुए अंगों या झड़े हुए दंशक बालों की जगह लेते हैं। यह साफ़ तौर पर पता चलता है कि जब बहिःकंकाल का रंग गहरा हो जाता है तो निर्मोचन होने वाली है। इस दौरान टैरेन्टुला खाना भी बंद कर देता है और ज़्यादा सुस्त हो जाता है।

ज़्यादातर टैरेन्टुला प्रजाति को यौन परिपक्वता तक पहुंचने में दो से पांच वर्ष लगते हैं जबकि कुछ प्रजाति को 10 वर्ष तक लग सकते हैं। बड़े होने पर नर के पास आमतौर पर जीने के लिए 18 महीने का समय बचता है इसलिए वे तुरंत मादा साथी की तलाश में निकल जाते हैं। मादा टैरेन्टुला 30 से 40 वर्ष तक जीवित रह सकती है।[3]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Schultz, Stanley A.; Schultz, Marguerite J. The Tarantula Keeper's Guide (अंग्रेज़ी भाषा में). Hauppauge, N.Y: Barron's Educational Series. ISBN 978-0-7641-3885-0. अभिगमन तिथि: 17 फरवरी 2026.
  2. "Tarantula vs Other Spiders – 7 Key Differences". Fauna Facts. अभिगमन तिथि: 17 फरवरी 2026.
  3. Schultz, Stanley A.; Schultz, Marguerite J. The Tarantula Keeper's Guide (अंग्रेज़ी भाषा में). Barron's Educational Series. ISBN 978-0-7641-0076-5. अभिगमन तिथि: 18 फरवरी 2026.