टैक्सी नम्बर ९२११ (फ़िल्म)
| टैक्सी नंबर 9 2 11: नौ दो ग्यारह | |
|---|---|
|
टैक्सी नम्बर ९२११ का पोस्टर | |
| निर्देशक | मिलन लुथरिया |
| पटकथा | रजत अरोड़ा |
| कहानी | रजत अरोड़ा |
| आधारित |
चैंजिंग लेन्स द्वारा रोजर मिशेल |
| निर्माता |
रमेश सिप्पी रोहन सिप्पी |
| अभिनेता |
नाना पाटेकर जॉन अब्राहम समीरा रेड्डी सोनाली कुलकर्णी शिवाजी साटम |
| कथावाचक | संजय दत्त |
| छायाकार | कार्तिक विजय |
| संपादक | आरीफ शेख |
| संगीतकार | विशाल-शेखर |
निर्माण कंपनियां |
एंटरटेनमेंट वन रमेश सिप्पी एंटरटेनमेंट |
| वितरक | यूटीवी मोशन पिक्चर्स |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
116 मिनट[1] |
| देश | भारत |
| भाषा | हिन्दी |
| लागत | ₹10 करोड़ |
| कुल कारोबार | ₹32.17 करोड़[2] |
टैक्सी नंबर 9 2 11: नौ दो ग्यारह सन् 2006 में प्रमोचित हिन्दी भाषा की हास्य थ्रिलर फ़िल्म है।[1] इसका निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया और इसके निर्माता रमेश सिप्पी हैं। फ़िल्म में नाना पाटेकर, जॉन अब्राहम और समीरा रेड्डी अभिनय किया है। फ़िल्म 24 फ़रवरी 2006 को प्रमोचित हुई और समालोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली जिससे इसे बॉक्स-ऑफ़िस पर अच्छी सफलता मिली। फ़िल्म हल्के तौर पर सन् 2002 की अमेरिकी फ़िल्म चैंजिंग लेन्स पर आधारित है।[3] इसी वर्ष इसका तेलुगू में गेम तथा सन् 2009 में टीएन-07 एएल 4777 शीर्षक से तमिल रिमेक जारी हुआ।
पटकथा
[संपादित करें]टैक्सी नंबर 9 2 11 मुख्यतः मुम्बई के एक टैक्सी चालक राघव शास्त्री (नाना पाटेकर) के जीवन से आरम्भ होती है। वो अपनी पत्नी सुनीता (सोनाली कुलकर्णी) से अपना काम छुपाता है और उसे बताता है कि वो बिमा एजेंट का काम करता है। एक दिन उसकी टैक्सी में जय मित्तल (जॉन अब्राहम) सवारी करता है, वो स्वर्गीय व्यवसायी का बिगड़ा हुआ बेटा है। जय अपने दिवंगत पिता की संपत्ति के मालिकाना हक के लिए लड़ रहा है। टैक्सी से एक कार की टक्कर हो जाती है और उसी समय जल्दबाजी में जय भाग जाता है। जय के पिता की वसीयत बैंक के लॉकर में थी और टैक्सी से भागने की जल्दबाजी में वो लॉकर की चाबी खो देता है, अपनी चाबी पुनः प्राप्त करने के लिए वो राघव की टैक्सी में वापस आता है।
राघव उसकी चाबी जय से छुपाता है। चाबी खोजने के लिए जय राघव के घर जाकर सुनीता को राघव के पैसे के बारे में बता देता है जो उसकी पत्नी नहीं जानती थी।
मुख्य कलाकार
[संपादित करें]- नाना पाटेकर - राघव शास्त्री
- जॉन अब्राहम - जय मित्तल
- समीरा रेड्डी - रूपाली
- सोनाली कुलकर्णी - मिसेज़ शास्त्री
- कुरुष देबू
- शिवाजी साटम
- प्रियंका चोपड़ा
- संजय दत्त - कथा कहने वाला
- अजय जाधव
- स्मिता जयकर
- आकाश खुराना
- शंकर सचदेव
- गणेश यादव - पुलिस इंस्पेक्टर
सन्दर्भ
[संपादित करें]- 1 2 "Taxi No. 9.2.11 – Nau Do Gyarah". ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म क्लाशिफिकेशन. मूल से से 8 सितम्बर 2023 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 15 जनवरी 2026.
- ↑ https://www.boxofficeindia.com/movie.php?movieid=374
- ↑ मसन्द, राजीव [in अंग्रेज़ी] (1 दिसम्बर 2011). "Masand's Verdict: Taxi Number 9211". राजीव मसंद डॉट कॉम. 22 दिसम्बर 2022 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 15 अक्टूबर 2020.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| यह फ़िल्म-सम्बन्धी लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |