सामग्री पर जाएँ

टेस्ट क्रिकेट के तिहरे शतकों की सूची

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ऑस्ट्रेलियाई डोनाल्ड ब्रेडमैन गिनती के चार में से एक बल्लेबाज है जिन्होंने एक पारी में 300 या उससे ज्यादा रन एक से अधिक बार बनाए है।

टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक (300 या उससे अधिक का व्यक्तिगत स्कोर) 30 बार 26 अलग-अलग बल्लेबाजों द्वारा बनाया गया है। बांग्लादेश और ज़िम्बाब्वे को छोड़कर बाकी आठ टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली टीमों के किसी न किसी खिलाड़ी ने तिहरा शतक लगाया है। सबसे पहले तिहरा शतक एंडी सैंडहॅम द्वारा वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 1930 में बनाया गया था। सबसे तेज तिहरा शतक 4 घंटे 48 मिनट में वॉली हैमंड द्वारा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 1932-33 में बनाया गया था। गेंदो की संख्या के हिसाब से (जहाँ यह आकड़ा दर्ज किया गया है) सबसे तेज तिहरा शतक वीरेंद्र सहवाग द्वारा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2008 में लगाया गाया (278 बॉल) में।

वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा और क्रिस गेल, ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रेडमैन और भारत के वीरेंद्र सहवाग 300 पर एक बार से अधिक तक पहुँचने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। लारा का दूसरा तिहरा शतक, 400 नाबाद 2004 में इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर है। यह टेस्ट क्रिकेट में एकमात्र चौगुना शतक भी है। लारा इकलौते खिलाड़ी भी है जिन्होंने 350 दो बार पार किया है। ब्रेडमैन ने 1932 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 299 नाबाद रन भी बनाए। सहवाग ने भी दिसंबर 2009 में श्रीलंका और भारत के बीच तीसरे टेस्ट मैच में 254 गेंद में 293 रन बनाए थे

  • * दर्शाता है कि बल्लेबाज नाबाद रहा।
  • टेस्ट दर्शाता है कि उस श्रंखला में कौन से नम्बर का टेस्ट था।
  • पारी दर्शाता है कि उस टेस्ट की कौन सी पारी थी जिसमें तिहरा शतक लगा था।
  • तिथि दर्शाता है वो तारीख जिस दिन मैच शुरु हुआ था।
  •   dagger  दर्शाता है कि वो स्कोर उस समय का टेस्ट मैच में सबसे बड़ा था।

तिहरे शतक और उसके ऊपर के स्कोर

[संपादित करें]
क्र॰सं॰ स्कोर बल्लेबाज़ के लिए विरुद्ध पारी टेस्ट मैदान तिथि
1325 daggerएंड्रयू सैंडहॅम इंग्लैण्ड वेस्ट इंडीज़ पहलीचौथा सबीना पार्क, किंग्सटन3 अप्रैल 1930
2334 daggerडोनाल्ड ब्रेडमैन ऑस्ट्रेलिया इंग्लैण्ड पहलीतीसरा हेडिंग्ले, लीड्स11 जुलाई 1930
3336* daggerवॉली हैमंड इंग्लैण्ड न्यूज़ीलैंड पहलीदूसरा इडेन पार्क, ऑक्लैण्ड31 मार्च 1933
4304डोनाल्ड ब्रेडमैन ऑस्ट्रेलिया इंग्लैण्ड पहलीचौथा हेडिंग्ले, लीड्स20 जुलाई 1934
5364 daggerलेन हटन इंग्लैण्ड ऑस्ट्रेलिया पहलीपाँचवाँ द ओवल, लंदन20 अगस्त 1938
6337हनीफ़ मोहम्मद पाकिस्तान वेस्ट इंडीज़ दूसरीपहला केनिंग्सटन ओवल, ब्रिजटाउन17 जनवरी 1958
7365* daggerगारफील्ड सोबर्स वेस्ट इंडीज़ पाकिस्तान पहलीतीसरा सबीना पार्क, किंग्सटन26 फ़रवरी 1958
8311बॉब सिम्पसन ऑस्ट्रेलिया इंग्लैण्ड पहलीचौथा ओल्ड ट्रैफर्ड, मैन्चेस्टर23 जुलाई 1964
9310*जॉन एडरिक इंग्लैण्ड न्यूज़ीलैंड पहलीतीसरा हेडिंग्ले, लीड्स8 जुलाई 1965
10307बॉब काउपर ऑस्ट्रेलिया इंग्लैण्ड पहलीपाँचवाँ मेलबोर्न क्रिकेट ग्रांउड11 फ़रवरी 1966
11302लॉरेंस रॉ वेस्ट इंडीज़ इंग्लैण्ड पहलीतीसरा केनिंग्सटन ओवल, ब्रिजटाउन6 मार्च 1974
12333ग्रैहम गूच इंग्लैण्ड भारत पहलीपहला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन26 जुलाई 1990
13375 daggerब्रायन लारा वेस्ट इंडीज़ इंग्लैण्ड पहलीपाँचवाँ एंटीगुआ रीक्रिएशन ग्राउंड, सेंट जॉन्स16 अप्रैल 1994
14340सनथ जयसूर्या श्रीलंका भारत पहलीपहला रणसिंघे प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो2 अगस्त 1997
15334*मार्क टेलर ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान पहलीदूसरा अरबाब नियाज़ स्टेडियम, पेशावर15 अक्टूबर 1998
16329इंज़माम उल हक पाकिस्तान न्यूज़ीलैंड पहलीपहला गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर1 मई 2002
17380 daggerमैथ्यू हेडन ऑस्ट्रेलिया ज़िम्बाब्वे पहलीपहला वाका क्रिकेट मैदान, पर्थ9 अक्टूबर 2003
18309वीरेन्द्र सहवाग भारत पाकिस्तान पहलीपहला मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम28 मार्च 2004
19400* daggerब्रायन लारा वेस्ट इंडीज़ इंग्लैण्ड पहलीचौथाएंटीगुआ रीक्रिएशन ग्राउंड, सेंट जॉन्स10 अप्रैल 2004
20317क्रिस गेल वेस्ट इंडीज़ दक्षिण अफ़्रीका पहलीचौथा एंटीगुआ रीक्रिएशन ग्राउंड, सेंट जॉन्स29 अप्रैल 2005
21374महेला जयवर्धने श्रीलंका दक्षिण अफ़्रीका पहलीपहला सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो27 जुलाई 2006
22319वीरेन्द्र सहवाग भारत दक्षिण अफ़्रीका पहलीदूसरा चिदाम्बरम स्टेडियम, चेन्नई26 मार्च 2008
23313यूनुस खान पाकिस्तान श्रीलंका पहलीपहला नेशनल स्टेडियम, कराची21 फ़रवरी 2009
24333क्रिस गेल वेस्ट इंडीज़ श्रीलंका पहलीपहला गाल्ल इंटरनेशनल स्टेडियम15 नवम्बर 2010
25329*माइकल क्लार्क ऑस्ट्रेलिया भारत पहलीदूसरा सिडनी क्रिकेट ग्राउंड03 जनवरी 2012
26311*हाशिम आमला दक्षिण अफ़्रीका इंग्लैण्ड पहलीपहलाद ओवल, लंदन19 जुलाई 2012
27319कुमार संगाकारा श्रीलंका बांग्लादेश पहलीदूसराजोहुर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटगाँव05 फ़रवरी 2014
28302ब्रेंडन मैकुलम न्यूज़ीलैंड भारत दूसरीदूसराबेसिन रिजर्व, वेलिंग्टन18 फ़रवरी 2014
29302*अज़हर अली पाकिस्तान वेस्ट इंडीज़ पहलीपहलादुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ग्राउंड, दुबई13 अक्टूबर 2016
30303*करुण नायर भारत इंग्लैण्ड पहलीपाँचवाँचिदाम्बरम स्टेडियम, चेन्नई19 दिसम्बर 2016
31335*डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान पहलीदूसराएडीलेड ओवल, एडीलेड30 नवंबर 2019
32317हैरी ब्रूक  इंग्लैण्ड पाकिस्तान पहलीपहलामुल्तान क्रिकेट स्टेडियम10 अक्टूबर 2024