सामग्री पर जाएँ

टेट्रासाइक्लिन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
टेट्रासाइक्लिन (Tetracycline)
tetracycline 2D skeletal
tetracycline 3D BS
सिस्टमैटिक (आईयूपीएसी) नाम
(4S,4aS,5aS,6S,12aR)-4-(dimethylamino)-1,6,10,11,12a-pentahydroxy-6-methyl-3,12-dioxo-4,4a,5,5a-tetrahydrotetracene-2-carboxamide[1]
परिचायक
CAS संख्या 60-54-8
en:PubChem 54675776
en:DrugBank DB00759
en:ChemSpider 10257122
रासायनिक आंकड़े
सूत्र C22H24N2O8 
SMILES eMolecules & PubChem
समानार्थी TE/TET/TC/TCY[2]
फ़ार्मओकोकाइनेटिक आंकड़े
जैव उपलब्धता 80%
उपापचय चयापचय नहीं होता
अर्धायु 8–11 घंटे, 57–108 घंटे (गुर्दे की समस्या होने पर)
उत्सर्जन मूत्र (>60%), मल
लाइसेंस आंकड़े

US Daily Med:link

टेट्रासाइक्लिन (Tetracycline), जो कई ब्रांड नामों के तहत बेची जाती है, टेट्रासाइक्लिन दवाओं के परिवार का एक एंटीबायोटिक है। इसका उपयोग कई प्रकार के संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है,[3] जिनमें मुँहासे, हैज़ा, ब्रूसीलोसिस, प्लेग, मलेरिया और सिफलिस शामिल हैं।[3] यह दवा मुँह से खाने और त्वचा पर लगाने दोनों रूपों में उपलब्ध है।[4][5]

इसके सामान्य दुष्प्रभावों में उल्टी, दस्त, त्वचा पर चकत्ते और भूख में कमी आना शामिल है।[3] आठ वर्ष से कम उम्र के बच्चों द्वारा इसका उपयोग किए जाने पर दाँतों का विकास ठीक से न होना, इसके अलावा गुर्दे की समस्याएँ और आसानी से सनबर्न होना इसके अन्य दुष्प्रभावों में गिने जाते हैं।[3] गर्भावस्था के दौरान इस दवा के उपयोग से शिशु को नुकसान पहुँच सकता है।[3] यह बैक्टीरिया में प्रोटीन संश्लेषण को रोककर काम करती है।[3]

टेट्रासाइक्लिन को 1953 में पेटेंट कराया गया था[6] और 1954 में इसे चिकित्सा उपयोग के लिए स्वीकृति मिली थी।[7][8] यह विश्व स्वास्थ्य संगठन की आवश्यक दवाओं की सूची में शामिल है[9] और एक जेनेरिक दवा के रूप में भी उपलब्ध है।[3] मूल रूप से इसे स्ट्रेप्टोमाइसेस जीनस के बैक्टीरिया से प्राप्त किया गया था।[3] इस दवा का नाम इसमें मौजूद चार हाइड्रोकार्बन छल्लों के आधार पर रखा गया है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ साँचा:Cite PubChem
  2. ↑ "Antibiotic abbreviations list". अभिगमन तिथि: 22 June 2023.
  3. 1 2 3 4 5 6 7 8 "Tetracycline". The American Society of Health-System Pharmacists. 28 December 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 8 December 2016.
  4. ↑ "Tetracycline Topical Dosage Guide + Max Dose, Adjustments". Drugs.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2024-11-27.
  5. ↑ "Tetracycline Dosage Guide + Max Dose, Adjustments". Drugs.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2024-11-27.
  6. ↑ अमेरिकी पेटेंट 26,99,054A
  7. ↑ उद्धरण त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; History नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  8. ↑ Fischer J, Ganellin CR (2006). Analogue-based Drug Discovery (अंग्रेज़ी भाषा में). John Wiley & Sons. p. 489. ISBN 978-3-527-60749-5. 20 December 2016 को मूल से पुरालेखित.
  9. ↑ World Health Organization model list of essential medicines: 21st list 2019. Geneva: World Health Organization. 2019. hdl:10665/325771. WHO/MVP/EMP/IAU/2019.06.