टुलारेमिया
टुलारेमिया जिसे शशक ज्वर के रूप में भी जाना जाता है। यह एक संक्रामक रोग है जो फ्रांसिसेला टुलारेन्सिस जीवाणु के कारण होता है। इसके लक्षणों में बुखार, त्वचा पर छाले और लसीका पर्व का बढ़ना शामिल हो सकता है। यह दूषित पानी पीने या दूषित धूल में सांस लेने से भी फैल सकता है। यह लोगों के बीच सीधे तौर पर नहीं फैलता।[1]
संकेत और लक्षण
[संपादित करें]इसके सामान्य लक्षणों में बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, बेचैनी, थकान, भूख न लगना, मांसपेशियों में दर्द, खांसी, गले में खराश, उल्टी, दस्त और पेट दर्द शामिल हैं।[2]
रोकथाम
[संपादित करें]टुलारेमिया के बचाव के लिए कोई सुरक्षित, उपलब्ध और स्वीकृत टीका नहीं है। हालांकि टीकाकरण पर शोध और विकास का काम जारी है जिसमें जीवित क्षीण टीकों पर सबसे ज़्यादा शोध हुई है और इनके मंज़ूरी मिलने की सबसे ज़्यादा संभावना है। बचाव के सबसे अच्छे तरीकों में शामिल है कि संक्रमित जानवरों के सीधे संपर्क को कम किया जाए और इसके लिए दस्ताने और फेस मास्क पहनें (खासकर तब जब मरे हुए जानवरों की खाल उतारी जा रही हो)। इसके अलावा बचाव के अन्य तरीकों में पीने के पानी का क्लोरीनीकरण, पानी के स्रोतों पर नियंत्रण और सतह के पानी की निगरानी शामिल है।[3]
उपचार
[संपादित करें]यदि संक्रमण हो जाए या उसका शक हो तो आम तौर पर स्ट्रेप्टोमाइसिन या जेंटामाइसिन एंटीबायोटिक्स से इसका इलाज किया जाता है। इसके उपचार के लिए पहले डॉक्सीसाइक्लिन का इस्तेमाल किया जाता था। स्ट्रेप्टोमाइसिन की तुलना में जेंटामाइसिन आसानी से मिल सकता है।[4] गंभीर संक्रमण के मामलों में जेंटामाइसिन सहित संयोजन चिकित्सा की सलाह दी जाती है।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "How Tularemia Spreads". cdc (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 17 मई 2024. अभिगमन तिथि: 29 जून 2026.
- ↑ "Clinical Signs and Symptoms of Tularemia". Cdc (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 17 मई 2024. अभिगमन तिथि: 29 जून 2026.
- ↑ Antonello, Roberta Maria; Giacomelli, Andrea; Riccardi, Niccolò (1 मई 2025). "Tularemia for clinicians: An up-to-date review on epidemiology, diagnosis, prevention and treatment". European Journal of Internal Medicine (English भाषा में). 135: 25–32. डीओआई:10.1016/j.ejim.2025.03.013. आईएसएसएन 0953-6205. अभिगमन तिथि: 29 जून 2026.
{{cite journal}}: CS1 maint: unrecognized language (link) - ↑ Hepburn, Matthew J; Simpson, Andrew JH (1 अप्रैल 2008). "Tularemia: current diagnosis and treatment options". Expert Review of Anti-infective Therapy. 6 (2): 231–240. डीओआई:10.1586/14787210.6.2.231?__cf_chl_f_tk=tw8XYFrBAs29FJ0U6BpUbT0mQqrZdRchywdqyNaZBL0-1782772492-1.0.1.1-GVKzTrOV.ZwmBLmtlkptXd.GK1EQof6voSfWfF6e34w. अभिगमन तिथि: 29 जून 2026.