सामग्री पर जाएँ

टाट्रा नेशनल पार्क, पोलैंड

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
तात्रा राष्ट्रीय उद्यान
आईयूसीएन श्रेणी द्वितीय (II) (राष्ट्रीय उद्यान)
ज़ार्नी स्त्रो पॉड रिसामी और मोर्स्की ओको की पर्वतीय झीलें पोलैंड के उच्चतम बिंदु, रिसे (रायसी) के उत्तर-पश्चिमी शिखर से दिखाई देती हैं, 2,499 मीटर (8,199 फीट) की उँचाई पर।
चामोइस के साथ पार्क का लोगो।
अवस्थितितात्रा पर्वत, दक्षिणी पोलैंड
निकटतम शहरज़कोपेन
निर्देशांक49°10′N 19°55′E / 49.167°N 19.917°E / 49.167; 19.917निर्देशांक: 49°10′N 19°55′E / 49.167°N 19.917°E / 49.167; 19.917
क्षेत्रफल211.64 km² (81.71 mi²)
स्थापित1954
शासी निकायपर्यावरण मंत्रालय
आधिकारिक नाम: तात्रा राष्ट्रीय उद्यान में हिमनद झीलें
अभिहीत: 11 दिसम्बर 2017
सन्दर्भ क्रमांक 2340[1]
Official name: तात्रा राष्ट्रीय उद्यान में पीट बोग्स
Designated: 11 दिसम्बर 2017
Reference No. 2341[2]

तात्रा राष्ट्रीय उद्यान (पोलिश: Tatrzański Park Narodowy) एक राष्ट्रीय उद्यान है जो मध्य-दक्षिणी पोलैंड के लघुतर पोलैंड वोइवोडीशिप-मालोपोल्स्का क्षेत्र के, तात्रा काउंटी में तात्रा पर्वत में स्थित है।[3] पार्क का मुख्यालय ज़कोपेन शहर में है।

तात्रा पर्वत उत्तर में पोलैंड और दक्षिण में स्लोवाकिया के बीच एक प्राकृतिक सीमा बनाते हैं, और दोनों देशों ने इस क्षेत्र की रक्षा के प्रयासों पर 20वीं शताब्दी की शुरुआत से सहयोग किया हैं। स्लोवाकिया ने भी अपने क्षेत्र में इसी नाम से एक राष्ट्रीय उद्यान बनाया, और यूनेस्को ने बाद में संयुक्त प्रयास को एक ट्रांसबाउंड्री संरक्षित प्रकृतिक्षेत्र नामित किया।

पार्क का इतिहास

[संपादित करें]

तात्रा की सुरक्षा के लिए पहला आह्वान 19वीं शताब्दी के अंत में आया। 1925 में स्लोवाकिया के सहयोग से एक राष्ट्रीय उद्यान बनाने का पहला प्रयास हुआ। औपचारिक रूप से पार्क 1937 में राज्य वन प्राधिकरण के क्षेत्र में बनाया गया था। 1947 में, एक अलग प्रशासनिक इकाई, तात्रा पार्क, बनाया गया था।

1954 में, पोलिश सरकार के निर्णय से, तात्रा राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया था। 215.56 kमी2 (83.23 वर्ग मील) क्षेत्र के साथ स्थापित किया गया था, लेकिन यह वर्तमान में 211.64 kमी2 (81.71 वर्ग मील) क्षेत्र पर फैला हैं। इसमें से 151.91 kमी2 (58.65 वर्ग मील) जंगल हैं और शेष मुख्य रूप से घास के मैदान हैं। 115.14 kमी2 (44.46 वर्ग मील) क्षेत्र को विशेष संरक्षित क्षेत्र के रूप में रखा गया हैं, जिसमें से 61.49 kमी2 (23.74 वर्ग मील) क्षेत्र वन पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में हैं।

1992 में, तात्रा में पोलिश और स्लोवाकियाई राष्ट्रीय उद्यानों को संयुक्त रूप से यूनेस्को द्वारा अपने मानव और जैवमंडल कार्यक्रम के तहत एक ट्रांसबाउंडरी बायोस्फीयर रिजर्व नामित किया गया था।[4]

तात्रा राष्ट्रीय उद्यान
पर्वत

राष्ट्रीय उद्यान पोलैण्ड में दो अल्पाइन पर्वत शृंखलाओं में से एक फैला हुआ हैं। पोलिश तात्रा रेंज, जो पश्चिमी कार्पेथियन पर्वत का एक हिस्सा हैं, दो खंडों में विभाजित है: उच्च तात्रा (टाट्री वायसोकी) और पश्चिमी तात्रा (टाट्री ज़ाचोडी)। परिदृश्य में कई चट्टानी संरचनाऐं तेज धार वाली चोटियाँ और खोखले होते हैं।[3] पोलैंड की सबसे ऊँची चोटी, रिसे (रायसी) (2,499 मीटर (8,199 फीट) एएमएसएल), यहीं पर स्थित हैं।

गुफाएँ

पार्क में लगभग 650 गुफाएँ हैं, जिनमें से विल्का स्नाइज़्ना गुफा प्रणाली सबसे लंबी (18 किलोमीटर (11 मील)), और सबसे गहरी (अधिकतम गहराई 814 मीटर (2,671 फीट)) है। इस प्रणाली की छह गुफाएँ पर्यटन के लिए खुली हैं।

जल

यहाँ कई धाराएँ हैं, जिसमें सबसे लंबी धारा 20 किलोमीटर (12 मील) लंबी है। वोडोग्रज़मोटी मिकीविज़ा जैसे झरने पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हैं। विल्का सिक्लावा सबसे ऊँचा 70 मीटर (230 फीट) जलप्रपात है।

पार्क में 30 से अधिक पहाड़ी झीलें हैं, जिन्हें स्टो (तालाब) कहा जाता है। ये जल निकाय उच्च तात्रा परिदृश्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनमें से सबसे बड़ी झीलें मोर्स्की ओको 349,000 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल और अधिकतम गहराई 50.8 मीटर (167 फीट) ); और विल्की स्टो 344,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र और अधिकतम गहराई 79.3 मीटर (260 फीट) की हैं।

जीव विज्ञान और पारिस्थितिकी

[संपादित करें]
तात्रा राष्ट्रीय उद्यान
पार्क में लाल लोमड़ी (रेड फॉक्स)

समुद्रतल से 1,250 मीटर (4,100 फीट) की उँचाई पर मुख्य रूप से सिल्वर फ़िर (एबीज़ अल्बा) और यूरोपीय बीच (फ़ागस सिल्वेटिका) के वन हैं। 1,550 मीटर (5,090 फीट) के उच्च स्तर क्षेत्र, यूरोपीय स्प्रूस (पिका एबीज़) के वनों से आच्छादित हैं, जो 1,800 मीटर (5,900 फीट) तक की ऊँचाई पर घास के मैदानों में बदल जाते हैं। उच्चतम ऊँचाई, 1,800 मीटर (5,900 फीट) पर, अल्पाइन वनस्पतियाँ पाई जाती हैं।

अन्य विशिष्ट प्रजातियों में स्विस पाइन (पिनस सेम्ब्रा), एडलवाइस (लियोटोपोडियम एल्पिनम), और स्टेमलेस कारलाइन थीस्ल (कारलिना एकालिस) शामिल हैं। वसंत के दौरान कोस्सीलिस्का घाटी विशालकाय क्रोकस (वर्नस क्रोकस) के क्षेत्र के लिए उल्लेखनीय हैं।

वन्यजीव

[संपादित करें]

राष्ट्रीय उद्यान में कई स्थानिक जीव प्रजातियाँ, और कई लुप्तप्राय और संरक्षित प्रजातियाँ निवास करती हैं। इन जानवरों में शामिल: तात्रा चामोइस और मर्मोट, दोनों 19वीं सदी के मध्य से संरक्षित जीव हैं; भूरा भालू, यूरेशियन लिंक्स, ग्रे वुल्फ, यूरोपीय ऊदबिलाव, कम चित्तीदार चील और बाज़ अन्य उपस्थित प्रजातियाँ है।

संस्कृति

[संपादित करें]

गोरेले जनजाति

[संपादित करें]

तात्रा का पोधले क्षेत्र गोरल (हाईलैंड) लोगों का घर हैं। उनकी संस्कृति के विशिष्ट तत्वों में पोधले बोली (भाषा), संगीत, और पारंपरिक कारीगर रीति-रिवाज जैसे कपड़े, लकड़ी की स्थानीय वास्तुकला, चीज़ बनाने और शिल्प कार्य शामिल हैं।[5][3] ऐतिहासिक गोरेले संस्कृति पारंपरिक रूप से मौखिक कहानियों द्वारा अगली पीढ़ियों में पहुँचाई जाती थी।

वातावरण

[संपादित करें]

अतीत में मानवीय गतिविधियों द्वारा तात्रा पर्वतीय क्षेत्र का बहुत दोहन किया गया था। गर्मियों के दौरान जानवरों के कई झुंड (जैसे बकरियाँ, भेड़ और गाय) घास के मैदानों में चरते थे और जिसके के कारण कटाव की प्रक्रिया होती थी। १८वीं और १९वीं शताब्दी में यहाँ कई खानों और लोहे के कामों का निर्माण किया गया था, ऐसे उद्योग जो स्थानीय वनों की लकड़ीयों का उपयोग करते थे।

वर्तमान पर्यावरणीय खतरों में शामिल हैं: तेजी से विकसित हो रहे ज़कोपेन शहर की निकटता; और क्राको, ओस्ट्रावा और ओरवा में औद्योगिक क्षेत्रों से वायु प्रदूषण। शिकारियों और आवास के द्वारा यहाँ के जीवों को खतरा बढ़ गया हैं।

पर्यटकों की अधिक संख्या वर्तमान में पार्क के पारिस्थितिकी तंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। इसके अलावा, होटल और कार पार्क जैसे बुनियादी ढाँचे, आगंतुकों की वर्तमान मात्रा के लिए पर्याप्त नहीं हैं।[उद्धरण चाहिए]

पर्यटन का विकास पहली बार 19वीं सदी के अंत में तात्रा में हुआ था और यह 21वीं सदी में भी जारी हैं। यह पोलैंड में राष्ट्रीय उद्यानों में सबसे अधिक देखा जाने वाला उद्यान हैं।[3]

तात्रा राष्ट्रीय उद्यान में लंबी पैदल यात्रा 270 किलोमीटर (170 मील) से अधिक की हैं।[3]

चित्रदीर्घा

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ "Glacial lakes in the Tatra National Park" [तात्रा राष्ट्रीय उद्यान में हिमनद झीलें]. रामसर साइट सूचना सेवा (अंग्रेजी भाषा में). अभिगमन तिथि: 25 अप्रैल 2018.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  2. ↑ "Peat bogs in the Tatra National Park" [तात्रा राष्ट्रीय उद्यान में पीट बोग्स]. रामसर साइट सूचना सेवा (अंग्रेजी भाषा में). अभिगमन तिथि: 25 अप्रैल 2018.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  3. 1 2 3 4 5 en.poland.gov: Tatra National Park Archived 2013-05-24 at the वेबैक मशीन . accessed 5.12.2013
  4. ↑ "Europe & North America: 297 biosphere reserves in 36 countries" [यूरोप और उत्तरी अमेरिका: 36 देशों में 297 बायोस्फीयर रिजर्व]. सतत विकास के लिए पारिस्थितिक विज्ञान (अंग्रेजी भाषा में). मूल से से 2015-08-05 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2016-01-31.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  5. ↑ नेशनल ज्योग्राफिक पत्रिका; "The Górale People"; c. 1980s issue; pp 105 - 130.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]