झाबुआ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
झाबुआ
Jhabua
{{{type}}}
झाबुआ में भील लड़कियाँ
झाबुआ में भील लड़कियाँ
झाबुआ is located in मध्य प्रदेश
झाबुआ
झाबुआ
मध्य प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 22°46′N 74°36′E / 22.77°N 74.60°E / 22.77; 74.60निर्देशांक: 22°46′N 74°36′E / 22.77°N 74.60°E / 22.77; 74.60
देश भारत
प्रान्तमध्य प्रदेश
ज़िलाझाबुआ ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल35,753
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)

झाबुआ (Jhabua) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के झाबुआ ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।[1][2]। झाबुआ के स्थानीय भील राजा झब्बू भील के नाम के आधार पर इस शहर का नाम झाबुआ हुआ [3][4]

विवरण[संपादित करें]

झाबुआ बहादुरसागर नामक झील के किनारे स्थित है। झील के उत्तरी किनारे पर स्थित राजा का महल मिट्टी की दीवार से घिरा है। समुद्र की सतह से इसकी ऊँचाई १,१७१ फुट है। झाबुआ भूतपूर्व मध्य भारत में एक राज्य (रियासत) भी था। इसका क्षेत्रफल १,३३६ वर्ग मील था। अनस यहाँ की प्रमुख नदी है। माही नदी के आसपास के भाग में कृषि होती थी। यहाँ का 'घाटा' कहलानेवाला पर्वतीय भाग अनुपजाऊ है। मक्का, धान, चना, गेहूँ, ज्वार, कपास यहाँ की प्रमुख उपज हैं।

इतिहास[संपादित करें]

पहले झाबुआ वनांचल पांच भागों में विभाजित था जिसका सबसे बड़ा भाग भगोर रियासत थी झाबुआ में प्रथम भील राजा कसुमर थे जिनकी पूजा की जाती है।

  • राजा शुक भील - 1300ई▪ मे झाबुआ पर भील राजा शुक भील का शासन रहा। शुक भील और धोलिया राजपूतो के संबंध अच्छे थे। राजा शुक़ भील ने धोलिया राजपूत सरदार के साथ मिलकर गुजरात के राजा को परास्त कर दिया , तब दिल्ली के बादशाह ने भील राजा के खिलाफ युद्ध छेड़ा। [5]
  • राजा झब्बू भील - झाबुआ का नामकरण भील राजा झब्बु भील के नाम के आधार पर किया गया है ।

आवागमन[संपादित करें]

  • वायु मार्ग - इंदौर का देवी अहिल्याबाई होल्कर विमानक्षेत्र यहां का नजदीकी एयरपोर्ट है। यह एयरपोर्ट देश के अनेक बड़ों शहरों से वायुमार्ग द्वारा जुड़ा है। इंदौर यहां से करीब 150 किलोमीटर दूर है।
  • रेल मार्ग - मेघनगर रेलवे स्टेशन झाबुआ का नजदीकी प्रमुख रेलवे स्टेशन है। देश के अनेक बड़े शहरों से यह रेलवे स्टेशन जुड़ा हुआ है। इसके अलावा रतलाम, दाहोद रेलवे स्टेशन भी नजदीक ही है।
  • सड़क मार्ग - राष्ट्रीय राजमार्ग 47 झबुआ को अन्य शहरों से जोड़ता है। मध्य प्रदेश और अन्य पड़ोसी राज्यों के अनेक शहरों से यहां के लिए नियमित बसें चलती हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh Archived 2019-07-03 at the वेबैक मशीन," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172
  2. "Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293
  3. Puniyani, Ram (2006). The Politics Behind Anti Christian Violence: A Compilation of Investigation Committee Reports Into Acts of Violence Against the Christian Minorities (अंग्रेज़ी में). Media House. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-7495-237-0.
  4. Khandekar, G. H. (1894). The Indian Companion: Being a Manual of Universal Statistics of All the Provinces in and the Countries Adjacent to India (अंग्रेज़ी में). Law Printing Press.
  5. Rsthaura, Ajayasimha (1994). भील जनजाति, शिक्षा और आधुनिकता. पंचशील प्रकाशन. पृ॰ 27-28.
  6. {{https://books.google.co.in/books?id=S0qWTxjASKAC&lpg=PA472&dq=Jhabua%20Jhabbu%20Bhil&hl=hi&pg=PA472#v=onepage&q=Jhabua%20Jhabbu%20Bhil&f=false}}