जोड़ी नं॰ 1
| जोड़ी नं॰ 1 | |
|---|---|
|
जोड़ी नं॰ 1 का पोस्टर | |
| निर्देशक | डेविड धवन |
| लेखक | रूमी जाफ़री (संवाद) |
| निर्माता | धीरजलाल शाह |
| अभिनेता |
संजय दत्त, गोविन्दा, ट्विंकल खन्ना, मोनिका बेदी |
| संगीतकार |
आनंद राज आनंद हिमेश रेशमिया |
प्रदर्शन तिथियाँ |
13 अप्रैल, 2001 |
| देश | भारत |
| भाषा | हिन्दी |
जोड़ी नं॰ 1 2001 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह डेविड धवन द्वारा निर्देशित है। 13 अप्रैल 2001 को जारी हुई इस फ़िल्म में संजय दत्त, गोविन्दा, अनुपम खेर, ट्विंकल खन्ना और मोनिका बेदी ने अभिनय किया है। यह फ़िल्म व्यावसायिक रूप से सफल रही थी।
संक्षेप
[संपादित करें]जय (संजय दत्त) और वीरू (गोविन्दा) अच्छे दोस्त हैं। वह दोनों अपराध में भागीदार भी रहते हैं। इसलिए, उनकी दोस्ती को जोड़ी नं॰ 1 नाम दिया गया है। वे पहले लोगों का विश्वास जीतते हैं और बाद में उन्हें ठग लेते हैं। लेकिन जल्द ही उन्हें एक स्थानीय भाई से मुठभेड़ के बाद बम्बई से भागना पड़ता है। उनका भाई के छोटे भाई (रजत बेदी) से झगड़ा हो जाता है और वे गलती से उसे एक नाइट क्लब में मार देते हैं। भागते समय, जय और वीरू की मुलाकात विक्रमजीत सिंह (आसिफ़ शेख) से होती है। वह एक एनआरआई है और गोवा में राय बहादुर (अनुपम खेर) के लिए मैनेजर के रूप में काम करने के लिए जा रहा है। राय बहादुर अमीर व्यवसायी है और एक बीयर फैक्ट्री का मालिक है।
जय विक्रमजीत सिंह होने का नाटक करता है। वह और वीरू दोनों राय बहादुर के घर में चले जाते हैं। वह उससे दोस्ती करने और फिर उसे लूटने का इरादा रखते हैं। हालांकि, वे राय बहादुर की बेटियों (मोनिका बेदी और ट्विंकल खन्ना) से प्यार करने लगते हैं। कई मजेदार दृश्यों में, परिवार को सर जॉन (आशीष विद्यार्थी) से बचाते हैं। अंत में, जब जय सर जॉन से वीरू को छुड़ाने के लिए राय बहादुर के घर से से पैसे चुरा रहा होता है। उसे पूरा राय परिवार देख रहा होता है और उन्हें पता चलता है कि जय और वीरू ठग हैं। अंत में, राय फिर जय को वीरू को बचाने के लिए पैसे लेकर जाने देता है। सब ठीक हो जाता है और वे राय बहादुर की बेटियों से शादी कर लेते हैं।
मुख्य कलाकार
[संपादित करें]- संजय दत्त — जय
- गोविन्दा — वीरू
- ट्विंकल खन्ना — टीना
- मोनिका बेदी — रिंकी राय बहादुर
- अनुपम खेर — राय बहादुर
- आशीष विद्यार्थी — सर जॉन
- मुकेश ऋषि — बाबूराव
- सयाजी शिंदे — ठकराल
- शक्ति कपूर — इंस्पेक्टर
- सुप्रिया कार्निक — शन्नो बुआ
- अनिल धवन — कमल राय
- अशोक सराफ — अशोक राय
- टीकू तलसानिया — रणजीत सिंह
- मुशताक ख़ान — डी' कोस्टा
- रजत बेदी — टाइगर
- आसिफ़ शेख — विक्रमजीत सिंह
- अजीत वाच्छानी — रमन राय
- पूजा बत्रा — "मस्त मस्त" गीत में
संगीत
[संपादित करें]| Untitled | |
|---|---|
फ़िल्म में संगीत आनंद राज आनंद तथा हिमेश रेशमिया ने दिया है। जबकि गीत सुधाकर शर्मा तथा देव कोहली ने लिखे हैं। फिल्म की संगीत एल्बम को टी-सीरीज़ द्वारा 26 फरवरी 2001 को जारी किया गया था।[1]
| गीत सूची | |||||
|---|---|---|---|---|---|
| क्र॰ | शीर्षक | गीतकार | संगीतकार | गायक | अवधि |
| 1. | "लाल चुनरिया" | सुधाकर शर्मा | हिमेश रेशमिया | सोनू निगम, अलका याज्ञनिक | 5:33 |
| 2. | "तेरी बिंदिया" | देव कोहली | आनंद राज आनंद | अभिजीत, सुनिधि चौहान | 4:42 |
| 3. | "अंख लड़ गयी" | देव कोहली | आनंद राज आनंद | हंसराज हंस | 5:26 |
| 4. | "मेरी मेहबूबा" | देव कोहली | आनंद राज आनंद | सोनू निगम | 4:20 |
| 5. | "जोड़ी नं॰ 1" | सुधाकर शर्मा | हिमेश रेशमिया | सोनू निगम, कुमार सानु, अलका याज्ञनिक | 5:23 |
| 6. | "अण्डे का फण्डा" | प्रतीक जोसेफ़ | हिमेश रेशमिया | प्रतीक जोसेफ़ | 5:57 |
| 7. | "तेरा मेरा दोस्ताना" | सुधाकर शर्मा | हिमेश रेशमिया | कुमार सानु, सोनू निगम | 7:10 |
| 8. | "मस्त मस्त" | देव कोहली | आनंद राज आनंद | सुनिधि चौहान, सोनू निगम | 4:12 |
नामांकन और पुरस्कार
[संपादित करें]| वर्ष | नामित कार्य | पुरस्कार | परिणाम |
|---|---|---|---|
| 2002 | गोविन्दा | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार | नामित |
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Jodi No.1 (Original Motion Picture Soundtrack) by Himesh Reshammiya & Anand Raj Anand" (कनाडाई अंग्रेज़ी भाषा में). 26 फरवरी 2001. 12 जून 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 जून 2018.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- साँचे के कॉल्स में नकली तर्कों का उपयोग करने वाले पृष्ठ
- Articles using infobox templates with no data rows
- Album articles with non-standard infoboxes
- Pages using infobox album with empty type parameter
- Pages using infobox album with unknown parameters
- CS1 कनाडाई अंग्रेज़ी-language sources (en-ca)
- 2001 में बनी हिन्दी फ़िल्म
- हिमेश रेशमिया द्वारा संगीतबद्ध फिल्में
- आनन्द राज आनन्द द्वारा संगीतबद्ध फिल्में