जोखू लाल यादव

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जोखू लाल यादव

पद बहाल
मई 2007 – मार्च 2012
पूर्वा धिकारी श्याम सूरत उपाध्याय
उत्तरा धिकारी विजमा यादव

पद बहाल
1993–1996
पूर्वा धिकारी बृजभान यादव
उत्तरा धिकारी राकेशधर त्रिपाठी

पद बहाल
1996–2002
पूर्वा धिकारी जवाहर लाल दिवाकर
उत्तरा धिकारी श्याम सूरत उपाध्याय

जन्म 16 अगस्त 1956 (1956-08-16) (आयु 67)
डुबकी खुर्द प्रयागराज,उत्तर प्रदेश
जन्म का नाम जोखू लाल यादव
नागरिकता भारतीय
राजनीतिक दल समाजवादी पार्टी
जीवन संगी श्रीमती शोभा यादव
बच्चे तीन लड़की व चार लड़का
शैक्षिक सम्बद्धता इलाहाबाद विश्वविद्यालय (विधि स्नातक)
व्यवसाय समाजसेवा
पेशा वकालत
धर्म हिन्दू

जोखू लाल यादव,भारत के उत्तर प्रदेश की बारहवीं, तेरहवीं और पंद्रहवीं उत्तर प्रदेश विधान सभा[1] में विधायक रहे।[2] 2007 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले के प्रतापपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से सपा उम्मीदवार के तौर पर विधायक चुने गए [3][4]

व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन[संपादित करें]

यादव का जन्म 16 अगस्त 1956 को इलाहाबाद के डुबकी खुर्द गाँव मे हुआ था इनके पिता का नाम रंगबहादुर यादव है, इनका विवाह 22 फरवरी 1978 को शोभा यादव से हुआ, इनके चार पुत्र और 3 पुत्रियां हैं। यादव छात्र जीवन के ही दिनों राजनीति में आ गए, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान ही 1979-1980 के दौरान इलाहाबाद विश्वविद्यालय की गणित परिषद के महासचिव रहे और 1980-1981 के दौरान इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक सी.एम.पी. डिग्री कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष रहे। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 1993 में हंडिया[5] विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर पहली बार विधान सभा सदस्य निर्वाचित हुए, दूसरी बार 1996 में प्रतापपुर विधानसभा[6] निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक चुने गए। वर्ष 2002 में कांग्रेस के रामसूरत उपाध्याय से चुनाव हारने के पश्चात पुनः 2007 में हंडिया विधानसभा से समाजवादी पार्टी की टिकट पर विधायक चुने गए। 2003 से 2007 तक समाजवादी पार्टी इलाहाबाद के जिलाध्यक्ष भी रहे। इसके पहले वह वर्ष 1990 से 1994 तक बहुजन समाज पार्टी इलाहाबाद के भी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं [7]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "(2007–2012)" (PDF). uplegisassembly.gov.in.
  2. "Jokhu Lal : Political Career". www.electionfate.in. अभिगमन तिथि 2023-08-22.
  3. "उत्तर प्रदेश विधान सभा". मूल से 10 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जून 2020.
  4. "JOKHU LAL YADAV(Samajwadi Party(SP)):Constituency- PRATAPPUR(ALLAHABAD ) - Affidavit Information of Candidate:". myneta.info. अभिगमन तिथि 2023-08-22.
  5. "Handiya Assembly Seat: 25 साल से बीजेपी को यहां नहीं मिली जीत, बारी-बारी से सपा और बसपा का रहा है कब्जा". Navbharat Times. अभिगमन तिथि 2023-08-23.
  6. "Pratappur Assembly Seat Result : प्रतापपुर सीट पर सपा की विजमा यादव ने मारी बाजी". News18 हिंदी. 2022-03-10. अभिगमन तिथि 2023-08-23.
  7. "(2007–2012)" (PDF). uplegisassembly.gov.in.