जॉली एलएलबी २
जोली एलएलबी २ | |
---|---|
![]() जॉली एलएलबी २ का पोस्टर | |
निर्देशक | सुभाष कपूर |
लेखक | सुभाष कपूर |
पटकथा | सुभाष कपूर |
निर्माता | फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ |
अभिनेता |
अक्षय कुमार हुमा कुरेशी अन्नू कपूर |
छायाकार | कमलजीत नेगी |
संपादक | चंद्रशेखर प्रजापति |
संगीतकार |
मंज म्यूज़िक मीत ब्रदर्स चिरंतन भट्ट विशाल खुराना |
वितरक | फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
लागत | ₹30 करोड़[1] |
कुल कारोबार | ₹192.15 करोड़[2] |
द स्टेट बनाम जॉली एलएलबी २ या केवल जॉली एलएलबी २ एक भारतीय हिंदी हास्य फिल्म है[3][4] जिसका लेखन तथा निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। इसमें मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार, हुमा कुरेशी, अन्नू कपूर, कुमुद मिश्रा तथा सौरभ शुक्ला हैं।[5][6][7] यह फ़िल्म २०१३ में आई जॉली एलएलबी का सीक्वल है। यह फ़िल्म एक व्यंग्यात्मक कोर्टरुम ड्रामा है, जो कि भारतीय कानूनी प्रणाली और आम आदमी पर न्यायिक प्रणाली के पड़े प्रभाव पर कटाक्ष करती है। यह १० फरवरी २०१७ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।
चलचित्र कथावस्तु
[संपादित करें]पात्र
[संपादित करें]- अक्षय कुमार - जगदीश्वर मिश्रा (जॉली)
- हुमा कुरेशी - पुष्पा पांडे
- सौरभ शुक्ला - जस्टिस सुंदरलाल त्रिपाठी
- अन्नू कपूर - प्रमोद माथुर
- मानव कौल - इक़बाल क़ासिम
- कुमुद मिश्रा - सूर्यवीर सिंह
- इनामुलहक - इक़बाल क़ादरी
- सयानी गुप्ता - हिना सिद्दीकी
- अरशद वारसी - जगदीश त्यागी उर्फ़ जॉली (कैमियो)
आलोचना
[संपादित करें]भारतीय न्यायिक प्रणाली का चित्रण
[संपादित करें]फिल्म के शीर्षक और भारतीय कानूनी व्यवस्था के चित्रण पर विवाद हुआ। एडवोकेट अजयकुमार वाघमारे ने एलएलबी शब्द को हटाने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में एक मामला दायर किया और कहा कि इस शब्द का इस्तेमाल भारतीय कानूनी प्रणाली का अपमान करने के लिए एक "जानबूझकर किया गया प्रयास" है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म की सामग्री की जांच के लिए एक 3 सदस्यीय समिति नियुक्त की। भारत के उच्चतम न्यायालय ने फिल्म की समीक्षा के लिए मुख्य न्यायाधीश जे.एस. खेहर और जस्टिस एन. वी. रमना और डी. वा. चन्द्रचुड से मिलकर 3 सदस्यीय पैनल को भी नियुक्त किया।
बाटा से मुकदमा
[संपादित करें]फिल्म के ट्रेलर ने बाटा शूज़, एक जूता ब्रांड के लिए एक बेतरतीब संदर्भ दिखाया। बाटा इंडिया की तरफ से कोछर एंड कंपनी ने टिप्पणी के लिए फिल्म निर्माताओं को एक कानूनी नोटिस जारी कर 3 करोड़ (यूएस $ 470,000) का मुकदमा दायर किया था। केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने दायर मुकदमे के संबंध में ब्रांड के संदर्भ को फ़िल्म में से संपादित किया था।
प्रतिबंध
[संपादित करें]पाकिस्तान में फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, पाकिस्तान के केंद्रीय बोर्ड ऑफ सेंसर ने जम्मू और कश्मीर के आतंकवाद के मुद्दों से संबंधित कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताई है।
संगीत
[संपादित करें]फ़िल्म के संगीतकार मंज म्यूज़िक, मीत ब्रदर्स, चिरंतन भट्ट, विशाल खुराना हैं। फ़िल्म के गीत शब्बीर अहमद, जुनैद वसी, मंज म्यूज़िक एवं रफ़्तार ने लिखे हैं। संगीत अधिकारों का अधिग्रहण टी-सीरीज़ ने किया है। फ़िल्म की सम्पूर्ण एल्बम जिसमें ४ गाने हैं, १३ जनवरी २०१७ को रिलीज़ की गयी।
गीतों की सूची | |||||
---|---|---|---|---|---|
क्र॰ | शीर्षक | गीतकार | संगीतकार | गायक | अवधि |
1. | "गो पागल" | मंज म्यूज़िक, रफ़्तार | मंज म्यूज़िक, नीलेश पटेल | रफ़्तार, निंदी कौर | 2:52 |
2. | "बावरा मन" | जुनैद वसी | चिरंतन भट्ट | ज़ुबिन नौटियाल, नीति मोहन | 3:34 |
3. | "जॉली गुड फैलो" | शब्बीर अहमद | मीत ब्रदर्स | मीत ब्रदर्स, अर्ल एजर | 3:52 |
4. | "ओ रे रंगरेज़ा (क़व्वाली)" | जुनैद वसी | विशाल खुराना | सुखविंदर सिंह, मुर्तज़ा मुस्तफा, क़ादिर मुस्तफा | 4:52 |
कुल अवधि: | 15:11 |
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Jolly LLB 2 box office collection day 1: Akshay Kumar film recovered cost, now ready to earn profit". इंडियन एक्सप्रेस. 10 February 2017. Archived from the original on 10 फ़रवरी 2017. Retrieved 10 February 2017.
- ↑ "Box Office: Worldwide Collections and Day wise breakup of Akshay Kumar's Jolly LLB 2". बॉलीवुड हंगामा. 11 February 2017. Archived from the original on 16 फ़रवरी 2017. Retrieved 19 February 2017.
- ↑ "Check out: Caricatures of Akshay Kumar and Annu Kapoor from Jolly LLB 2". Archived from the original on 13 अगस्त 2016. Retrieved 5 अगस्त 2016.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 9 अगस्त 2016. Retrieved 5 अगस्त 2016.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 12 अगस्त 2016. Retrieved 5 अगस्त 2016.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 7 अगस्त 2016. Retrieved 5 अगस्त 2016.
- ↑ "150 films to be shot in UP". Archived from the original on 28 सितंबर 2016. Retrieved 5 अगस्त 2016.