जॉन मैकिन्टौश स्क्वयर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जॉन मैकिन्टौश स्क्वयर
John Mackintosh Square
पूर्व नाम प्लाजा मेयर, अलामीडा, द परेड, कमर्सियल स्क्वयर, पियातसा
स्वामित्व जिब्राल्टर की सरकार
स्थान जिब्राल्टर
निर्देशांक: 36°08′27″N 5°21′15″W / 36.140826°N 5.354122°W / 36.140826; -5.354122

जॉन मैकिन्टौश स्क्वयर (अंग्रेज़ी: John Mackintosh Square) (बोलचाल की भाषा में द पियातसा) ब्रिटिश विदेशी प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एक मुख्य चौक है। यह चौदहवी शताब्दी से शहर के जीवन का अहम केंद्र रहा है। इसको यह नाम स्थानीय लोकोपकारक जॉन मैकिन्टौश के नाम से मिला है। जॉन मैकिन्टौश चौक पर कई मुख्य इमारतें स्थित है जिनमें से जिब्राल्टर संसद तथा सिटीहाँल सबसे विशिष्ट हैं।

इतिहास[संपादित करें]

जॉन मैकिन्टौश स्क्वयर को ब्रिटिश विदेशी प्रदेश जिब्राल्टर की कल्ले रियल (अब मेन स्ट्रीट) के पश्चिम में निर्मित किया गया था। पूर्व समय में इसे कई नामों से जाना जाता था। मूलतः इसका स्पेनिश शासन के दौरान नाम प्लाजा मेयर (हिन्दी: मुख्य चौक) था, जिसे कभी-कभी ग्रान प्लाजा के शीर्षक के साथ भी संदर्भित किया जाता था। बाद में इसका नाम अलामीडा पड़ गया।[1]

ब्रिटिश शासन की शुरुआती शताब्दी में यहाँ पर सैनिक परेड निकलती थी, जिससे इसे अपना परेड नाम मिला।[1]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Gibraltar News May 2009" (PDF). VisitGibraltar.gi. पृ॰ 15. मूल (पीडीऍफ़) से 3 मार्च 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 नवम्बर 2012.