जेनिफर कूलिज
| जेनिफर कूलिज | |
|---|---|
|
मार्च 2012 में कूलिज | |
| जन्म |
28 अगस्त 1961[1] बोस्टन, मैसाचुसेट्स, यू.एस. |
| शिक्षा | |
| पेशा | अभिनेत्री |
| कार्यकाल | 1993–वर्तमान |
जेनिफर कूलिज (जन्म 28 अगस्त 1961) एक अमेरिकी चरित्र अभिनेत्री हैं जो फिल्मों और टेलीविज़न में मुख्यतः हास्य शैली में दिखाई दी हैं। कूलिज को कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं जिनमें एक गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और दो प्राइमटाइम एमी पुरस्कार शामिल हैं। 2023 में कूलिज को टाइम पत्रिका द्वारा दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नामित किया गया। कूलिज ने अमेरिकन पाई (फ़िल्म श्रृंखला) (1999-2012) और लीगली ब्लोंड फिल्म सीरीज (2001-2003) में सहायक की भूमिका निभाईं।
आरंभिक जीवन और शिक्षा
[संपादित करें]कूलिज का जन्म 28 अगस्त 1961 को बोस्टन, मैसाचुसेट्स में हुआ तथा उनका पालन-पोषण मैसाचुसेट्स के नॉरवेल नामक एक छोटे से शहर में हुआ। बचपन में वह शहनाई बजाया करती थीं और तीन गर्मियों तक ऑर्केस्ट्रा शिविर में भाग ली थीं।[2] अमेरिकी राष्ट्रपति कॉल्विन कूलिज उनके के आठवें चचेरे भाई थे।[3] उन्होंने अपनी पढ़ाई नॉरवेल हाई स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल ऑफ वेस्टन, बोस्टन के एमर्सन कॉलेज और न्यूयॉर्क शहर के अमेरिकन एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स से की। कॉलेज के दौरान कूलिज, मेरिल स्ट्रीप की तरह एक नाटकीय अभिनेत्री बनने की इच्छा रखती थीं लेकिन इसके बजाय उन्होंने हास्य चरित्र अभिनय को अपनाया। न्यूयॉर्क शहर में अमेरिकन एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स में अध्ययन के दौरान कूलिज ने एक अभिनेत्री बनने की ख्वाहिश रखने वाली सैंड्रा बुलक के साथ एक रेस्तरां में वेट्रेस के रूप में काम किया।[4]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "जेनिफर कूलिज 60 साल की हो गईं: प्रतिष्ठित अभिनेता के सबसे मजेदार टीवी और मूवी पल". द इंडिपेंडेंट (अंग्रेज़ी भाषा में). अगस्त 28, 2021. मई 9, 2022 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: मई 9, 2022.
- ↑ Dweck, Sophie (दिसंबर 26, 2020). "जेनिफर कूलिज: 25 चीजें जो आप मेरे बारे में नहीं जानते ('मेरे पास शायद नियमित कपड़ों की तुलना में अधिक पोशाकें हैं')". usmagazine.com. जून 10, 2021 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: जून 10, 2021.
- ↑ Child, Christopher C. (February 20, 2023). "Coolidge Connections". Vita Brevis. अभिगमन तिथि: October 16, 2023.जो दर्शाता है कि जेनिफर कूलिज और केल्विन कूलिज वाटरटाउन, मैसाचुसेट्स के कूलिज परिवार के माध्यम से दो तरह से आठवें चचेरे भाई हैं
- ↑ "जेनिफर कूलिज ने 80 के दशक में द व्हाइट लोटस की शूटिंग और सैंड्रा बुलक के साथ वेट्रेसिंग पर बात की". जिमी किमेल लाइव – via YouTube.
{{cite web}}: Cite has empty unknown parameter:|1=(help)
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| विकिसूक्ति पर जेनिफर कूलिज से सम्बन्धित उद्धरण हैं। |
| Jennifer Coolidge से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |