जेनलन गुफाएँ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जेनलन गुफाएँ
Jenolan Caves
Tharawal: Binoomea, Bindo, Binda
Fish River Caves

The Grand Column

Location of the Jenolan Karst Conservation Reserve, shaded in red, on the Greater Blue Mountains World Heritage Area
स्थान साँचा:NSWcity, New South Wales, Australia
खोज
भूतत्त्व Limestone
प्रवेश द्वार 300[1]
पहुंच Public; eleven show caves open daily
प्रकाश LED
जालस्थल http://www.jenolancaves.org.au/

जेनलन गुफाएँ (Jenolan Caves) पूर्वी आस्ट्रेलिया में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। ब्लू माउंटेन पठार, न्यू साउथ वेल्स के पश्चिमी किनारे पर सिल्यूरिन (Silurian) चूने के पत्थरवाले प्रदेश में, चौड़े भूभाग पर उत्तर से दक्षिण की ओर फैली हुई, सिडनी नगर से ११० किमी दूर पश्चिम की ओर स्थित हैं। इनके सौंदर्य को देखकर १८६६ ईo में यहाँ की सरकार ने इन्हें भ्रमणकेंद्र का रूप दे दिया। अब ये गुफाएँ रंगबिरंगे विद्युत प्रकाश से सुशोभित कर दी गई हैं।

चार पाँच स्तरों पर फैली हुई इन गुफाओं की संख्या लगभग १२ है, जिनमें कई अवशैल (stalactites) तथा गुलाबी और बैंगनी रंग के ऊँचे ऊँचे भृगु (cliffs) बड़े ही मनमोहक हैं। ये संपूर्ण गुफाएँ, जेनोलन नदी के पानी में सिल्यूरियन चूने के पत्थर घुलने से बनी हैं, सबसे पुरानी गुफा जेनोलन नदी के तट से २५० फुट की ऊँचाई पर है। यहाँ पर बना ४०० फुट ऊँचा प्राकृतिक महराब (arch) है, जो प्राकृतिक सुरंग का काम देता है। इसके भीतर से होकर सड़क गई है। इन गुफाओं के अवलोकनार्थ प्रति वर्ष लाखों भ्रमणार्थी आते हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; pom नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।