जूलियो-क्लॉडियन वंश

जूलियो-क्लॉडियन वंश में पहले पांच रोमन सम्राट; ऑगस्टस, टैबीरियस, कालिगुला, क्लॉडियस[1] और नीरो शामिल थे।[2] सम्राटों की इस पंक्ति ने रोमन साम्राज्य पर इसके गठन (27 ईसा पूर्व में ऑगस्टस के अधीन) से लेकर अंतिम सम्राट नीरो के आत्महत्या करने (68 ई. में) तक शासन किया।
जूलियो-क्लॉडियन नाम एक ऐतिहासिक शब्द है जो दो शाही राजवंशो जूली कैसरेस और क्लाउडी नेरोन्स के परिवारों से निकला है।
उत्थान
[संपादित करें]कोई पुत्र या उत्तराधिकारी न होने के कारण ऑगस्टस ने अपनी एकमात्र संतान बेटी जूलिया का विवाह अपने भतीजे मार्कस क्लॉडियस मार्सेलस से कर दिया। हालाँकि मार्सेलस की मृत्यु 23 ईसा पूर्व में भोजन विषाक्तता से हो गयी। इसके बाद ऑगस्टस ने अपनी विधवा बेटी का विवाह अपने वफादार मित्र मार्कस विप्सानियस अग्रिप्पा से कर दिया जो पहले ऑगस्टस की भतीजी, मार्सेलस की बहन से विवाहित था। इस विवाह से पांच बच्चे पैदा हुए जिनमें तीन बेटे; गयुस सीज़र, लुसियस सीज़र, एग्रीप्पा पोस्टुमस और दो बेटियां; जूलिया द यंगर एवं एग्रीपिना द एल्डर थी।[3]
ऑगस्टस ने जूलिया और अग्रिप्पा के पहले दो बच्चों गयुस और लुसियस को गोद ले लिया तथा वे सिंहासन के उत्तराधिकारी बन गए। हालांकि, ऑगस्टस ने अपनी पत्नी लिविया के पहले विवाह से उत्पन्न दो बच्चों: टिबेरियस और ड्रूसस के प्रति भी काफी अनुग्रह दिखाया। हालाँकि ऑगस्टस ने अपनी पत्नी लिविया के पहले विवाह से उत्पन्न दोनों बच्चों टैबीरियस और ड्रूसस के प्रति भी बहुत अनुग्रह दिखाया। वे सफल सैन्य नेता थे जिन्होंने बर्बर जर्मनिक जनजातियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "बीबीसी - हिस्ट्री - क्लॉडियस". www.bbc.co.uk. Retrieved 21 जनवरी 2025.
- ↑ "जूलियो-क्लॉडियन डाइनेस्टी". www.crystalinks.com. Retrieved 21 जनवरी 2025.
- ↑ हॉर्नब्लोअर, साइमन; स्पॉफोर्थ, एंटोनी; ईडिनो, एस्थर. द ऑक्सफोर्ड क्लासिकल डिक्शनरी (चौथा ed.). ऑक्सफ़ोर्ड: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस. ISBN 978-0-19-954556-8.