जुएल ओरांव
दिखावट
| जुएल ओरांव | |
|---|---|
|
| |
| जन्म |
22 मार्च 1961 सुंदरगढ |
| नागरिकता | भारत[1] |
| पेशा | राजनीतिज्ञ[1] |
| राजनैतिक पार्टी | भारतीय जनता पार्टी[1] |
| धर्म | हिन्दू धर्म |
जुएल उरांव भारत के वर्तमान जनजातीय मामले के केन्द्रीय मंत्री हैं। जुएल उरांव का जन्म 22 मार्च 1961 को ओडिशा के सुंदरगढ़ में हुआ था। जुएल एक आदिवासी जनजाति " उरांव " समाज से आते हैं, और ये " सरना " धर्म को मानते हैं। जुएल ने 16वीं लोकसभा में सुंदरगढ़ संसदीय क्षेत्र से बीजू जनता दल (बीजद) के दिलीप तिर्की को कड़ी शिकस्त दी।[2]
सुंदरगढ़ संसदीय क्षेत्र से लगातार तीन बार 12वीं, 13वीं और 14वीं लोकसभा में चुनाव जीतने वाले जुएल पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद से पराजित हो गए थे।
जुएल भारत सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष हैं। वह ओड़िशा में भाजपा के अनुभवी नेताओं में से एक है। वह ओड़िशा में भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।[3]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- 1 2 3 https://eci.gov.in/files/category/97-general-election-2014/.
{{cite web}}: Missing or empty|title=(help) - ↑ "लोकसभा प्रोफाइल". मूल से से 7 नवंबर 2007 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 10 सितंबर 2014.
- ↑ "जुएल उरांव : कैबिनेट मंत्री". 23 सितंबर 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 10 सितंबर 2014.
| यह एक भारतीय राजनीतिज्ञ सम्बन्धी लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |