जुआन मैनुअल सैंटोस
जुआन मैनुअल सैंटोस | |
|---|---|
| कोलंबिया के ३२वें राष्ट्रपती | |
| कार्यकाल 7 अगस्त 2010 – 7 अगस्त 2018 | |
| पूर्वाधिकारी | अलवारो उरीबे |
| उत्तराधिकारी | इवान डुकी मार्केज़ |
| राष्ट्रीय रक्षा मंत्री | |
| कार्यकाल १९ जुलाई २००६ – १८ मई २००९ | |
| राष्ट्रपति | अलवारो उरीबे |
| वित्त और सार्वजनिक ऋण मंत्री | |
| कार्यकाल ७ अगस्त २००० – ७ अगस्त २००२ | |
| राष्ट्रपति | एन्ड्रेस पेस्ट्रना अरांगो |
| विदेश व्यापार मंत्री | |
| कार्यकाल १८ नवम्बर १९९१ – ७ अगस्त १९९४ | |
| राष्ट्रपति | सीसर गवीरिया |
| पूर्वाधिकारी | नव स्थापित पद |
| व्यक्तिगत जानकारी | |
| जन्म | 10 अगस्त 1951 बोगोटा, कोलंबिया |
| दल | कोलंबियन लिबरल पार्टी (२००५ से पुर्व) सोशल पार्टी ऑफ़ नेशनल यूनिटी (२००५-वर्तमान) |
| बच्चे | ३ |
| केन्सास विश्वविद्यालय लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स | |
पुरस्कार | नोबेल शांति पुरस्कार (2016) |
| हस्ताक्षर | |
जुआन मैनुअल सैंटोस (जन्म १० अगस्त १९५१) कोलंबिया के राष्ट्रपती है जो २०१० से पदग्राही है। इन्हें २०१६ में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया है। १९६० के दशक से चल रहे कोलंबियाई संघर्ष को खतम करने के उनके प्रयास हेतू ये पुरस्कार उन्हे प्रादान किया है।[1]
जीवन
[संपादित करें]जुआन मैनुअल सैंटोस का जन्म १० अगस्त १९५१ को बोगोटा, कोलंबिया में हुआ। नौसेना में कुछ वर्षों के बाद उन्होंने कैनस विश्वविद्यालय, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र का अध्ययन किया। उन्होंने एक पत्रकार और संपादक के रूप में भी काम किया है।[2]
राजनीति में उन्होंने विदेश व्यापार मंत्री, वित्त और सार्वजनिक ऋण मंत्री, और राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जैसे मुख्य कार्यालय संभाले है। २०१० में वे कोलंबिया के ३२वें राष्ट्रपती चुने गए। सन् २०१२ से उन्होंने सरकार और रेवोल्युशनरी आर्म्ड फोर्सेज ऑफ़ कोलंबिया के बीच वार्ता के लिए पहल की और जून २०१६ में, एक समझौते पर युद्धविराम किया गया था।[2]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंटोस को मिला नोबेल शांति पुरस्कार". आज तक. ७ अक्टूबर २०१६. 10 नवंबर 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: २७ सितंबर २०१७.
- 1 2 "Juan Manuel Santos - Facts". नोबेल पुरस्कार. 28 सितंबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: २७ सितंबर २०१७.
{{cite web}}: Check date values in:|date=(help)