जी ७७ राष्ट्र समूह

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(जी ७७ से अनुप्रेषित)
जी-७७ राष्ट्र समूह
जी-७७ समूह का चिह्न
प्रकार संगठन
संक्षिप्ति G-77
अध्यक्ष अल्जीरिया अब्दल महमूद अब्दलहलीम मोहम्मद
वर्तमान
स्थिति
सक्रिय
स्थापना १५ जून, १९६४
मुख्यालय जेनेवा
जालस्थल http://www.g77.org

जी-७७ समूह (अंग्रेज़ी:ग्रुप ऑफ 77, या जी-77) विश्व के विकासशील देशों का एक समूह है। यह संगठन हालांकि संयुक्त राष्ट्र के शेष समूहों की अपेक्षा कम मजबूत है, किन्तु विकासशील देशों के हितों को आगे रखने वाला संयुक्त राष्ट्र में यह सबसे बड़ा समूह है। इसके कार्यालय विश्व के कई शहरों में हैं जिनमें जेनेवा, नैरोबी, रोम, वियना और वॉशिंगटन डी॰ सी॰ प्रमुख हैं। जी-77 समूह की मूल स्थापना ७७ देशों ने मिलकर की थी। बाद में बहुत से अन्य देश भी इसके सदस्य बनते गये और वर्तमान में इसकी कुल सदस्य संख्या १३० हो गई है, लेकिन इसकी ऐतिहासिक प्रासंगिकता को देखते हुए इसका मूल नाम अभी तक वही पुराना जी-७७ समूह बनाये रखा गया है। अभी सूडान इस संगठन का नेतृत्व कर रहा है। भारत भी इसका सदस्य है।

जी-७७ समूह की स्थापना जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) के सम्मेलन के पहले सत्र के बाद हुई थी। इस स्थापना की घोषणा सभी मूल संस्थापक ७७ देशों के संयुक्त घोषणा पत्र यानि ज्वाइंट डिक्लेरेशन ऑफ द सेवेंटी-सेवन कंट्रीज के तहत १५ जून, १९६४ को संयुक्त घोषणा के बाद हुई थी। जी-७७ की पहली मंत्रीस्तरीय बैठक अल्जीरिया की राजधानी अल्जियर्स में १०-२५ अक्तूबर, १९६७ को हुई थी। संयुक्त राष्ट्र में सूडान गणराज्य के स्थायी प्रतिनिधि अब्दल महमूद अब्दलहलीम मोहम्मद वर्तमान में इस समूह के अध्यक्ष हैं। अब्दल महमूद मुहम्मद संयुक्त राष्ट्र में सूडान के स्थायी प्रतिनिधि भी हैं। जी-७७ के अध्यक्ष पद के लिए एशिया, अफ्रीका और कैरीबियन देशों से पारीवार रूप में व्यक्ति का चुनाव होता है। दक्षिणी सम्मेलन यानि साउथ समिट जी-७७ समूह की सर्वोच्च निर्णायक इकाई है। इसकी बैठक प्रत्येक पांच वर्ष में एक बार होती है। विश्व के दक्षिणी गोलार्ध के देशों के हितों की देखरेख करने वाले इस समूह का व्यय सभी सदस्य देश मिलकर उठाते हैं।

सदस्य राष्ट्र

मानचित्र में संस्थापक सदस्य गहरे हरे रंग में दिखाये गये हैं, एवं उनकी सूची नीचे दी गई है। मार्च, २००८ तकी की प्रभावी सदस्य सूची गहरे और मध्यम हरे रंग में दिखायी गयी है। पूर्व सदस्य देश हल्के हरे रंग में दिखाये गये हैं। कोष्ठक मं दिये गये वर्ष में देश ने अध्यक्षता की है। देखें सदस्यों की आधिकारिक सूची। (इन सभी में से जी-२४ के सदस्य मोटे अक्षरों में लिखे गये हैं।)

जी-७७ समूह देश

वर्तमान संस्थापक राष्ट्र

  1. Flag of अफ़ग़ानिस्तान अफ़ग़ानिस्तान
  2. Flag of अल्जीरिया अल्जीरिया (१९८१–८२, २००९)
  3. Flag of अर्जेण्टीना अर्जेण्टीना
  4. Flag of बेनिन बेनिन
  5. Flag of बोलिविया बोलिविया (१९९०)
  6. Flag of ब्राज़ील ब्राज़ील
  7. Flag of बुर्किना फासो बुर्किना फासो
  8. Flag of कम्बोडिया कम्बोडिया
  9. Flag of कैमरून कैमरून
  10. मध्य अफ़्रीकी गणराज्य का ध्वज मध्य अफ़्रीकी गणराज्य
  11. Flag of चाड चाड
  12. Flag of चिली चिली
  13. Flag of कोलोंबिया कोलोंबिया (१९९२)
  14. Flag of कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य (किनशसा)
  15. Flag of the Republic of the Congo कांगो (ब्राज़िविले)
  16. Flag of कोस्टा रीका कोस्टा रीका (१९९६)
  17. Flag of क्यूबा क्यूबा
  18. Flag of डोमिनिकन गणराज्य डोमिनिकन गणराज्य
  19. Flag of ईक्वाडोर ईक्वाडोर
  20. Flag of मिस्र मिस्र (१९७२-७३, १९८४-८५)
  21. Flag of अल साल्वाडोर अल साल्वाडोर
  22. Flag of इथियोपिया इथियोपिया
  23. Flag of गबोन गबोन
  24. Flag of घाना घाना (१९९१)
  25. Flag of ग्वाटेमाला ग्वाटेमाला (१९८७)
  1. Flag of गिनी गिनी
  2. Flag of हैती हैती
  3. Flag of हौण्डुरस हौण्डुरस
  4. Flag of भारत भारत (१९७०-७१, १९७९-८०)
  5. Flag of इंडोनेशिया इंडोनेशिया (१९९८)
  6. Flag of ईरान ईरान (२००१)
  7. Flag of इराक इराक
  8. Flag of जमैका जमैका (१९७७-७८, २००५)
  9. Flag of जार्डन जार्डन
  10. Flag of केन्या केन्या
  11. Flag of कुवैत कुवैत
  12. Flag of लाओस लाओस
  13. Flag of लेबनान लेबनान
  14. Flag of लाइबेरिया लाइबेरिया
  15. Flag of लीबिया लीबिया
  16. Flag of मेडागास्कर मेडागास्कर (१९७५-७6)
  17. Flag of मलेशिया मलेशिया (१९८९)
  18. Flag of माली माली
  19. Flag of मॉरीतानिया मॉरीतानिया
  20. Flag of मोरक्को मोरक्को (२००३)
  21. Flag of म्यान्मार म्यान्मार
  22. Flag of नेपाल नेपाल
  23. Flag of निकारागुआ निकारागुआ
  24. Flag of नाइजर नाइजर
  25. Flag of नाईजीरिया नाईजीरिया (२०००)
  1. Flag of पाकिस्तान पाकिस्तान (१९७६-७७, १९९२, २००९)
  2. Flag of पनामा पनामा
  3. Flag of पैराग्वे पैराग्वे
  4. Flag of पेरू पेरू (१९७१-७२)
  5. Flag of फ़िलीपीन्स फ़िलीपीन्स (१९९५)
  6. Flag of रवांडा रवांडा
  7. Flag of सउदी अरब सउदी अरब
  8. Flag of सेनेगल सेनेगल
  9. Flag of सिएरा लियोन सिएरा लियोन
  10. Flag of सोमालिया सोमालिया
  11. Flag of श्रीलंका श्रीलंका
  12. Flag of सूडान सूडान (२००९)
  13. Flag of सीरिया सीरिया
  14. Flag of तंजानिया तंजानिया (१९९७)
  15. Flag of थाईलैण्ड थाईलैंड
  16. Flag of टोगो टोगो
  17. Flag of त्रिनिदाद एवं टोबेगो त्रिनिदाद एवं टोबेगो
  18. Flag of ट्यूनिशिया ट्यूनिशिया (१९७८-७९, १९८८)
  19. Flag of युगांडा युगांडा
  20. Flag of उरुग्वे उरुग्वे
  21. Flag of वेनेजुएला वेनेजुएला (१९८०-८१, २००२)
  22. Flag of वियतनाम वियतनाम
  23. Flag of यमन यमन

अन्य वर्तमान सदस्य

  1. Flag of अंगोला अंगोला
  2. Flag of अण्टीगुआ और बारबूडा अण्टीगुआ और बारबूडा (२००८)
  3. Flag of बहामास बहामास
  4. Flag of बहरीन बहरीन
  5. Flag of बांग्लादेश बांग्लादेश (१९८२-८३)
  6. Flag of बारबाडोस बारबाडोस
  7. Flag of बेलीज़ बेलीज़
  8. Flag of भूटान भूटान
  9. Flag of बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना
  10. Flag of बोत्सवाना बोत्सवाना
  11. Flag of ब्रुनेई ब्रुनेई
  12. Flag of बरण्डी बरण्डी
  13. Flag of केप वर्दे केप वर्दे
  14. Flag of चीनी जनवादी गणराज्य चीन
  15. Flag of the Comoros कोमोरोज
  16. Flag of कोत दिव्वार कोत दिव्वार
  17. Flag of द्जीबाउती द्जीबाउती
  18. Flag of डोमिनिका डोमिनिका
  19. Flag of पूर्वी तिमोर तिमोर-लेस्ते
  1. Flag of भूमध्यरेखीय गिनी भूमध्यरेखीय गिनी
  2. Flag of इरित्रिया इरित्रिया
  3. Flag of फ़िजी फ़िजी
  4. Flag of गाम्बिया गाम्बिया
  5. Flag of ग्रेनाडा ग्रेनाडा
  6. Flag of गिनी-बिसाऊ गिनी-बिसाऊ
  7. Flag of गयाना गयाना (१९९९)
  8. Flag of लेसोथो लेसोथो
  9. Flag of मलावी मलावी
  10. Flag of the Maldives मालदीव
  11. Flag of the Marshall Islands मार्शल द्वीपसमूह
  12. Flag of मॉरिशस मॉरिशस
  13. Flag of the Federated States of Micronesia माइक्रोनेशिया के संघीकृत राज्य
  14. Flag of मंगोलिया मंगोलिया
  15. Flag of मोजा़म्बीक मोजा़म्बीक
  16. Flag of नामीबिया नामीबिया
  17. Flag of उत्तर कोरिया उत्तर कोरिया
  18. Flag of ओमान ओमान
  19. Flag of फिलिस्तीन राज्य फ़िलिस्तीन
  1. Flag of पापुआ न्यू गिनी पापुआ न्यू गिनी
  2. Flag of क़तर क़तर (२००४)
  3. Flag of सेण्ट किट्स और नेविस सेण्ट किट्स और नेविस
  4. Flag of सेण्ट लूसिया सेण्ट लूसिया
  5. Flag of सेण्ट विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स सेण्ट विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स
  6. Flag of समोआ समोआ
  7. Flag of साओ तोमे और प्रिन्सिपी साओ तोमे और प्रिन्सिपी
  8. Flag of the Seychelles सेशाइल्स
  9. Flag of सिंगापुर सिंगापुर
  10. Flag of the Solomon Islands सोलोमन द्वीप
  11. Flag of दक्षिण अफ़्रीका दक्षिण अफ़्रीका (२००६)
  12. Flag of सूरीनाम सूरीनाम
  13. Flag of एस्वातीनी एस्वातीनी
  14. Flag of टोंगा टोंगा
  15. Flag of तुर्कमेनिस्तान तुर्कमेनिस्तान
  16. Flag of संयुक्त अरब अमीरात संयुक्त अरब अमीरात
  17. Flag of वनुआटु वनुआटु
  18. Flag of जाम्बिया जाम्बिया
  19. Flag of ज़िम्बाब्वे ज़िम्बाब्वे

इन्हें भी देखें

१९७० से जी-७७ समूह के अध्यक्ष्ता वाले राष्ट्र। रंग देशों की अध्यक्षता संख्या दर्शाते हैं:-
सलेटी - कभी नहीं
पीला - एक बार
नारंगी - दो बार
लाल - तीन बार

सन्दर्भ

  • उपरोक्त तथ्य आधिकारिक जालस्थल और अंग्रेज़ी के लेख से लिये गये हैं।


बाहरी कड़ियाँ