जी आर टी ग्रैंड चेन्नई

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

जी आर टी ग्रैंड चेन्नई एक एकलक्ज़री होटल हैं जो टी. नगर, चेन्नई, भारत में स्थित हैं। इसका स्वामित्व जी.आर. थंगा मलिगै (P) लिमिटेड के पास हैं जो चेन्नई की एक जानी मानी ज्वेलरी संगठन कंपनी हैं। यह होटल अपने महल के समान विशाल जगहों, जीवंत रूपांकनों, समकालीन सजावट और प्रौद्योगिकी के उपयोग के चलते होटल उद्योग में अपना अलग स्थान रखता है।[1]

अवस्थिति[संपादित करें]

इस होटल तक आसानी से पहुंचा जा सकता हैं। जी.आर.टी ग्रैंड चेन्नई एयरपोर्ट से १० किलोमीटर की दूरी पर एवं रेलवे स्टेशन से ५ किलो मीटर पर स्थित हैं। इसकी दूसरी सबसे बड़ी खासियत इस होटल से अन्य आकर्षणों (पर्यटन स्थल, बिज़नेस सेंटर्स, माल्स) का काफी नजदीक होना है।[2]

होटल[संपादित करें]

इस होटल में ९ फ्लोर्स है जिसमे कुल १३३ कमरे, जिसमे ६ सुइट्स भी शामिल हैं। इस होटल की सबसे बड़ी विशेषता इसके लाजवाब एवं विश्वस्तरीय रेस्टोरेंट्स हैं। जी.आर.टी ग्रैंड होटल में 5 प्रकार के कमरे है जो हर यात्री की जरूरतों के लिए अनुकूल है।

रेस्टोरेंट्स[संपादित करें]

यहाँ पर बेहतरीन क़ुइज़िन् एवं कॉकटेल का अद्भुत संगम होता हैं। यहाँ के शेफ के हाथों में जादू हैं जो आपके जीभ ही नहीं मन को भी तृप्त कर देंगे। इसलिए ये होटल आगंतुकों के बीच एक ख़ास स्थान रखता हैं यहाँ देशी एवं विदेशी दोनों प्रकार के व्यंजन मिलते हैं जो सबके मन को भाते हैं।

एनी टाइम: २४ घंटे खुला रहने वाला एक रेस्टोरेंट।

कॉपर प्वाइंट: भारतीय खाने के लिए प्रसिद्ध।

अजुलिा: एक एक भूमध्यसागरीय रेस्तरां।

हाई टाइम: ३ स्तरों वाला एक बार।

इस होटल के भूतल पर एक कॉफी की दुकान है।

स्टीम एवं स्पा[संपादित करें]

यहाँ पर विश्वस्तरीय स्पा सुविधा भी उपलब्ध है जो आपके शरीर एवं मन को तरोताजा कर देता हैं एवं आप नए उत्साह के साथ, यहाँ से जाने के बाद अपने काम में लग जाते हैं। स्पा में बहुत प्रकार के ब्यूटी ट्रीटमेंट में दिए जाते हैं जो लोगों के द्वारा काफी पसंद किये जाते हैं। यहाँ का बोधि स्पा का पुरे विश्व में नाम है। इस होटल को दिसंबर 2001 में आईएसओ 9001:2000 प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।[3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. वरघीस, निना (४ अक्टूबर २००२). "जी आर टी ग्रैंड डेज टाइटेन्स बेल्ट टू फेस कॉम्पिटिशन". बिज़नेस लाइन. चेन्नई: द हिन्दू. अभिगमन तिथि २०१६-०२-०९.[मृत कड़ियाँ]
  2. "होटल जी आर टी ग्रैंड चेन्नई ,स्थान". क्लिरट्रिप.कॉम. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २०१६-०२-०९.
  3. "जी आर टी ग्रैंड डेज टू कंसोलिडेट". बिज़नेस लाइन. चेन्नई: द हिन्दू. २९ दिसंबर २००१. मूल से 3 नवंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २०१६-०२-०९.