सामग्री पर जाएँ

जीर्ण अभिघातज मस्तिष्करोग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जीर्ण अभिघातज मस्तिष्करोग
अन्य नामजीर्ण अभिघातजन्य मस्तिष्क रोग, अभिघातजन्य मस्तिष्कविकृति संलक्षण, प्यूगिलिस्टिक मनोभ्रंश, प्रहार-जनित संलक्षण[1]
एक सामान्य मस्तिष्क बायीं ओर तथा जीर्ण अभिघातज मस्तिष्करोग से प्रभावित मस्तिष्क दायीं ओर
विशेषज्ञता क्षेत्रतंत्रिका विज्ञान, मनोरोग विज्ञान, खेल चिकित्सा
लक्षणव्यवहार संबंधी समस्याएं, मनोदशा में बदलाव, सोचने-समझने में परेशानी[1]
जटिलतामनोभ्रंश, आक्रामकता, अवसाद, आत्महत्या के विचार[2]
उद्भवप्रारंभिक चोटों के कई वर्षों बाद[3]
कारणसिर में बार-बार लगने वाली चोटें[1]
संकटसीधे संपर्क वाले खेल, सैन्य सेवा, घरेलू हिंसा, सिर का बार-बार टकराना[1]
निदानशव परीक्षा[1]
विभेदक निदानअल्ज़ाइमर रोग, पार्किंसन रोग[2]
चिकित्सासहायक देखभाल[2]
आवृत्तिअनिश्चित[3]

जीर्ण अभिघातज मस्तिष्करोग जिसे संक्षेप में सी॰टी॰ई॰ भी कहा जाता है, एक तंत्रिका-अपक्षयी रोग है जो सिर पर बारंबार आघात के कारण होता है।[1] इसके लक्षण प्रायः आघात के कई वर्ष बाद दिखाई देते हैं, जिनमें व्यावहारिक विकार, मनोदशा में बदलाव और संज्ञानात्मक ह्रास शामिल हैं।[1][3] यह एक प्रगतिशील विकार है, अतः समय के साथ इसकी गंभीरता बढ़ती जाती है जो अंततः रोगी में मनोभ्रंश का कारण बन सकता है।[3] आत्महत्या की प्रवृत्ति पर इस विकार के सीधे प्रभाव की पुष्टि के लिए वर्तमान में पर्याप्त वैज्ञानिक साक्ष्य उपलब्ध नहीं हैं।[1]

इसके अधिकांश प्रमाणित मामले मुक्केबाजी, अमेरिकी फुटबॉल, पेशेवर कुश्ती, आइस हॉकी, रग्बी और एसोसिएशन फुटबॉल जैसे सीधे शारीरिक संपर्क वाले खेलों के खिलाड़ियों में पाए गए हैं।[1][4] अन्य जोखिम कारकों में सैन्य सेवा, घरेलू हिंसा और सिर पर बारंबार आघात शामिल हैं।[1] इस विकार के उत्पन्न होने के लिए आवश्यक आघात का सटीक स्तर अज्ञात है, तथा इसका निश्चित निदान केवल मरणोपरांत शव परीक्षा के माध्यम से ही संभव है।[1] इसे ताओपैथी विकार के रूप में वर्गीकृत किया गया है।[1]

इस बीमारी का कोई विशिष्ट उपचार उपलब्ध नहीं है।[2] सिर पर बारंबार आघात लगने वाले लोगों में इस रोग के होने की दर लगभग 30 प्रतिशत पाई गई है, हालांकि आम आबादी में इसके सटीक आंकड़े अभी भी अस्पष्ट हैं।[1][3]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 एस्केन, बी॰एम॰; सुल्लन, एम॰जे॰; डेकोस्की, एस॰टी॰; जाफी, एम॰एस॰; बावर, आर॰एम॰ (1 अक्टूबर 2017). "Research Gaps and Controversies in Chronic Traumatic Encephalopathy: A Review" [क्रॉनिक ट्रॉमेटिक एन्सेफैलोपैथी में अनुसंधान अंतराल और विवाद: एक समीक्षा]. जामा न्यूरोलॉजी (अंग्रेज़ी भाषा में). 74 (10): 1255–1262. डीओआई:10.1001/jamaneurol.2017.2396. पीएमआईडी 28975240.
  2. 1 2 3 4 "Alzheimer's & Dementia" [अल्ज़ाइमर और डिमेंशिया]. अल्ज़ाइमर्स एसोसिएशन (अंग्रेज़ी भाषा में). alz.org. 17 मई 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 21 सितंबर 2017.
  3. 1 2 3 4 5 स्टीन, टी॰डी॰; अल्वरोज़, वी॰ई॰; मैक्की, ए॰सी॰ (2014). "Chronic traumatic encephalopathy: a spectrum of neuropathological changes following repetitive brain trauma in athletes and military personnel" [क्रॉनिक ट्रॉमेटिक एन्सेफैलोपैथी: एथलीटों और सैन्य कर्मियों में बार-बार मस्तिष्क आघात के बाद न्यूरोपैथोलॉजिकल परिवर्तनों का एक स्पेक्ट्रम]. अल्ज़ाइमर्स रिसर्च एंड थेरेपी (अंग्रेज़ी भाषा में). 6 (1): 4. डीओआई:10.1186/alzrt234. पीएमसी 3979082. पीएमआईडी 24423082.{{cite journal}}: CS1 maint: unflagged free DOI (link)
  4. ↑ मरून, जोसेफ सी॰; विंकलमैन, रॉबर्ट; बोस्ट, जेफ्री; अमोस, ऑस्टिन सी॰; मैथिससेक, क्रिस्टीना; मीले, विंसेंट (2015). "Chronic Traumatic Encephalopathy in Contact Sports: A Systematic Review of All Reported Pathological Cases" [संपर्क खेलों में क्रॉनिक ट्रॉमेटिक एन्सेफैलोपैथी: सभी रिपोर्ट किए गए पैथोलॉजिकल मामलों की एक व्यवस्थित समीक्षा]. प्लोस वन (अंग्रेज़ी भाषा में). 10 (2): e0117338. बिबकोड:2015PLoSO..1017338M. डीओआई:10.1371/journal.pone.0117338. पीएमसी 4324991. पीएमआईडी 25671598.{{cite journal}}: CS1 maint: unflagged free DOI (link)