जीनी और जूजू

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(जीनी और जुजु से अनुप्रेषित)
जीनी और जूजू
शैलीहास्य
रोमांच
प्रेम
लेखककहानी और पटकथा
कुमार भाटिया
संवाद
नीरेन भट्ट
निर्देशकजय सिंह
रचनात्मक निर्देशकअरविन्द विश्वकर्मा
अभिनीतनीचे देखें
संगीतकारपृष्ठभूमि संगीत
आशीष रेगो
उद्गम देशभारत
मूल भाषा(एं)हिन्दी
सीजन कि संख्या01
उत्पादन
कार्यकारी निर्माताप्रगत लोके
लक्ष्मी सिंह
निर्माताराजीव मेहरा
उत्पादन स्थानभारत
संपादकअशोक म. राठोड़
अजय कुमार (संपादक)
संपादक
प्रशांत र. खंधका
प्रसारण अवधिलगभग 21 मिनट
निर्माता कंपनीईगल फिल्म्स प्रा. लिमिटेड
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कसब टीवी
प्रकाशितनवंबर 05, 2012 –
6 जून 2014

जीनी और जूजू एक भारतीय स्वैरकल्पना वाला नाटक है जो सब टीवी पर प्रसारित होता है। यह 5 नवम्बर 2012. से 6 जून 2014 तक चला। इसके 100 प्रकरण पूर्ण होने के बाद अमृतसर में इस कार्यक्रम के पूरे दल ने धमाल मचाया था।[1]

कहानी[संपादित करें]

विक्रम खन्ना (अली असगर) एक बार विमान उड़ाते हुए एक जगह रुकता है वहाँ उसकी मुलाकात जीनी से होती है। इसके बाद जीनी उसे जूजू कहती है और उसके पीछे पड़ जाती है। जीनी विक्रम से प्यार करने लगती है। लेकिन विक्रम उससे दूर भागते रहता है। जीनी के बारे में केवल जूजू के दोस्त वेला को ही पता रहता है। इसके कई दिनों के बाद जिंजोरा नामक एक जिन जीनी से शादी करने के लिए आता है। वह जूजू को कैद कर लेता है। लेकिन बाद में उसे हरा देते हैं। जब जीनी 2001 वर्ष की हो जाती है। तो जिन लोक से कई जिन जीनी से शादी करने के लिए आते हैं। लेकिन जीनी कई कारण बता कर उन लोगों को मना कर देती है। इसके बाद अंत में जीनी और जूजू को एक साथ नाचते हुए दिखाया जाता है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। इसके बाद यह समाप्त हो जाता है।

कलाकार[संपादित करें]

मुख्य किरदार
अन्य किरदार
  • जीतेन मुखी - प्रताप सेठ
  • अरिशफा खान - झुनझुन
  • अलिशा नथानी - जीनियस
  • आशीष रॉय - चतुर गांगुली
  • जुम्मा मित्रा - दुर्गा गांगुली
  • करिश्मा तन्ना - सोनू
  • रश्मि सिंह - डिंपी
  • मयूर वर्मा - बिन्नी
  • कुरुश देबू - चिकित्सक
पूर्व किरदार
  • जिया माणेक - जीनी
  • नेहा मेहता - जिया
  • अमित टंडन - राहुल चतुरवेदी[2]
  • फरीदा जलाल - दुगगु दादी
  • शोमा आनंद - सुष्मिता बृज खन्ना
  • डेज़ी ईरानी - वेला की दादी[3]
  • करन गोद्द्वानी - जोन्नी
  • सिम्पल कौर - मूनी

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "100 शो पूरे होने की खुशी में जीनी और जूजू ने मचाया धमाल". दैनिक भास्कर. 5 अप्रैल 2013. अभिगमन तिथि 30 जुलाई 2015.
  2. "जीनी और जूजू में दिखेंगे अमित टंडन". वेबदुनिया. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जुलाई 2015.
  3. "'जीनी और जूजू' में आई डेजी ईरानी" जाँचें |url= मान (मदद). वेबदुनिया. अभिगमन तिथि 30 जुलाई 2015.[मृत कड़ियाँ]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]